Home Punjab>Kapurthala Punjab News: इस इलाके में पराली लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

Punjab News: इस इलाके में पराली लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

0
Punjab News: इस इलाके में पराली लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

कपूरथलाः थाना तलवंडी चौधरी के अंतर्गत गांव नूरोवाल के पास पराली के डंप में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पराली को शरारती अनंसरों द्वारा आग लगाई गई। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें आंशका है कि किसी शरारती तत्व ने पराली में आग लगाई है।

सुखजिंदर सिंह ने बताया कि इस घटना में 2 डंप जल गए। जिससे उनका करीब 15 से 16 लाख रुपये का नुकसान हो गया। वहीं घटना की सूचना तलवंडी चौधरी की पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए तलवंडी चौधरी की पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल का जायजा ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना की गहनता से जांच की जाएगी। इस घटना में जो भी दोषी हुआ उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here