Home Punjab>Ludhiana Punjab News: 3 बार रेकी के बाद जूता कारोबारी के घर के बाहर से Activa चोरी, देखें CCTV

Punjab News: 3 बार रेकी के बाद जूता कारोबारी के घर के बाहर से Activa चोरी, देखें CCTV

0
Punjab News: 3 बार रेकी के बाद जूता कारोबारी के घर के बाहर से Activa चोरी, देखें CCTV

लुधियानाः शहर में वाहन चोरों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब वे पोर्श इलाके सिविल लाइन में भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिंद्राबन रोड का है, जहां गली नंबर 6 में एक जूता कारोबारी के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई। चोर इतना बेखौफ था कि उसने घटना को अंजाम देने से पहले इत्मीनान से इलाके की रेकी की और फिर बड़े आराम से वाहन लेकर फरार हो गया। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी देते पीड़ित पार्थ ने बताया कि वे पिछले काफी लंबे समय से अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली में ही खड़ी करते आ रहे हैं और पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई। रोजाना की तरह बीती रात भी उन्होंने अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली नंबर 6 में खड़ी की थी। अगली सुबह जब पार्थ अपने काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकले और एक्टिवा उठाने लगे, तो देखा कि वह अपनी जगह से गायब थी। आस-पड़ोस में पूछताछ और तलाश करने पर जब वाहन का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार ने तुरंत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की जिसके बाद चोरी की यह पूरी वारदात सामने आई।

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चोरी का पूरा तरीका साफ नजर आ रहा है। रात करीब 12:30 बजे सफेद कपड़े पहने एक नौजवान अकेला पैदल ही गली में आता दिखाई देता है। गली में दाखिल होने के बाद उसने तुरंत चोरी नहीं की बल्कि एक्टिवा के आसपास दो से तीन बार चक्कर लगाकर पूरे इलाके की अच्छी तरह से रेकी की। उसने पहले आराम से अपने जूते (बूट) पहने और फिर बिना किसी जल्दबाजी या डर के एक्टिवा चुरा कर ले गया। वहीं घटना को लेकर पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here