Blog

  • डीसीपी नरेश डोगरा के साथी वकील को लेकर पहुंचे जालंधर प्रैस क्लब, आरोपों को बताया बेबुनियाद, देखें विडियो

    डीसीपी नरेश डोगरा के साथी वकील को लेकर पहुंचे जालंधर प्रैस क्लब, आरोपों को बताया बेबुनियाद, देखें विडियो

    हर्ष मेहरा/जालंधर। होशियारपुर की सेशन कोर्ट ने डीसीपी नरेश डोगरा, विवेक कौशल, तहसीलदार मनजीत सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा के बेटे शिविर डोगरा सहित 10 अज्ञात लोगों को 307 के मामले में नामजद कर नोटिस भेज और 15 तारीख को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। इसी मामले को लेकर विवेक कौशल नरेश डोगरा के दोस्त अपने वकील को साथ लेकर जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करने पहुंचे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विवेक कौशल ने कहा कि जिस होटल का विवाद चल रहा है उसमें नरेश कुमार डोगरा का कुछ भी लेना देना नहीं है।

    .

    विवेक कौशल ने कहा कि 3 जनवरी 2019 में उनके होटल में तहसीलदार के द्वारा पार्टी आयोजित की गई थी, जिसका रिकॉर्ड उनके पास है और उस पार्टी मे डीसीपी नरेश डोगरा उनका बेटे शिवि डोगरा और शहर की कई नामचीन हस्तियां पार्टी मे मौजूद थी। विवेक कौशल ने कहा विश्वनाथ बंटी द्वारा डीसीपी नरेश डोगरा के ऊपर लगाए आरोप बेबुनियाद है, जहां तक 307 के मामले में नामजद में उनका और उनके साथियों का नाम आया है वे इस मामले का चैलेंज करेंगे और कोर्ट में जाकर पेश होंगे।

  • पंजाबः इलाज करा ट्रेन में जा रहा था वापिस, 500 किलोमीटर जाने के बाद पता चला कि पत्नी की हो गई मौत

    पंजाबः इलाज करा ट्रेन में जा रहा था वापिस, 500 किलोमीटर जाने के बाद पता चला कि पत्नी की हो गई मौत

    लुधियानाः लुधियाना रेलवे स्टेशन से एक शख्स अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में सवार होता है। रास्ते में उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाती है लेकिन उसे पता नहीं चलता। वह करीब 500 किलोमीटर तक पत्नी के शव के साथ ही सफर करता है। टीटीई जब टिकट मांगने आता है तब उसे पत्नी की मौत का पता चलता है।

    बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला नवीन अपनी पत्नी उर्मिला को इलाज के लिए लुधियाना ले गया था। लुधियाना से बिहार जाने के लिए वह मयूरध्वज ट्रेन में बैठा था। कुछ किलोमीटर चलने के बाद ट्रेन में ही उसकी पत्नी की मौत हो गई।

    हालांकि नवीन को इसका पता ही नहीं चला कि उसकी पत्नी दम तोड़ चुकी है। वह पत्नी के शव के साथ वह करीब 500 किलोमीटर तक सफर करता रहा। नवीन का कहना है कि उसकी पत्नी ट्रेन में सवार होने के बाद सो गई थी और पत्नी की मौत सोते समय हो जाने से उसे इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

    ट्रेन मैं जब टीटीई ने नवीन से टिकट मांगा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। मामले का पता चलते ही ट्रेन स्टाफ द्वारा शाहजहांपुर जीआरपी को सूचना दी गई। जिसके बाद शव को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

    बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

    दौसा: दौसा के बहरावण्डा गांव में एक व्यक्ति सुबह 9.45 बजे अपने 5 साल के बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के परिजनों का कहना है कि सिकन्दरा थाना पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार कर लिया था जब वह बकरी चराकर आ रहा था। उसे थाने ले जाकर टॉर्चर किया।

    अब टावर पर चढ़ा युवक छुट्टन लाल सिकंदरा थाना प्रभारी कमलेश मीणा पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा हुआ है। सिकंदरा थाना इंचार्ज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।

    पीड़ित के भाई व बहरावण्डा उपसरपंच पायलट सैनी ने बताया कि जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने कोर्ट स्टे ले रखा है। कोर्ट स्टे के बाद किसी प्रकार का कोई निर्माण हमने नहीं किया जबकि दूसरे पक्ष ने पुलिस से सांठ-गांठ कर ली। ऐसे में पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। पायलट सैनी ने बताया कि छुट्टन लाल बकरी चरा रहा था, जिसे रास्ते से ही सिकन्दरा थाना पुलिस पकड़कर ले गई। बकरियां जंगल में ही छूट गई। जिसके बाद 10 बकरियां गायब हो गई। एक बकरी की मौत हो गई।

    छुट्टन के परिजनों का आरोप है कि सिकन्दरा थाना पुलिस की ओर से युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना ले जाकर प्रताड़ित करते हुए डराया धमकाया। साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी बंद करने की धमकी दी। आरोप है कि थाना इंचार्ज ने 20 हजार रुपए लेने के बाद युवक को एसडीएम के सामने पेश किया।

    टावर पर छोटे बच्चे के साथ युवक के चढ़ने की सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी तो हड़कम्प मच गया। मौके पर मानपुर सीओ संतराम मीना, नायब तहसीलदार राकेश शर्मा तथा सिकन्दरा पुलिस सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच कर युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। लेकिन युवक ने पुलिस से रिश्वत में लिए गए 20 हजार रुपए वापस मांगे और गुम हुई 10 बकरियों के पैसे भी मांगे। साथ ही सिकंदरा थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या…

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या…

    जालंधर/हर्ष कुमारः जालंधर में थाना भार्गव कैंप क्षेत्र के अंतर्गत आते न्यू मॉडल हाउस में बीती रात मामूली विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाथ वासी न्यू मॉडल हाउस के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी माला ने बताया कि उसका पति रेहड़ी पर सब्जी बेचने का कारोबार करता था और वह कल अपना काम खत्म करके जब घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान गली में रहने वाले शंकर चौहान के बेटे के साथ आपसी टक्कर हो गई। 

    बात कहासुनी से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गई इसी दौरान शंकर चौहान और उसके दो बेटों और उसके साले ने तेजधार हथियार से सिर के ऊपर कई वार कर दिए, जिससे वह जख्मी हो गया। नाथ की पत्नी माला ने बताया की खून से लथपथ अपने पति को सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची वाहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    मृतक की पत्नी माला ने बताया कि वह पीछे से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पंजाब में वे 12 साल से रह रहे हैं। उनके परिवार में दो बेटे और भी एक बेटी है। उनका पति अकेला ही सब्जी बेचने का कारोबार करके परिवार का गुजारा चलाता था। अब उसकी मौत के बाद वह अपने छोटे-छोटे बच्चों कैसे संभालेगी और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है कि उसके पति के कत्ल आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

    इस सबंधं में थाना भार्गव कैंप के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया परिवार के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही नाथ के हत्या करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।

  • 100 से ज्यादा परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

    100 से ज्यादा परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

    अनुसूचित जाति मोर्चा का स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित
    ऊना/सुशील पंडित : रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के मैदान में अनुसूचित जाति मोर्चा का स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हुआ। स्वाभिमान सम्मेलन में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी इस दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित करीब 100 परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप और वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इन सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने प्रचार अभियान को गति प्रदान करने के लिए मोर्चे और प्रकोष्ठों के सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है और उसी के तहत अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को शुरू किया गया है।
    उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के सभी उपलब्धियों और जन हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और उन्हें भाजपा के मिशन रिपीट को सफल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मत प्रतिशतता को बढ़ाने का काम करें। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, जबकि वर्ग विशेष के लिए लाभकारी योजना बनाने की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया गया। सतपाल सत्ती ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर की अगुवाई में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं लागू की गई हैं। जिनका  लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है।
    उधर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए अनेकों योजनाएं बनाई हैं और उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन भी किया गया है। कश्यप ने दावा किया कि प्रदेश भर में जहां भी उन्होंने मौजूदा हालात में दौरे किए हैं वहां पर अनुसूचित जाति वर्ग के करीब 65 से 70 फ़ीसदी लोग प्रदेश सरकार की योजनाओं के चलते भाजपा का साथ दे रहे हैं।
    वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोर्चा प्रकोष्ठ सक्रिय करने के उद्देश्य से सम्मेलनों का आयोजन किया था उसका लाभ भी चुनाव में पार्टी को मिला था लिहाजा उसी तर्ज पर यहां पर पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश की सत्ता की बागडोर संभालेगी।
    बाबा रविन्द्र दास, जिला अध्यक्ष सुरम सिंह, मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल, सब्जी मंडी के अध्यक्ष बलबीर बग्गा, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया,मंडल महामंत्री अशोक धीमान, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजय संजू पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद,जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, मैतपुर बरखेड़ा नगर परिषद अध्यक्ष अंजू बाला ,संतोषगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, सेवानिवृत्त तहसीलदार बलदेव चांद ,  रमेश चंद मली, प्रेमचंद संतोषगढ़, मास्टर सुखदेव, डॉ रामपाल सैनी पंडित हरीश पहुलाल भारद्वाज, दीदार सिंह, बलवंत ठाकुर उपस्थित रहे।
  • युवक ने ससुराल में की आत्महत्या, पत्नी ने थाने में दे रखी थी शिकायत

    युवक ने ससुराल में की आत्महत्या, पत्नी ने थाने में दे रखी थी शिकायत

    भीलवाड़ा: जिले के जहाजपुर इलाके के देवपुरा गांव में अपने ससुराल गए युवक ने सरकारी स्कूल मैदान में एक पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने रविवार सुबह फंदे से लटका शव देखा तो मृतक के ससुराल के लोगों व पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहाजपुर थाने के दीवान धमेंद्र सिंह ने बताया कि रामदेव जी काबरी, शक्करगढ़ निवासी हेमराज पुत्र मोतीलाल मीणा ने देवपुरा गांव की स्कूल परिसर में एक पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। मृतक का देवपुरा गांव में ही ससुराल है। अभी तक पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व उसकी पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक के कई बार विवाद करने के बाद सुसाइड करने की धमकी दे रहा था। ऐसे में तीन दिन पहले भी मृतक की पत्नी ने थाने में शिकायत की थी। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मृतक अपने ससुराल कब आया था और यह सुसाइड किस समय किया।

  • पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए कल से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग

    पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए कल से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग

    लुधियाना: पंजाब के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों के लिए चलाई जा रही सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के बाद वो नतीजे नहीं देखने को मिल रहे हैं, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सरकारी कॉलेजों में चल रहे ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस के मुताबिक अब तक मेरिट सूची के मुताबिक 35 फीसदी ने भी राज्य भर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन नहीं ली है।वहीं, विभाग की तरफ से अब तक फीस जमा करने की तारीख बढ़ाने के बारे में भी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

    ऐसे में सोमवार से ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, अब तक ये भी स्पष्ट नहीं कि विभाग की तरफ से कॉलेजों के मुताबिक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में खाली सीटों की घोषणा वेबसाइट पर की जाएगी या अंडरग्रेजुएट कोर्स की तरह कॉलेज स्तर से ही स्टूडेंट्स को लिंक भेजे जाएंगे, क्योंकि अब तक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन की स्थिति सही नहीं दिख रही है।

    मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पहले ही 31 फीसदी तक सीटें खाली रहने की स्थिति बन रही थी, लेकिन अब कम एडमिशन के चलते अब तक सिर्फ 35 फीसदी स्टूडेंट्स ने ही दाखिला लिया है। ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग 19 सितंबर को शुरू होगी। इसके तहत 23 सितंबर तक स्टूडेंट्स दाखिला ले सकेंगे।

    राज्य भर में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में 6596 सीटें हैं। इनमें से 3840 सीटों के लिए आवेदन आए। इनमें भी कई स्टूडेंट्स ने एक से ज्यादा कोर्स के लिए अप्लाई किया। विभाग ने शनिवार तक पहली मेरिट लिस्ट के मुताबिक फीस जमा करवाने का समय दिया था, लेकिन रात 8.30 बजे तक 1384 ने ही दाखिला लिया है।

    यानी राज्य भर में सिर्फ 20 फीसदी ही सीटें भरी हैं। माहिरों के मुताबिक ये आंकड़ा चिंताजनक है। ग्रेजुएशन के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के बजाए स्टूडेंट्स विदेश जाने को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वहीं, रोजगार के अवसर भी न मिलना बड़ी समस्या है।

    कॉलेजों में सीटें खाली रहना चिंताजनक है, लेकिन ये भी है कि कुछ सालों से कॉलेजों, सीटें और कोर्सों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में स्टूडेंट्स के पास मौके ज्यादा हो गए हैं, लेकिन रोजगार के अवसरों की कमी के कारण युवा इस सोच में हैं कि पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद उनके लिए रोजगार का क्या अवसर है। हर स्तर पर निजीकरण हो रहा है। सरकारी कॉलेजों में कई सालों से टीचिंग पोस्ट खाली हैं। एडेड कॉलेजों में ठेके पर स्टाफ आ रहा है। जब कॉन्ट्रेक्ट या एडहॉक पर स्टाफ होगा तो युवाओं का विश्वास नहीं बन पाता और भविष्य भी सुरक्षित नहीं लगता। सरकार को चाहिए कि कॉलेजों में कोर्स देने से पहले दूसरे कॉलेज के बीच की दूरी को देखा जाए, ताकि किसी को भी परेशानी न आए।-

  • भयानक सड़क हादसाः एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से 27 लोगों की मौत

    भयानक सड़क हादसाः एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से 27 लोगों की मौत

    बीजिंगः चीन से एक भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। दक्षिण-पश्चिमी चीन में रविवार को एक एक्सप्रेस-वे पर बस के पलट जाने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में 20 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह दुर्घटना सुबह संदू काउंटी में हुई, जो गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में है। मालूम हो कि बस में 47 लोग सवार थे। साथ ही घायलों का इलाज जारी है।

    पुलिस ने सोशल मीडिया पर दिए एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना ग्रामीण गुइझोउ प्रांत में एक राजमार्ग पर हुई जब कुल 47 लोगों को ले जा रहा वाहन पलट गया। पुलिस ने बताया कि शेष 20 लोगों का इलाज चल रहा है और राहत और बचाव कर्मियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

  • 24 घंटे में भूकंप का दूसरा झटका लगा, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    24 घंटे में भूकंप का दूसरा झटका लगा, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    ताइवान: चीन से लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच शनिवार और रविवार का दिन ताइवान के लिए काफी टेंशन वाला रहा. यहां शनिवार के बाद रविवार दोपहर को भी भूकंप के झटके लगे। रविवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने यहां की सरकार की टेंशन बढ़ा दी. दरअसल, 24 घंटे के अंदर यह दूसरा भूकंप था। इससे पहले शनिवार को ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

    बता दें कि शनिवार रात को ताइवान के पूर्वी तटीय इलाके में 6.6 मैग्नीट्यूड के साथ भूकंप आया था। राहत की बात ये रही कि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल की क्षति नहीं पहुंची. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप रात करीब 9:30 बजे टैटुंग के उत्तरी तटीय शहर से करीब 50 किमी दूर आया था। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप की सूचना मिलते ही टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई थी। बता दें कि भूकंप ताइवान के लिए नई चीज नहीं है। यहां अक्सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं. दरअसल, ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के बीच बसा हुआ है।

    लोग टेंशन में, लेकिन अभी सूनामी का खतरा नहीं

    लगातार दो भूकंप के झटके से लोग टेंशन में हैं. उन्हें सूनामी का भी डर सता रहा है, लेकिन आपको बता दें कि ताइवान में तब तक सूनामी का अलर्ट जारी नहीं किया जाता जब तक कि भूकंप की तीव्रता 7.0 मैग्नीट्यूड न हो। हालांकि 6.0 तीव्रता के भूकंप भी काफी तबाही मचा सकते हैं, लेकिन यह भूकंप की जगह और गहराई पर निर्भर करता है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस तरह के भूकंप से ताइवान में नुकसान की संभावना कम है। हालांकि छोटो-मोटा नुकसान हो सकता है। भूकंप के मामले में काफी हद तक यही स्थिति जापान की भी रहती है। वहां भी अक्सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं।

  • 24 घंटे में भूकंप का दूसरा झटका लगा, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    24 घंटे में भूकंप का दूसरा झटका लगा, रिक्टर स्केल पर 7.2 रही तीव्रता

    ताइवान: चीन से लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच शनिवार और रविवार का दिन ताइवान के लिए काफी टेंशन वाला रहा. यहां शनिवार के बाद रविवार दोपहर को भी भूकंप के झटके लगे। रविवार को 7.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने यहां की सरकार की टेंशन बढ़ा दी. दरअसल, 24 घंटे के अंदर यह दूसरा भूकंप था। इससे पहले शनिवार को ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

    बता दें कि शनिवार रात को ताइवान के पूर्वी तटीय इलाके में 6.6 मैग्नीट्यूड के साथ भूकंप आया था। राहत की बात ये रही कि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल की क्षति नहीं पहुंची. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप रात करीब 9:30 बजे टैटुंग के उत्तरी तटीय शहर से करीब 50 किमी दूर आया था। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप की सूचना मिलते ही टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई थी। बता दें कि भूकंप ताइवान के लिए नई चीज नहीं है। यहां अक्सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं. दरअसल, ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के बीच बसा हुआ है।

    लोग टेंशन में, लेकिन अभी सूनामी का खतरा नहीं

    लगातार दो भूकंप के झटके से लोग टेंशन में हैं. उन्हें सूनामी का भी डर सता रहा है, लेकिन आपको बता दें कि ताइवान में तब तक सूनामी का अलर्ट जारी नहीं किया जाता जब तक कि भूकंप की तीव्रता 7.0 मैग्नीट्यूड न हो। हालांकि 6.0 तीव्रता के भूकंप भी काफी तबाही मचा सकते हैं, लेकिन यह भूकंप की जगह और गहराई पर निर्भर करता है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इस तरह के भूकंप से ताइवान में नुकसान की संभावना कम है। हालांकि छोटो-मोटा नुकसान हो सकता है। भूकंप के मामले में काफी हद तक यही स्थिति जापान की भी रहती है। वहां भी अक्सर भूकंप के झटके लगते रहते हैं।