Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवक पर लुटेरों ने हमला कर वारदात को दिया अंजाम, हालत नाजुक, देखें वीडियो

Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवक पर लुटेरों ने हमला कर वारदात को दिया अंजाम, हालत नाजुक, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवक पर लुटेरों ने हमला कर वारदात को दिया अंजाम, हालत नाजुक, देखें वीडियो

जालंधर: लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर स्थित गंदे नाले के पास वीरवार देर रात लुटेरों ने एक्टिवा सवार युवक को रोक लिया। एक्टिवा सवार युवक ने लुटेरों का विरोध किया तो लुटेरों ने उसके ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान युवक बेसुध होकर सड़क के बीच गिर गया और लुटेरे जेब से नकदी लेकर फरार हो गए। लूट के बाद सड़क के बीच बेसुध हालत में पड़े युवक को देख आस पास के लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की उप चौकी लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस को सूचित किया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

लेदर कॉम्प्लेक्स के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह साथी के साथ घर के बाहर खड़ा हुआ था कि वहाँ से गुज़र रहे युवक ने बताया कि एक्टिवा चालक से तीन से चार लुटेरे मारपीट कर लूट कर रहे हैं। वह उसकी ओर आया तो जोर जोर से आवाजें आ रही थीं। उसने देखकर शोर मचाया तो लुटेरे खाली पर्स को छोड़ मौका देख वहां से भाग गए। उसने आरोप लगाया है तीन से चार लुटेरे वारदात को अंजाम दे रहे थे। अंधेरा ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए। वह एक्टिवा के पास पहुँचा तो युवक भी बेसुध हालत में गिरा पड़ा था और उसके सिर के खून निकल रहा था, जिसकी सूचना उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को दी।

वहीं मौके पर पहुँचे लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी के एएसआई हरभजन ने बताया कि उन्होंने घायल हालत में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाख़िल करवाया है। उनकी टीम मामले की जाँच में जुटी हुई है वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here