Blog

  • Punjab : हमलावरों ने गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें CCTV

    लुधियाना : जुझार नगर में अज्ञात लोगों द्वारा इलाके में खड़ी एक कार के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। जुझार नगर गली नंबर-2 निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे जब उसे तेज आवाज सुनाई दी, तो वह बाहर आए, तो देखा कि कुछ लोग घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ रहे थे। जैसे ही इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो आरोपी मौके से भाग निकले।

    मोहल्ला निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि दो गाड़ियों के शीशे टूटे है। घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि तीन बाइक सवारों में से एक के हाथ में लोहे के दातर थे। जिससे वह कार का शीशा तोड़ कर फरार हो गए। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • औद्योगिक क्षेत्र में Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियां

    औद्योगिक क्षेत्र में Factory में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 7 गाड़ियां

    नई दिल्लीः दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह जींस की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

    आग ने पड़ोस वाली फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया, जो मिठाई की फैक्ट्री बताई जा रही है। आग लगने की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है। गनीनत यह है कि इसमें कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। सूचना पर दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • सुबह-सुबह शेयर बाजार में आई गिरावट, अडाणी के शेयर्स को भी हुआ नुकसान

    सुबह-सुबह शेयर बाजार में आई गिरावट, अडाणी के शेयर्स को भी हुआ नुकसान

    नई दिल्लीः अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने 2 दिन पहले मार्केट रेगुलेटर सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच पर अदाणी ग्रुप से मिलीभगत का आरोप लगाया था। सेबी और अदाणी ग्रुप ने हिंनडबर्ग के सभी आरोपों से इनकार किया है लेकिन इसका झटका स्टॉक मार्केट में दिख रहा है। अधिकतर वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बावजूद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले हैं। अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव है। सबसे अधिक गिरावट अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर में है।

    कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.26 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.26 लाख करोड़ रुपये घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 163.31 प्वाइंट्स यानी 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 79,542.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 57.55 प्वाइंट्स यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 24,309.95 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,705.91 और निफ्टी 24,367.50 पर बंद हुआ था।

    एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,50,21,816.11 करोड़ रुपये था। आज यानी 12 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,47,95,249.00 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,26,567.11 करोड़ रुपये घट गई है। सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 6 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस में है। वहीं दूसरी तरफ अदाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड और एसबीआई में सबसे अधिक गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं।

    बीएसई पर आज 2942 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1180 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1556 में गिरावट का रुझान है और 206 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 104 शेयर एक साल के हाई और 15 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 115 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 80 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

  • Punjab: व्यक्ति को पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, की धक्का-मुक्की, पीड़ित ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: व्यक्ति को पुलिस ने दिखाया वर्दी का रौब, की धक्का-मुक्की, पीड़ित ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा रोड पर एक बार फिर पुलिस की सरेआम धक्काशाही देखने का मामला सामने आया है। आए दिन पुलिस की वर्दी पर कई तरह के प्रशनचिन्ह लगते दिखते है। ऐसा की एक मामला अमृतसर के मजीठा रोड पर देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार एक दुकानदार और ग्राहक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। अचानक वहां पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उक्त ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। ग्राहक ने कई बार पुलिस को रोका लेकिन पुलिस के 3-4 अधिकारी जबरदस्ती उसे घसीटते हुए गाड़ी में ले गए। बताया जा रहा है कि ग्राहक के साथ एक छोटा बच्चा भी था, वो पुलिस की ऐसी हरकत को देखकर रोने लगा, लेकिन पुलिस अधिकारियों को उस बच्चे पर भी को तरस नहीं आया। जबकि वहां पर मौजूद लोगों ने उक्त बच्चे को संभाला। उक्त सारी घटना वहां मौके पर मौजूद लोगों ने अपने फोने पर कैद कर ली जो काफी वायरल हो रही है। फिलहाल उक्त मामले को लेकर जांच चल रही है।
  • Punjab : RS Hotel में आपत्तिजनक हालात में लड़के-लड़कियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    Punjab : RS Hotel में आपत्तिजनक हालात में लड़के-लड़कियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

    अमृतसर : 15 अगस्त देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमृतसर पुलिस जगह-जगह सर्च अभियान चला रही है और चेकिंग कर रही है। जिसके चलते बस स्टैंड इलाके में सर्च अभियान चलाया तथा इस मौके पर होटल मे चैकिंग के दौरान जब दबिश दी गई तो वहां से आपत्तिजनक हालत में कुछ लड़के व लड़कियों को काबू किया गया, जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।

    बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी नरिंदर कुमार ने बताया कि वह होटल आर.एस में चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान होटल में ये लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए। इन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उनकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि रेड के दौरान पाया गया कि उक्त होटल में कमरा लेने वाले लड़कों व लड़कियों से होटल के मैनेजर ने कोई भी पहचान पत्र व दस्तावेज नहीं लिया था। हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों की पूछताछ की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि लड़के-लड़कियां नाबालिग है और लड़के- लड़कियों ने होटल में कमरा लिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है, अगर वह सही पाए गए तो उनको छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल मैनेजर और होटल मालिक पर कानून के तहत कारवाई कर दी जाएगी। उधर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल होटल के कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है कि उन्होंने रजिस्टर पर एंट्री क्यों नहीं की।

  • Punjab: तेज रफ्तार Car चालक की चपेट में आया Bike सवार, टूटी टांगें, देखें वीडियो

    Punjab: तेज रफ्तार Car चालक की चपेट में आया Bike सवार, टूटी टांगें, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में गिल चौक के पास पाहवा कट पर एक तेज़ रफ्तार कार चालक द्वारा बाइक चालक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति की टांगें टूट गई। घायल बाइक सवार को लोगों ने असप्ताल पहुचाया। कार चालकों मौके से भागने की कोशिश करने लगें लेकिन लोगों नें उन्हैं मौके पर ही दबौच लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गिल चौक नजदीक पाहवा कट पर तेजरफ्तार कार सवार कुछ युवकों ने सड़क पर हुड़दंग मचाया। इन्होंने काम से वापस आ रहै बाइक सवार व्यक्ति को ज़ोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे में व्यक्ति की टांग पर गाड़ी का पहिया चढ़ जाने के कारण उसकी टांग टूट गई। कार चालकों मौके से भागने लगे तो राहगीरों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। टेक्सी चालकों ने घायल बाइक सवार को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। घायल का नाम सुनील कुमार है। इस हादसे की जानकारी देते हुए टेक्सी चालक जसकरण ने कहा कि वह अमृतसर से लुधियाना सवारी छोड़ने आया था। उसने पाहवा अस्पताल कट पर देखा कि कुछ लोग शराब के नशे में तेज कार चला रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आ रहे सुनील को उन लोगों ने टक्कर मारी। घटना होने के बाद वह युवक मौके से भागने लगे तो लोगों की मदद से पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस हादसे में ज़ख्मी हुए सुनील के परिजनों को सूचित कर दिया है। जिन युवकों ने इस घटना को अजाम दिया उनमें से एक ही लोगों के हाथ आया बाकी भाग गए।
  • Punjab: Car और Bike में हुई भीषण टक्कर में बाप-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Car और Bike में हुई भीषण टक्कर में बाप-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के बरनाला रोड़ पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव बुगीपुरा में कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार दोनों पिता पुत्र मोगा के गांव महरों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी ने मौके पर पहुंच गए और घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं कार चालक की तालाश जारी है।
  • Jalandhar: मेन रोड़ पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर

    Jalandhar: मेन रोड़ पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर

    जालंधर, ENS: जालंधर के पठानकोट रोड पर ट्रक के पलटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा हैकि यह हादसा ट्रक ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ है। इस दुर्घटना में ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बच गए। गनीमत यह रही कि घटना में दोनों को कोई कोई गंभीर चोटें नहीं आईं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जारी है।

  • Jalandhar: सरेआम युवकों को सड़क पर पुलिस कर्मी ने पीटा, SSP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar: सरेआम युवकों को सड़क पर पुलिस कर्मी ने पीटा, SSP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में पुलिस कर्मी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। घटना भोेगपुर की है, जहां एएसआई ने सड़क पर दो युवकों के साथ सरेआम मारपीट कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कानून हाथ में लेकर कैसे बुरी तरह से एएसआई दोनों युवकों को पीट रहा है। वहीं इस वीडियो को लेकर पीड़ित खुद को बेगुनाह बताकर बर्बरता के आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित युवकों का कहना है कि एएसआई ने बिना मतलब के मारपीट की है। कपूरथला निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम एक पार्टी से घर जा रहे थे। रास्ते में कोई नाका नहीं था। पीछे से आए एएसआई ने लात मार कर बाइक से गिरा दिया। मेरे दो दोस्तों से भी मारपीट की, तीसरे को कुछ नहीं कहा। पीड़ित ने बताया कि जब वह घर आए तो एएसआई भी आ गया और मामला दर्ज करने की धमकी देने लगा। इसी के साथ दबाव में एएसआई ने राजीनामा पर जबरदस्ती साइन करवा लिए । पीड़ित ने आरोप लगाया। कि एएसआई पहले से राजीनामा लिख कर लाया था। बिना पढ़े घर से साइन करवा कर ले गया। दूसरी ओर एसएचओ सिकंदर सिंह बिर्क कहानी कुछ और ही बता रहे हैं। उनके मुताबिक शनिवार की शाम को एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ भोगपुर में नाका लगा कर खड़े थे। महिला मुलाजिम भी तैनात थी। इतने में 3 युवक बाइक से आए। रुकने का इशारा करने पर गालियां निकाल कर भाग गए। तभी एएसआई जसविंदर ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया, तो उक्त युवक मारपीट करने लगे। इस दौरान मजबूरन एएसआई को हाथ उठाना पड़ा। पुलिस खुद को बेबस और बेकसूर बता रही हैं। हर अपराध के लिए कानून है। आरोप है कि बाद में पुलिस ने अपनी कहानी के मुताबिक माफीनामा भी लिखवा लिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि  वीडियो बहुत ही दर्दनाक है। गलती युवकों और एएसआई की भी थी। ऐसी वीडियो वायरल होने पर लोगों में गलत मैसेज जाता है। इसलिए डीएसपी आदमपुर सुमित सूद को जांच करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारी सुमित सूद का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के बाद एएसआई को पुलिस लाइन भेज दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  • Punjab: किसानों ने फिर दी चेतावनी, इस दिन से बंद हो जाएंगा Toll Plaza, देखें वीडियो

    Punjab: किसानों ने फिर दी चेतावनी, इस दिन से बंद हो जाएंगा Toll Plaza, देखें वीडियो

    अमृतसरः टोल प्लाजा लाडोवाल को लेकर एक बार फिर से किसानों ने ऐलान कर दिया है। दरअसल, किसान यूनियन भारतीय किसान मजदूर यूनियन बीकेयू दोआबा ने टोल प्लाजा की बढ़ाई गई दरों को लेकर गुरुद्वारा बाबा के नूरपुर बेट में एक विशाल बैठक हुई।

    इस दौरान सहयोगी जत्थेबंदियां भी पहुंची और लंबी बातचीत के बाद शिरोमणि अकाली दल फतेह और किसान यूनियन अमृतसर के अध्यक्ष जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल, बी. के. यू दोआबा अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने कहा कि यदि प्रशासन या एनएचएकेआई ने किसानों और लोगों को तंग परेशान करना बंद ना किया तो 18 अगस्त को यह टोल प्लाजा दोबारा मुफ्त किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 16 जून को टोल प्लाजा लाडोवाल पर हुए धरने के बाद उनकी प्रशासन के साथ बैठकें हुई थीं। इसके बाद टोल प्लाजा अधिकारियों ने हाईकोर्ट से आदेश लेकर जबरन टोल प्लाजा खोल दिया। इस अवसर पर किसान यूनियन अमृतसर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. जसवन्त सिंह चीमा व लखवीर सिंह सोती आदि मौजूद रहे।