Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 32 बोर Pistol के साथ 2 आरोपी काबू , देखें वीडियो

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 32 बोर Pistol के साथ 2 आरोपी काबू , देखें वीडियो

0
Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 32 बोर Pistol के साथ 2 आरोपी काबू , देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान अमृतसर इलाके में 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे एक किलो 10 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए ANTF के DSP अजय वर्मा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि 2 ड्रग तस्कर अमृतसर के पास स्थित गांव में हेरोइन सप्लाई करने वाले हैं। सूचना पक्की होने पर टीम बनाकर अमृतसर भेजी गई जहां उन्होंने कार्रवाई करते हुए 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनसे 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान बॉर्डर से हेरोइन लाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से हेरोइन तस्करी के गैर-कानूनी धंधे में शामिल हैं। आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह और किरणदीप सिंह के तौर पर हुई है, दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक जगरूप सिंह पर पहले ही NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है और वह खुद भी नशे का आदी है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से और भी कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here