Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी के खुले एयरबैग, भारी हंगामा, देखें वीडियो

Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी के खुले एयरबैग, भारी हंगामा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में गाड़ी के खुले एयरबैग, भारी हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर चिक्क-चिक्क चौक पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है और उसके एयरबैग तक खुल गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और कार चालक सुरक्षित है। दोनों वाहन चालकों में भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद घटना की सूचना थाना 2 की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 2 पुलिस मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर PB 08 E 8228 बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह हादसा ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ है। राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार के चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं और मौके पर ही मौजूद हैं। हालांकि, कार का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद चौक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें 112 नंबर पर कॉल आई थी, जिसके बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

शुरुआती जांच और लोगों के बयानों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि कार आगे निकल चुकी थी और ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मारी। दूसरी ओर, ट्रक ड्राइवर का दावा है कि वह अपनी सही साइड पर आ रहा था और कार अचानक उसके सामने आ गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।

मामले की जानकारी देते हुए थाना 2 के एएसआई विजय कुमार ने कहा कि दोनों पार्टियों में सड़क हादसे के बाद विवाद हो गया था। उन्होंने कहा कि ट्रक नकोदर साइड से आ रहा था। इस दौरान डिवाडर से टकराने के बाद कार से ट्रक की टक्कर हो गई। दोनों पार्टियों में राजीनामे को लेकर बात चल रही है। ऐसे में अगर दोनों में विवाद नहीं सुलझता तो दोनों पक्षों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here