Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: अनिश्चित काल के रोड जाम को लेकर सरवन सिंह पंढेर का आया बयान, देखें वीडियो

Jalandhar News: अनिश्चित काल के रोड जाम को लेकर सरवन सिंह पंढेर का आया बयान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: अनिश्चित काल के रोड जाम को लेकर सरवन सिंह पंढेर का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर। धान की धीमी खरीद के विरोध में ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन आज 6वें दिन में प्रवेश हो गया है। जहां, पंजाब में कई स्थानों पर किसान अपनी मांगों को लेकर रेलवे पटरियों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैठ गए। जिसके बाद आज अधिकारियों के साथ 2 घंटे तक चली बैठक में फिलहाल स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जिसके वजह से धरना अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। यह जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दिया है।

इसके बाद कहा कि मिल मालिकों और आढ़तियों की हड़ताल ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। वे धान बेचने के लिए पड़ोसी राज्य हरियाणा जा रहे हैं, क्योंकि वहां खरीद प्रणाली अच्छी तरह से व्यवस्थित है। किसानों ने धान खरीद में देरी के लिए आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खरीद में तेजी नहीं आने पर विरोध-प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here