Blog

  • पंजाब: रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    पटियाला: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने थाना अनाज मंडी, पटियाला के अधीन फग्नमाजरा के इंचार्ज सहायक सब-इंस्पैक्टर (ए.एस.आई.) नराता राम को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को जसप्रीत सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त ए.एस.आई. ने पुलिस चौकी फग्नमाजरा में अवैध तौर पर जब्त उसके वाहन को छुड़वाने के बदले में 8,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

    प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो की पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब: शादी समारोह में चली गोलियां, वीडियो वायरल

    फिरोजपुर: सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। हर रोज तरह- तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। सोशल मीडिया पर के मखू गांव डिब वाली गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शादी के समागम में गोलियां चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान कुलबीर जीरा ने सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

  • जालंधरः फर्जी वीजा कार्ड को लेकर दिल्ली पुलिस की रेड, 3 काबू

    जालंधर, ENS: दिल्ली की फर्जी वीजा कांड को लेकर स्पेशल सेल की टीम जांच में जुटी हुई है जिसके चलते स्पेशल सेल की टीम ने जालंधर में  रेड की। इस दौरान स्पेशल सेल की टीम के हाथ कामयाबी भी लगी। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी संजय की तलाश की जा रही है। वहीं एक अन्य आरोपी अश्वनी ने पुलिस के हाथ लगने के डर से छत से छलांग लगा दी, फिर भी वह पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि रैकेट को चलाने वाले सरगना ने पुराने मोबाइल फोन सिटी से खरीदे थे। इसी के चलते टीम ने मोबाइल फोन बेचने वाले दुकानदार पर पूछताछ की।

    इस दौरान जांच में पाया गया कि दुकानदार का इसमें कोई हाथ नहीं है। फोन केवल उसकी दुकान से खरीदा गया था। स्पेशल सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव शेखे के एक युवक जसविंदर सिंह को ट्रेस किया परंतु वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद टीम ट्रेस करते हुए एक अहाते पर पहुंची जहां उसे काबू कर लिया। जसविंदर सिंह को ट्रेस करने के बाद पूछताछ दौरान उसने माना कि उसे मोबाइल के बदले पैसे मिले थे। तीसरा आरोपी को सूरज माडल टाउन से पकड़ लिया। स्पेशल सेल की टीम तीनों आरोपियों को दिल्ली लेकर चली गई। वहीं दिल्ली स्पेशल सेल टीम के अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई करने के बाद ही सारे मामले की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

  • 17 साल की सेवा के बाद गनमैन सुच्चाराम सेवानिवृत

    जोगिंद्रा बैं में ईमानदारी से पूरा किया कार्यकाल


    बददीसचिन बैंसल :जोगिंद्रा बैंक बददी शाखा में कार्यरत गनमैन सुच्चाराम आज अपनी 17 साल की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। 2007 से2024 तक का कार्यकाल सराहनीय रहा और पूरे स्टाफ ने उनको भावभीनी विदाई दी।  इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, नीरज किशोर शाखा प्रबंधक बददी एवं प्रधानजोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक किशन देव तथा अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी मौजूदरहे। कुलदीप सिंह ने कहा कि सुच्चाराम का 2007 से 2024 तक का कार्यकाल ने ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया।  पूरे स्टाफ एवं बैंक प्रबंधन ने सुच्चा राम के भविष्य के लिए कामना करते हुए उनकी भावभीनी विदाई की और उनके साथ बिताए पलों का स्मरण किया।

  • पंजाब: पिस्तौल के बल पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    सोना और डेढ़ लाख की नगदी लूट फरार

    मोगा: पंजाब में लूट का वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला कस्बा धर्मकोट के गांव जलालाबाद से सामने आया है। जहां लुटेरों ने घर के बाहर बनी दुकान में सुबह लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार का दावा है कि 6 हथियारबंद लुटेरे घर से करीब 5 लाख कैश और 30 से 40 तोला सोना लूटकर फरार हो गए। पीड़ित दविंदर गर्ग ने बताया कि हर दिन की तरह जब उन्होंने सुबह करीब 5:40 बजे अपनी दुकान खोली तो 2 लुटेरे उनकी दुकान में घुस आए और सिगरेट मांगने लगे। जिसके बाद लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर घर के अंदर ले गए।

    लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर करीब 30 से 40 तोला सोना और 5 लाख कैश लेकर फरार हो गए। वही इस मामले में डीएसपी हरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दुकान में ही बनी हुई है। जहां लुटेरे दुकान पर आए और पिस्तौल दिखाकर कमरे में ले गए। जिसके बाद लुटेरों ने 5 तोले सोना और करीब डेढ़ लाख की नकदी की लूटकर फरार हो गए है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः दिन दहाड़े SBI से लाखों की लूट, सुरक्षा गार्ड की राइफल भी लेकर हुए लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    तरनतारनः कस्बा झब्बाल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृतसर रोड शाखा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े लूट पिस्तौल के बल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बुलेट मोटरसाईकिल पर 2 हथियारबंद आए और बैंक के कर्मी से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लूट करीब 8 लाख की हुई है। इस दौरान लुटेरे बैंक सुरक्षा गार्ड की राइफल भी साथ ले गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस पार्टी के साथ एसएसपी अश्विनी कपूर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उक्त लुटेरे कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल छोड़कर कार में बैठकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है और लूट की वास्तविक रकम के बारे में भी अभी कोई जानकारी दी है। पुलिस का दावा है कि लुटेरों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

  • सुक्खू तानाशाही से सरकार चला रहे थे- भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के कांग्रेस नेता और निष्कासित विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने चुप्पी तोड़ते हुए सुक्खू सरकार को तानाशाह करार दिया है। भुट्टो ने राज्यसभा चुनाव के समय भाजपा का साथ देते हुए कांग्रेसी उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। भुट्टो ने अब सुक्खू सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि पिछले 14 महीने से राज्य सरकार तानाशाही के साथ राज कर रही थी। कुटलैहड़ की जनता की अनदेखी हो रही थी। इसलिए हमने भाजपा का साथ देते हुए कांग्रेस के विरुद्ध वोट दिया।

    भुट्टो और अन्य पांच कांग्रेस विधायकों ने वीरवार को एक जैसे बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने हिमाचल के हितों को देखते हुए यह कदम उठाया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सीट के लिए किसी हिमाचली पर भरोसा न करते हुए बाहरी व्यक्ति को जनता के ऊपर थोपना चाहा। भुट्टो ने कहा कि क्या कांग्रेस पार्टी के पास एक भी योग्य हिमाचली नेता नहीं था। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी चाहती तो किसी कर्मठ कार्यकर्ता को राज्यसभा में भेज सकती थी लेकिन उन्होंने बाहरी पर विश्वास दिखाया और हिमाचल के साथ छल किया। भुट्टो का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सदन में मौजूद होने के बाद भी गैरहाजिर घोषित किया और अब हमें सदन से निकाल दिया है। कांग्रेस पार्टी के इस एक तरफा निर्णय को वे अदालत में चुनौती देंगे।

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित :कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचयात छतरपुर व ग्राम पंचयात मजारा के परिसर में किया गया। दोनों शिवरों में करीब 100 लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप  छतरपुर की प्रधान दलजीत कौर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैंक मैनेज़र दलजीत सिंह ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया।

    उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।शाखा अजौली के क्लर्क परमजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें।

    उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर ग्राम पंचयात मजारा के सचिव जगवीर सिंह,प्रवेश कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

  • 174 लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते पाए गए

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में बुधवार को पुलिस ने यातायत नियम तोड़ने वाले 174 लोगों के चालान किए। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 15600 रूपए प्राप्त हुए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 5 लोगों के भी पुलिस ने चालान काटे हैं। वहीं अवैध खनन करने वाले एक ट्रैक्टर चालक को भी पुलिस ने 5000 रुपए जुर्माना डाला है।
  • लीडिंग फायरमैन करतार चंद फायर विभाग से  सेवानिवृत्त

     बंगाणा में बिदाई कार्यक्रम का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित :फायर विभाग के सब स्टेशन बंगाणा से लीडिंग फायरमैन करतार चंद गुरूवार को सेवानिवृत्त हो गए । उनके बिदाई पार्टी कार्यक्रम में  गृह रक्षा व फायर विभाग के कर्मचारियों व उनके पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया । बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी मदन लाल ने सेवानिवृत हुए लीडिंग फायरमैन करतार चंद की सेवाओं को सराहनीय करार दिया ।

    उन्होंने कहा कि इनका सेवाकाल बेहतरीन रहा है। लीडिंग फायरमैन कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम में आए पारिवारिक सदस्यों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया । फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान मुकेश जसवाल ने  लीडिंग फायरमैन करतार चंद की सेवाओं की सराहना की । व उनके खुशहाल भविष्य की कामना की । विदाई कार्यक्रम के बाद रिटायर हुए करतार सिंह के घर नादौन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।सभी ने सेवा निवृत्ति पर बधाइयां दी। करतार चंद ने आयोजन के लिए सभी का थैंक्स किया ।