Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: बेसबॉल से हमला कर व्यक्ति से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: बेसबॉल से हमला कर व्यक्ति से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: बेसबॉल से हमला कर व्यक्ति से फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं थाना मकसूदां के अंतगर्त आते इलाके में सुबह सैर कर रहे व्यक्ति पर लुटेरों ने बेसबॉल से हमला कर दिया, जिसके बाद लुटेरे पीड़ित से फोन छीनकर फरार हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान परमजीत सिंह निवासी अमनदीप एवेन्यू के रूप में हुई है। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मामले की जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति के भाई अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई सुबह करीब 4:30 बजे सैर के लिए निकले थे। मकसूदां फ्लाईओवर के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने उन पर बेसबॉल से हमला कर दिया। इसमें परमजीत सिंह की नाक की हड्डी टूट गई और आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है।

परमजीत सिंह के परिजनों ने थाना एक में शिकायत दर्ज कराकर लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना एक के जांच अधिकारी शाम लाल ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here