Punjab : हमलावरों ने गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें CCTV

लुधियाना : जुझार नगर में अज्ञात लोगों द्वारा इलाके में खड़ी एक कार के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। जुझार नगर गली नंबर-2 निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे जब उसे तेज आवाज सुनाई दी, तो वह बाहर आए, तो देखा कि कुछ लोग घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ रहे थे। जैसे ही इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो आरोपी मौके से भाग निकले।

मोहल्ला निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि दो गाड़ियों के शीशे टूटे है। घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि तीन बाइक सवारों में से एक के हाथ में लोहे के दातर थे। जिससे वह कार का शीशा तोड़ कर फरार हो गए। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर उचित कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *