काशी से जुड़ा है गुरु रविदास जी का संदेश प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका रिश्ता गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। काशी के घाटों पर ही संत रविदास जी की महान शिक्षाएं प्रकट हुई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें काशी से सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है और वहां की पवित्र भूमि से उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भी वे श्री गोवर्धन जाते हैं, वहां उन्हें बड़ी संख्या में पंजाब से आए श्रद्धालु मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब आना गुरु रविदास जी की इच्छा से संभव हुआ और यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने निमंत्रण के लिए डेरा सचखंड बल्लां का आभार भी व्यक्त किया। यूनियन बजट को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा… प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पेश किए गए यूनियन बजट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने कई जरूरी दवाओं की कीमतें कम की हैं। गरीबों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दी गई हैं। इस बजट में भी इसी संवेदनशीलता के साथ कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैंसर की दवाएं हुईं और सस्ती प्रधानमंत्री ने कहा कि कैंसर के इलाज को सस्ता करने के लिए सरकार ने कई कैंसर की दवाओं की कीमतें और कम की हैं, ताकि आम आदमी को इलाज में राहत मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी का जीवन समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश देता है। उन्होंने भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को नई दिशा दी। एयरपोर्ट का नाम रखना गुरु के शिक्षाओं के प्रति सम्मान प्रधानमंत्री ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखना उनकी शिक्षाओं के प्रति सम्मान है। यह कदम आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है।Addressing a programme on Sant Ravidass Jayanti in Jalandhar. His teachings and ideals continue to guide people across the country. https://t.co/XcMfaNhE8M
— Narendra Modi (@narendramodi) February 1, 2026