Home Punjab>Kapurthala Jalandhar-Amritsar National Highway पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 की मौत

Jalandhar-Amritsar National Highway पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 की मौत

0
Jalandhar-Amritsar National Highway पर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 की मौत

कपूरथलाः जालंधर-अमृतसर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार पोलो कार और ई-रिक्शा के बीच टक्कर में दो महिलाओ की मौत हो गई। जब्कि एक बच्चा और ई-रिक्शा चालक गभीर घायल हो गया है। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुभानपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनो को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

इसकी पुष्टि थाना सुभानपुर के जाँच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने करते हुए बताया कि कार चालक मोके से फरार हो गया है। प्राथमिक जाँच के बाद कार चालक के खिलाफ BNS लकी धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मृतक महिलाओं की पहचान नीलम कुमारी ( 30 वर्ष ) पत्नी कुलविंदर सिंह व सीमा रानी ( 27 वर्ष ) पत्नी मलकीत सिंह वासी गुरु रविदास नगर जालंधर के रुप में हुई है। दोनों मृतक महिलाएं जेठानी व देवरानी थी।

जांच अधिकारी ASI कुलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात उन्हें सूचना मिली कि हमीरा व सुभानपुर के बीच एक तेज रफ्तार पोलो कार (PB-09-Q-5277) ने आगे जा रहे ई-रिक्शा (PB-08-FJ-4259) को टक्कर मार दी। जिस कारण दो महिलाएं, ई-रिक्शा चालक व एक नन्हा बच्चा बुरी तरह घायल हुए है। तभी कार्यकारी SHO बलजीत सिंह व पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए गांव मुस्तफाबाद स्थित SGL चेरिटेबल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने नीलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला सीमा, उसका 5 वर्षीय बेटा नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह को ड्यूटी डॉक्टर ने गंभीर घायल होने के कारण कपूरथला सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां पर सीमा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं ड्यूटी डॉक्टर ने 5 वर्षीय नवजोत सिंह व ई-रिक्शा चालक जतिंदर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए रैफर कर दिया।

मर्तक महिला सीमा के पति मलकीत सिंह के अनुसार उसकी पत्नी व भाभी ई-रिक्शा पर सुभानपुर में रिश्तेदारों को मिलने गई थी, वहां से उन्होंने कपूरथला में किसी समागम में भाग लेने के लिए जाना था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। जिसमे दोनों की जान चली गई। तेज रफ्तार कार ने उनका पूरा परिवार तबाह कर दिया। सुभानपुर थाना पुलिस ने मलकीत सिंह के ब्यान पर कार चालक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा वासी गांव बागड़ियां भुलत्थ के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि मौके से फरार हुए कार चालक को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here