Home Punjab>Kapurthala Punjab News: सड़क हादसे में महिला की मौत, सदमे में परिवार, देखें वीडियो

Punjab News: सड़क हादसे में महिला की मौत, सदमे में परिवार, देखें वीडियो

0
Punjab News: सड़क हादसे में महिला की मौत, सदमे में परिवार, देखें वीडियो

कपूरथला: सुल्तानपुर सोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब मार्ग पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल जब इस मार्ग से गुजर रही थी तो सीवरेज के ऊंचे उठे ढक्कन की वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठी 62 वर्षीय महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई, जहां अस्पताल में ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 62 बलविंदर कौर पत्नी सुरजीत सिंह, निवासी गली नंबर 2, डपई रोड, छोटा हरिपुरा, एकता नगर अमृतसर के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल माता को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन वह चोटों को सहन न कर सकी और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और बेहाल है। परिवार के सदस्य इस समय किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here