Home Punjab>Kapurthala Kapurthala News : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

Kapurthala News : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

0
Kapurthala News : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जाने वजह

कपूरथला : युवक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार प्रीत नगर क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सरवन सिंह(26) निवासी कोट खालसा अमृतसर के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

 थाना सिटी के एसएचओ राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सरवन सिंह कपूरथला में रणधीर कॉलेज रोड पर एक कुल्चा शॉप पर अपने भाई चरणजीत सिंह के साथ काम करता था। उन्होंने बताया कि घरेलू परेशानियों के चलते वह परेशान रह रहा था।

जिसके चलते उसने घर के कमरे में छत पर गाडर से मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस ने मृतक के भाई चरणजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here