Home Punjab>Kapurthala Jalandhar का पत्रकार साथी सहित पड़ोसी जिले से गिरफ्तार

Jalandhar का पत्रकार साथी सहित पड़ोसी जिले से गिरफ्तार

0
Jalandhar का पत्रकार साथी सहित पड़ोसी जिले से गिरफ्तार

कपूरथलाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्तियों को नशे सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान करनबीर सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी यूनिवर्सिटी इनक्लेव, थाना रामामंडी, जिला जालंधर और कृपाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी नूरपुर कॉलोनी, थाना मकसूदा, जिला जालंधर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ जमानती धाराएं लगने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक नौजवान पत्रकार है। मामले की जानकारी देते हुए सुभानपुर थाना के एएसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सिल्वर सुभानपुर से डोगरावाल, हमीरा, लक्खन खेले आदि गांवों की ओर जा रहे थे।

इस दौरान पुलिस पार्टी नज़दीकी गांव लक्खन खोले रोड के पास पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि लक्खन खोले रोड टी-पॉइंट के पास एक इनोवा गाड़ी में 2 व्यक्ति खुलेआम नशा (हेरोइन) का सेवन कर रहे हैं। ऐसे अगर अभी कार्रवाई की जाए तो दोनों को पकड़ा जा सकता है। जिसके बाद एएसआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि इनोवा गाड़ी में बैठे दोनों में से कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति के हाथ में पन्नी थी और वह मुंह में गोल किए हुए नोट से धुंए का सेवन कर रहा था और ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने लाइटर से आग जला रखी थी।

पुलिस पार्टी को देख कर वह गाड़ी छेड़कर भागने की कोशिश करने लगे, तब एएसआई ने साथियों की मदद से उन्हें दबोच कर बार-बार नाम-पता पूछा। ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम करनबीर सिंह और कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कृपाल सिंह बताया। कृपाल सिंह के पास से एक हेरोइन लगा एल्यूमिनियम पेपर जला हुआ मिला और साथ ही 50 रुपये का गोल किया हुआ नोट बरामद किया गया और करनबीर सिंह के हाथ से आग लगाने वाला लाइटर बरामद किया गया। दोनों पर मुकदमा नंबर 92 दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि दोनों को जमानत देकर रिहा कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here