Home Punjab>Kapurthala Punjab News: मां ने बच्चों सहित बेई में लगाई छलांग, 2 की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: मां ने बच्चों सहित बेई में लगाई छलांग, 2 की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: मां ने बच्चों सहित बेई में लगाई छलांग, 2 की मौत, देखें वीडियो

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मां ने अपने नन्हे-नन्हे मासूम बच्चों समेत बेई नदी में छलांग लगा कर जीवन समाप्त करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सिमरन कौर, भरपूर सिंह की पत्नी और गांव अदालत चक्क की रहने वाली है, किसी मानसिक तनाव के कारण यह भयानक कदम उठाया। महिला ने अपने 2 छोटे बेटों वीर प्रताप सिंह और गुरप्रताप सिंह को साथ लेकर नदी में कूद पड़ीं। जिनमें से एक बच्चे को उन्होंने स्कूल से लेकर आई थी।

उधर, घटना के दौरान गुजर रहे राहगीरों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत हिम्मत दिखाते हुए मां को बचाया। लेकिन किस्मत इतनी मेहरबान नहीं रही। दोनों मासूम बच्चों की जान पानी की लहरों में ही समाप्त हो गई। घटना को देखकर हर आंख नम हो उठी और इलाके में शोक की लहर दौर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सुल्तानपुर लोधी पुलिस स्टेशन के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, जांच शुरू कर दी गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस दुर्घटना ने न केवल एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, वह कौन सा दर्द था जिसने एक मां को अपने प्रियजनों के साथ यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया?

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here