Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: चोरों का आतंक, एक ही रात में 3 बिजली ट्रांसफार्मर चोरी

Jalandhar News: चोरों का आतंक, एक ही रात में 3 बिजली ट्रांसफार्मर चोरी

0
Jalandhar News: चोरों का आतंक, एक ही रात में 3 बिजली ट्रांसफार्मर चोरी

मेहतपुर: शहर के मेहतपुर गांव से चोरों द्वारा एक ही रात में 3 बिजली द ट्रांसफर्मर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि रातभर चलने वाले टोल प्लाजा रायपुर गुजरा के नजदीक से यह 3 बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। जानकारी के मुताबिक किसान शमशेर सिंह के खेत से 10 किलोवाट का ट्रांसफार्मर और उसके पड़ोसी वजीर सिंघा और अमरजीत सिंह के खेत से भी ट्रांसफार्मर चोरी करके ले गए।

कीर्ति किसान यूनियन के जिला नेता राजिंदर सिंह मंड, तहसील अध्यक्ष पूर्व सरपंच बचन सिंघा और सचिव रतन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि एक ही रात में चोरों ने आस पास लगे बिजली ट्रांसफार्मरों को चोरी कर लिया गया, जबकि टोल प्लाजा पर रात भर आवाजाही रहती है।

उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा पर पहले पुलिस चौकी हुआ करती थी, लेकिन पिछले एक साल से इसे हटा दिया गया है। यूनियन के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस इलाके में आए दिन किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर चोरी होने से किसानों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से मांग एसी घटनाओं को जल्द से जल्द रोका जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here