Home Punjab>Kapurthala Kapurthala News : ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत

Kapurthala News : ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत

0
Kapurthala News : ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत

कपूरथला : ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। हादसा रजापुर गांव ​​​​​​​के नजदीक हुआ है।​​​​​​​ मृतक की पहचान राजबीर सिंह(20) निवासी गांव रहीमपुर नकोदर जालंधर के तौर पर हुई है।

मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा बाइक पर सवार हो कपूरथला की तरफ आ रहा था।जब वह गांव रजापुर के नजदीक पहुंचा, तो सामने से आ रहे वाहन की तेज़ लाइट के कारण आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को नहीं देख सका और वह ट्रेक्टर-ट्राली से टकरा कर गंभीर रुप से घायल हो गया।

जिसके बाद घायल राजबीर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसने इलाज दौरान दम तोड़ दिया।थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here