Home Punjab>Kapurthala Kapurthala News : विदेश भेजने के नाम पर युवती से हुई लाखों की ठगी

Kapurthala News : विदेश भेजने के नाम पर युवती से हुई लाखों की ठगी

0
Kapurthala News :  विदेश भेजने के नाम पर युवती से हुई लाखों की ठगी

कपूरथला . .विदेश भेजने के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते रहते है। एजेंट विदेश भेजने का नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाते है ऐसा ही मामला कपूरथला से सामने आया है। जहां विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी हुई है। एजेंट ने एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर 3.25 लाख रुपए ठगे। जानकारी के अनुसार युवती को न तो विदेश भेजा और न ही रकम लौटाई।

पीड़ित हरभजन सिंह निवासी कपूरथला के अजीत नगर ने पुलिस को दी ​शिकायत में बताया कि उनकी बेटी गुरप्रीत कौर वर्क परमिट पर कनाडा जाना चाहती थी। दिसंबर 2017 को ब्राइट ग्रुप इमिग्रेशन सेक्टर 118, टॉप फ्लोर, एससीओ-99, बलौंगी मोहाली का विज्ञापन देखा। बेटी ने इमिग्रेशन कंपनी के नंबर पर कॉल करके बातचीत की तो कंपनी की जैसमीन कौर के साथ उसकी 18 लाख रुपए कनाडा जाने की बात तय हो गई।

हरभजन सिंह ने आगे बताया कि इमिग्रेशन कंपनी ने उनसे तीन बार में 3 लाख 25 हजार 700 रुपए की रकम ली। लेकिन न तो उन्होंने उसकी बेटी गुरप्रीत कौर को कनाडा भेजा और न ही पैसे वापिस किए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कंपनी की मालकिन सिमरनजीत कौर निवासी 488, कमालपुर नजदीक सरकारी कालेज हो​शियारपुर, मालिक नितिश शर्मा निवासी 152 बजीदपुर जिला फिरोजपुर और जैसमीन कौर ब्राइट ग्रुप इमिग्रेशन के ​खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना सिटी पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here