भयानक सड़क हादसाः एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से 27 लोगों की मौत

बीजिंगः चीन से एक भयानक हादसे की खबर सामने आ रही है। दक्षिण-पश्चिमी चीन में रविवार को एक एक्सप्रेस-वे पर बस के पलट जाने से उसमें सवार 27 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में 20 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह दुर्घटना सुबह संदू काउंटी में हुई, जो गुइझोऊ प्रांत की राजधानी गुइयांग शहर के दक्षिण-पूर्व में है। मालूम हो कि बस में 47 लोग सवार थे। साथ ही घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर दिए एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना ग्रामीण गुइझोउ प्रांत में एक राजमार्ग पर हुई जब कुल 47 लोगों को ले जा रहा वाहन पलट गया। पुलिस ने बताया कि शेष 20 लोगों का इलाज चल रहा है और राहत और बचाव कर्मियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *