Home Punjab>Jalandhar Punjab News: महिलाओं के लिए सरकार ने किया Silk Expo आयोजित, व्यापारी रेशम से संबंधित लगाएंगे स्टाल

Punjab News: महिलाओं के लिए सरकार ने किया Silk Expo आयोजित, व्यापारी रेशम से संबंधित लगाएंगे स्टाल

0
Punjab News: महिलाओं के लिए सरकार ने किया Silk Expo आयोजित, व्यापारी रेशम से संबंधित लगाएंगे स्टाल

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मामले की जानकारी देत हुए पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि रेशम व्यवसाय से जुड़े कीट पालको, कारीगरों, सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और विशेष रूप से महिलाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से सिल्क एक्सपो-2024 का आयोजन किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह सिल्क एक्सपो 4 से 9 दिसंबर तक किसान भवन, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। इस एक्सपो का आयोजन सिल्क मार्क ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया और बागवानी विभाग, पंजाब के आपसी सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के कारीगर, व्यापारी, रेशम बोर्ड के पंजीकृत संस्थान और सोसायटी रेशम से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here