Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: इस इलाके में हुई पीने वाले पानी की कमी, लोग हुए परेशान

Jalandhar News: इस इलाके में हुई पीने वाले पानी की कमी, लोग हुए परेशान

0
Jalandhar News: इस इलाके में हुई पीने वाले पानी की कमी, लोग हुए परेशान

जालंधर: महानगर के कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते कुकी ढाब और चीमा चौक के निकट कॉलोनियों के सैकड़ो लोग पीने वाले पानी की कमी से जूझ रहै हैं। कुकी ढाब के निकट एकता विहार और आसपास की कॉलोनियों के निवासियों ने बताया कि उन्हें यह दिक्कत पिछले 15 दिन से आ रही है। उन्होंने कहा कि खराब ट्यूबवेल को ठीक नहीं किया जा रहा जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पर रहा है।

लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के तहत पानी के बड़े बड़े पाइप भी डाले जा रहे हैं जिसके कारण कई कनेक्शन टूटने से भी समस्या में बढ़ौतरी हुई है। इसी प्रकार चीमा चौक के निकट लगा ट्यूबवेल भी खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र को पानी की किल्लत आ रही है। लोगों ने प्राशासन से गुहार लगाई है कि निगम अधिकारी इस ओर विशेष ध्यान देकर लोगों की समस्या को दूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here