Blog

  • बेहतर प्रदर्शन पर एनएसएस स्वयसेवक सम्मानित 

    खड्ड कॉलेज में सप्ताहिक कैंप का समापन 

    ऊना/सुशील पंडित :राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ दिवसीय एनएसएस शिविर का आज समापन हुआ । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि व प्रोफेसर रवि राज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई ।सरस्वती वंदना के साथ सुनैना ने गणेश स्तुति की । तत्पश्चात छठे दिन की रिपोर्ट प्रिया द्वारा प्रस्तुत की गई । रोमिता द्वारा आज का विचार” व्यक्ति कर्म से महान बनता है, जन्म से नहीं ” प्रस्तुत किया गया । इस पर शिवम ,रूबी ,वंदना ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की  ।

    इकाई की लीडर सुनैना ने सात दिवसीय शिविर के रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । निकिता शर्मा और शिवम सागर द्वारा सात दिवसीय शिविर में रहे अनुभव का विवरण सांझा किया गया । वंदना ,अदिति, सुनैना, मोनू देवी , शिवम, पर्व ,अंजलि, प्रिया, गुरुवकश कोर,अखिल , कृष पटियाल, अनीशा ,रितिका ,ममता ने मधुर संगीत व डांस की सुंदर प्रस्तुतियां दी । डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए सभी को प्रेरित किया । एक कहानी के माध्यम से उन्होंने सेवा के महत्व को बताया तथा नियमित गतिविधियों के दौरान करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को तथा यूनिट के सभी स्वयंसेवियों को स्मृति चिन्ह 

     देकर सम्मानित किया  । डॉक्टर आरती ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए बताया कि महाविद्यालय में पहली बार इस शिविर का आयोजन किया गया है महाविद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है के इसी सत्र में एनएसएस यूनिट का गठन किया गया यूनिट के दो स्वयं सेविकाओं ने राज्य स्तरीय शिविर में भाग लिया जो की राजकीय महाविद्यालय बंजार में आयोजित किया गया था उस शिविर में स्वयंसेविका अदिति का चयन राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए हुआ जो कि 12 जनवरी 2024 से 16 जनवरी 2024 तक नासिक महाराष्ट्र में आयोजित किया गया । इससे यूनिट के अन्य स्वयंसेवियों का उत्साह भी बढ़ा है। शिवानी ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा ।

  • ओपटेक आईटीआई में वित्तीय साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित :भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 26 फरवरी से 01 मार्च 2024 तक सम्पूर्ण भारत में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका इस वर्ष का विषय है करो सही शुरुआत बनो वित्तीय स्मार्ट इस कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 29  फरवरी 2024 को ओपटेक आईटीआईटकराला मोड़ में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। इस अवसर परभारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय से एलडीओ आशीष सांगडाअग्रणी जिला बैंक के मुख्य प्रबन्धक गुरचरण भट्टी प्रबंधक निदेशक सुशील शर्मा  धर्मपाल धीमान वित्तीय साक्षरता परामर्शदाताऊना कार्यक्रम संयोजक आकाश भरद्वाज साथ साथ 8से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एलडीओ आशीष सांगडा द्वारा विद्यार्थियों को बचत के महत्व के बारे में बताया गया व बचत को आदत बनाने हेतु प्रेरित किया ।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सभी लोगों को बैंकों की विभिन्न प्रक्रियाओंलेन-देनडिजिटल बैंकिंग और विभिन्न ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। इससे वे बैंकों की ओर से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और अपनी आम दिनचर्या में वित्तीय लेन-देन एवं कारोबार भी आसानी से करने में सक्षम होंगे।विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण एवं साइबर फ्रॉड एवं उसे रोकने हेतु डिजिटल जागरूकता से जुड़े आवशक क़दमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रवन्धक नें प्रतिभागियों को जन सुरक्षा योजनाएं पीएमएसबीवाईपीएमजेजेबीवाईएपीवाई व सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के साथ एक वित्तीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया।

  • हवाई महल बनाने वाले पर पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: कई बार सपनों के घर का सपना भी सबक सिखा जाता है। हिमाचली लगातार ऐसे सपनों द्वारा ठगे जा रहे हैं। मोहाली के कुछ नौसरबाजों के ऊपर गगरेट थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट के रहने वाले अजय कुमार पुत्र दर्शन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में मोहाली के कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अजय का दावा है कि मोहाली के रहने वाले गौरव नैय्यर और उसके साथियों ने उसके पैसे हड़प लिए हैं।

    गौरव अपने आप को किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक बताता था। वह बताता था कि उनकी कंपनी मोहाली में रिहायशी कॉलोनी तैयार कर रही है। उसने अजय के साथ एक समझौता करते हुए रिहायशी मकान बेचने का वादा किया। कुछ समय बाद जब कार्य की प्रगति की जानकारी के लिए अजय ने गौरव नैय्यर से संपर्क किया तो मामला संदिग्ध लगने लगा।

    अजय को पता चला कि गौरव नैय्यर की मोहाली में कोई कंस्ट्रक्शन कंपनी नहीं है। न ही वह कोई मकान या कॉलोनी बना रहा है। अजय को जब यह पता चला कि वह एक ठगी का शिकार हो गया है तो उसने गगरेट थाने में नैय्य़र के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। गगरेट पुलिस ने भी आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है।

  • बंगाणा और अम्ब से अवैध शराब बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस ने बुधवार को बंगाणा और अम्ब के दो स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध शराब की 19 बोतलें पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की तो अम्ब के अवैध शराब के अड्डे से 7 और बंगाणा के अड्डे से 12 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • मोटरसाइकिल से टकराने पर कार पलटी

    ऊना/सुशील पंडित: संतोषगढ़ पुल के ऊपर बुधवार को एक कार पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस को मिली शिकायत में हरोली के हीरां थड़ा निवासी कर्ण प्रताप सिंह पुत्र अमरीक ने दावा किया है कि जिस समय वह मोटरसाइकिल पर अपनी मां के साथ देहलां से वापस घर जा रहा था तब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
  • पंडोगाः चीड़ की लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश भर के जंगलों में भारी कटान जारी है। बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पंडोगा में चीड़ की लकड़ी से भरी एक गाड़ी पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा वन बीट के प्रभारी अनिल कुमार जिस समय हिमाचल पंजाब सीमा पर बनी चैकपोस्ट पर मौजूद थे तब लकड़ी से भरी एक गाड़ी को दस्तावेज जांच के लिए रोका गया। अनिल कुमार ने पाया कि गाड़ी में चीड़ की लकड़ी के 12 मोच्छे लदे हुए थे। जब अधिकारियों ने चालक से दस्तावेज मांगे तो उसने मान लिया कि उसके पास कटान से संबंधित परमिट नहीं है।

    आरोपी की पहचान मंडी जिले के पधर निवासी  प्रकाश चन्द पुत्र कलटू राम के रूप में हुई है। वन विभाग की शिकायत पर हरोली थाने में आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और भारतीय वन अधिनियम की धारा 41 और 42 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • डंगोह खासः जड़ समेत उखाड़े खैर के पेड़

    खैर चुराने वाले के भाई ने की आत्महत्या

    ऊना/सुशील पंडित:खैर काटने और उसकी जड़ें उखाड़ने से शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की जान ले गया। घनारी तहसील के डंगोह खास गांव में दो भाइयों ने गांव के ही एक परिवार के खैर के पेड़ जड़ समेत उखाड़े और अपने साथ ले गए। जब दोनों भाई पकड़े गए तो बड़े ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाने में शिकायत देने वाले अक्षय कुमार पुत्र कँवरजीत ने गांव के ही रहने वाले निक्कू ग़ुज्जर पर आरोप लगाया था कि उसने शिकायतकर्ता की भूमि से पहले खैर के पेड़ काटे और बाद में उन्हीं कटे हुए पेड़ों की जड़ें भी उखाड़कर ले गया। खैर चोर अच्छे से जानते हैं कि उसकी लकड़ी बाजार में बेचकर अच्छे खासे दाम मिलते हैं। इसलिए वह खैरों को काटने के बाद उसकी जड़ें भी उखाड़ लेता है ताकि पेड़ का नामो निशां ही मिट जाए।

    – खैर चोरी का मामला गंभीर हो गया

    परंतु इस मामले ने भयानक रूप तब ले लिया जब पेड़ काटने वाले  निक्कू गुज्जर के भाई ने गांव में उत्पन हुई इस कलह के चलते आत्महत्या कर ली। सूत्र बताते हैं कि निक्कू गुज्जर और उसका भाई मेहरदीन जब खैर की जड़ें उखाड़ने के बाद पकड़े गए तो मेहरदीन ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मेहरदीन की पत्नी शमीन बीबी ने अक्षय कुमार पुत्र कंवरजीत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उसने गगरेट थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि उसके देवर निक्कू गुज्जर और पति ने अक्षय की भूमि से पेड़ काटे थे।

    उसके बाद से वह परेशान चल रहा था। चोरी के आरोपों के दबाव में उसने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने खैर चोरी करने के आरोप में मृतक के भाई निक्कू गुज्जर के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 447, 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक की पत्नी शमीन बीबी की शिकायत पर पुलिस ने अक्षय के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य हेतू निविदाएं 6 मार्च तक आमंत्रित

    ऊनासुशील पंडित: जिला नियत्रंक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गेहूं खरीद केन्द्रों से जिला के विभिन्न स्थानों तक गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य के लिए 6 मार्च तक ऑनलाईन निविदाएं आमंत्रित की गई है। उन्हांेने बताया कि निविदाएं 5 मार्च सायं 5 बजे तक ऑनलाईन पॉर्टल http://hptender.gov.in पर अपलोड हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 6 मार्च को प्रातः 11 बजे अतिरिक्त उपायुकत या उनके द्वारा प्राधिकृति अधिकारी तथा गठित समिति के समक्ष खोली जाएंगी।
  • पंजाब : शुभकरण का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    संगरुर : खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से किसानों का प्रदर्शन जारी है। यहां से किसान दिल्ली जाने की कोशिश में हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोका हुआ है। कई बार पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ। किसान नेताओं ने कहा खनोरी बॉर्डर पर जो घटना हुई थी। उसको लेकर हमारे शुभकारण किसान इस दुनिया में नहीं रहे।

    जिसको लेकर हमने सरकार से जो मांगे मांगी थी, जैसे कि शुभकरण के परिवार को सरकारी नौकरी, एक करोड़ रुपया मुआवजा और कत्ल का मामला दर्ज करने की मांग थी। जो कि पंजाब सरकार ने मान ली है। शुभकरण के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए खनौरी बॉर्डर लाया गया, जहां किसानों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज दोपहर 3 बजे बठिंडा स्थित पैतृक गांव में शुभकरण का अंतिम संस्कार होगा। 

  • पंजाबः 5 किलो हेरोइन और हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    अमृतसरः सीआईए स्टाफ की टीम ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 2 आरोपियों से 5 किलो हेरोइन बरामद की है, जबकि एक आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। 5 किलों हेरोइन की कीमत 35 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीम ने मेगा ड्रग और आर्म्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। उनकी टीम ने यूएसए ड्रग कार्टेल हैंडलर जसमीत उर्फ ​​​​लकी के प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों के कब्जे से 5 किलो हेरोइन और मध्य प्रदेश से लेकर आई 4 पिस्तौलें भी बरामद की है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के अलावा उनकी टीमें संदर्भ लिंक और संपत्ति विवरण को फ्रीज करने के लिए वित्तीय जांच पर भी काम कर रही हैं। इस मामले में पुलिस ने गुरप्रीत कुमार निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के तार पहले गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्कर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि विदेश में बैठे बड़े तस्कर के द्वारा ही ड्रग तस्करी के काम को अंजाम देने के लिए हायर किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने काह कि गुरप्रीत कुमार पर पहले भी तस्करी के मामले दर्ज हैं और उसे विदेश में बैठे एक किंगमेकर ने हायर किया हुआ है।

    अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि उन्हें इस व्यक्ति से और भी सुराग मिले हैं। जिसमें यह पता चला है कि इस व्यक्ति को हेरोइन किसने मुहैया कराई थी और उसे किसके द्वारा और उसके अन्य साथियों को हेरोइन सप्लाई करवाई जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने एक अन्य जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 4 पिस्तौले बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि ये पिस्तौलें भी मध्य प्रदेश से लाई गई हैं और हम लगातार कई हथियार बरामद कर रहे हैं।

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की पुलिस भी अमृत पंजाब पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है और जिस फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाए जाते हैं उसे भी पंजाब पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर पंजाब लाएगी। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਕਰੋਸ ਬਾਰਡਰ ਤੋਂ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਅਸੀਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਿਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਖੇਪ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੂਸਰੀ ਇਨਪੁੱਟ ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕੋਲੋਂ ਪਿਸਤੋਲਾਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਜੋ ਕਿ ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲਿਆਂਦੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ।