प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे के जरिए फायरिंग कर दी। गोली सीधे युवक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे वारदात की पुष्टि हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही गोलीबारी और हत्या की घटनाओं ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। लेकिन हमलावारों ने आखिरी गवाह को भी मौत के घाट उतार दिया।View this post on Instagram