Home Punjab>Jalandhar Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

0
Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

लुधियानाः गांव रईया के पास सड़क हादे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात बुजुर्ग बाइक पर सवार माछीवाड़ा की तरफ घर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही तेजरफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जसदेव सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की बेटी कनाडा में पढ़ती है जबकि बेटा अभी लुधियाना में पढ़ाई करता है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची थाना कूमकलां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जसदेव सिंह ढंडारी कलां में एक फैक्ट्री में काम करते थे।

वह रोजाना की तरह रात करीब 9 बजे फैक्ट्री से छुट्टी कर बाइक पर घर की तरफ लौट रहे थे। जहां रास्ते में गांव रईया के पास उन्हें सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना कूमकलां के जांच अधिकारी ASI गुरमीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, शव का पोस्टमार्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here