Home Punjab>Ludhiana Punjab News: रेप के केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने नकली Police Officer बन नाबालिग से किया रेप, गिरफ्तार

Punjab News: रेप के केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने नकली Police Officer बन नाबालिग से किया रेप, गिरफ्तार

0
Punjab News: रेप के केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने नकली Police Officer बन नाबालिग से किया रेप, गिरफ्तार

लुधियानाः लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से एक शर्मनाक घटना सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने पुलिस अफसर बनकर लड़की को डराया और ये कहकर अपने साथ ले गया कि वह रोज गार्डन में गलत काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है और उसके खिलाफ रेप के दो मामले पहले से दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की एक कॉलेज में पढ़ती है। वह लुधियाना के रोज गार्डन में टहलने आई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को पुलिस अफसर बताकर उसे रोका। उसने लड़की को धमकाया और कहा कि वह गार्डन में गलत काम कर रही थी और वह उसे अधिकारियों के सामने पेश करने के लिए अपने साथ ले जा रहा है। इस दौरान लड़की का भरोसा जीतने के बाद आरोपी उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक सुनसान जगह ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

शिकायत मिलने पर पुलिस स्टेशन डिवीजन-8 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नाकेबंदी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नवंबर के आसपास रख बाग में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here