Home Punjab>Ludhiana Punjab News: चोरी के मामलों में 4 और इरादा कत्ल के मुकदमें में 1 गिरफ्तार

Punjab News: चोरी के मामलों में 4 और इरादा कत्ल के मुकदमें में 1 गिरफ्तार

0
Punjab News: चोरी के मामलों में 4 और इरादा कत्ल के मुकदमें में 1 गिरफ्तार

लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के दिशा निर्देशों पर शहर में हो रही वारदातों पर नकेल कसते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों कि पहचान रोहित कुमार पुत्र राजू मोहितो वासी चोहान गली मौहल्ला अमर कॉलोनी, रघबीर सिंह पुत्र अमरजीत लाल वासी गली नं. 1 अशोक विहाल कॉलोनी, रवि कुमार पुत्र बगैलू रावत वासी मौहल्ला किशोर नगर, राहुल पुत्र मदन लाल, सागर पुत्र महिंदर पाल वासी सेरपुर के रुप में हुई है।

जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि थाना मोती नगर और थाना दरेसी की पुलिस ने 5 आरोपियों को चोरी के सामान के साथ काबू किया है। थाना मोती नगर के प्रभारी वरिंदर पाल सिंह की टीम ने आरोपी रवि और राहुल को चोरी के मोटरसाइकिल सहित पकड़ा था पुछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने पहले भी वारदातों को अंजाम दिया है। इसके इलावा इरादा कत्ल के संगीन मामले में आरोपी सागर को गिरफ्तार किया है।

Punjab News: चोरी के मामलों में 4 और इरादा कत्ल के मुकदमें में 1 गिरफ्तार

थाना दरेसी की पुलिस ने ई- रिक्शा चुराने के मामले में आरोपी रोहित और रघबीर सिंह को चोरी की 6 ई- रिक्शा के साथ काबू किया है। आरोपी रघबीर के खिलाफ पहले भी थाना जमालपुर में चोरी का मुकदमा दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here