Home Punjab>Kapurthala Kapurthala News : सरपंच के घर पर हुई फायरिंग, FIR दर्ज

Kapurthala News : सरपंच के घर पर हुई फायरिंग, FIR दर्ज

0
Kapurthala News : सरपंच के घर पर हुई फायरिंग, FIR दर्ज

कपूरथला : बलेरखानपुर गांव के सरपंच के घर पर दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक हमलवारों ने एक गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 2 नकाबपोश हमलावरो नें फायरिंग की है। थाना सदर में आरोपियों के ​​खिलाफ गुरुवार को मामला दर्जकर किया गया।

थाना सदर में दर्ज FIR अनुसार सुखविंदर(58) निवासी ​​​​​​​बलेरखानपुर गांव ने बयान दिया कि वह गांव का सरपंच है और खेतीबाड़ी करता है। उसके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। कुछ दिन पहले देर रात करीब 12 बजे उसके भतीजे सुखजिंदरपाल सिंह ने उसे आवाज मारकर उठाने के बाद बताया कि घर के बाहर कोई आवाज आई। सुखविंदर ने बताया कि जिसके बाद उसने लाइट जलाने के बाद बाहर जाकर देखा तो गेट पर गोली का निशान था।

 फिर पड़ोस में लगे CCTV कैमरे चेक किए तो दो नकाबपोश युवक पैदल आते दिखाई दिए। इन दोनों युवकों ने उनके घर के गेट के आगे खड़े होकर फायरिंग की और भाग गए। उन्होंने बताया कि यह फायरिंग न तो रंगदारी के लिए गई है और न ही किसी गैंगस्टर ने धमकाया और न ही किसी तरह की कोई कॉल आई है। सिर्फ डराने के मकसद से एक राउंड फायर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here