Blog

  • पंजाबः एक बार फिर जेल में भिड़े कैदी, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रिय जेल लगातार सुर्खियों में रह रही है। आए दिन जेल में कैदियों की झड़प और कैदियो की वीडियो के सामने आए थे। वहीं आज एक बार फिर से जेल में कैदियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मोबाइल चार्जर को लेकर हुए विवाद में हवालातियों पर जानलेवा हमला हुआ। घायल अवस्था में 2 कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पीड़ितों ने जेल सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस बीच सवाल ये भी उठता है कि अगर जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल गैरकानूनी है तो वहां चार्जर किस मकसद से रखे जाते हैं।

    पीड़ितों का आरोप है कि जेल कर्मियों ने उन्हें कई दिनों तक चक्की में बंद रखा और आज उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा 5 लोगों ने उन पर चम्मच और अन्य चीजों से हमला कर घायल कर दिया। इस बीच सिविल अस्पताल पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां डॉक्टर नहीं बल्कि अस्पताल के जूनियर कर्मचारी इन घायलों को टांके लगाते नजर आए। इस घटना के संबंध में जब जेल अधीक्षक शिवराज नागर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था। जेल प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है।

  • पंजाबः बिना नबंरी 10 बाइक सहित 3 चोर गिरफ्तार

    लुधियानाः देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने बाइक चुराने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। एस.पी परमिंदर सिंह हीर ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर की चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं हैं। पुलिस ने थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुप्ता निवासी गांव गगडा, अमनदीप सिंह निवासी उर्फ मन्ना निवासी गांव समेलपुरा सिधवां बेट तथा राजप्रीत सिंह उर्फ राजा निवासी गांव भैणी आरिया सिधवां बेट के रूप में हुई है।

    जबकि फरार आरोपियों की पहचान जीवन सिंह उर्फ जिम्मी निवासी गांव चक्कर निरजीत सिंह जसना निवासी सलेमपुरा के रूप में हुई है। इस मामले सबंधी जानकारी देते डीएसपी संदीप कुमार वडेरा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बाइक चुराने का काम करते है। जोकि अलग अलग शहरों से बाइक चुराते हैं। जिसके पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया जब कि दो चोर फरार हो गए हैं।

  • पंजाब : लक्खा सिधाना की वीडियो हुई वायरल

    बठिंडा : सोशल मीडिया पर हर रोज कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। आज कल के समय में वीडियो वायरल होना आम बात सी हो गई है। जो वीडियो वायरल होते हैं वो अलग-अलग तरह के होते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडिया लक्खा सिधाना की वीडियो है।

    2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सामाजिक कार्यकर्ता लक्खा सिधाना पंजाब पंजाबियत बचाओ यात्रा के दौरान बठिंडा के कोट शमीर गांव में लक्खा सिधाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। लक्खा सिधाना का विरोध कर रहे युवाओं ने लक्खा सिधाना के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान लक्खा सिधाना अपनी कार में बैठकर चला गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • पंजाबः हाईकोर्ट ने दिया झटका, 5994 ETT शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक

    चंडीगढ़ः पंजाब में ईटीटी शिक्षकों के 5994 पदों पर की जा रही भर्ती पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पंजाब सरकार ने 12 अक्टूबर, 2023 को अंडरटेकिंग दी थी कि याचिका लंबित रहते भर्ती आगे नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन सरकार ने अब अर्जी दाखिल कर अंडरटेकिंग वापस ले ली। अर्जी को मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने अब इस भर्ती को आगे बढ़ाने पर रोक लगा दी है। याचिका दाखिल करते हुए परविंदर सिंह व अन्य ने एडवोकेट विकास चतरथ के माध्यम से हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने 12 अक्टूबर, 2022 को ईटीटी के 5994 पद के लिए विज्ञापन जारी किया था।

    विज्ञापन में योग्यता मानकों को पूरा करने के चलते याचिकाकर्ताओं ने भी आवेदन किया था। 28 अक्टूबर, 2022 को पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सर्विस नियम को अधिसूचित किया था। इसके तहत पंजाबी की अतिरिक्त परीक्षा को ग्रुप सी की सभी सरकारी नौकरी के लिए अनिवार्य कर दिया गया। अधिसूचना जारी करते हुए आरक्षित वर्ग को कोई छूट नहीं दी गई। इसके बाद 1 दिसंबर, 2022 को एक शुद्धि पत्र जारी किया जिसके तहत 12 अक्टूबर को ईटीटी के 5994 पद भरने के लिए जारी विज्ञापन पर भी इसे लागू कर दिया गया।

    याची ने कहा कि इस प्रकार अधिसूचना को किसी पूर्व में जारी भर्ती पर लागू करना पूरी तरह से गलत है। ऐसे में इस शुद्धि पत्र को रद्द करने का आदेश दिया जाए और साथ ही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि इस याचिका में भर्ती को चुनौती देने का सबसे प्रमुख आधार विज्ञापन जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया में परिवर्तन है। इस संशोधन से कुछ लोग जो पहले पात्र थे वह बाद में अपात्र हो गए और वहीं ऐसे भी लोग हैं जो योग्य होने के बावजूद आवेदन नहीं कर सके। फिलहाल यह भर्ती अंतिम दौर में है और चयनित आवेदकों की नियुक्ति होना अभी बाकी है।

  • इटंरनेट सेवाओं पर लगी पाबंदी, नए आदेश हुए जारी

    चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के मद्देनजर 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई एसएमएस (संदेश) भेजने पर लगी रोक शनिवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए बढ़ा दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 11 फरवरी को मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद 13, 15, 17, 19, 20 और 21 फरवरी को पाबंदी बढ़ा दी गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा, राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के आकलन के बाद, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिले में हालात अब भी गंभीर और तनावपूर्ण पाए गए हैं।

    उन्होंने कहा, ह्लभड़काऊ सामग्री और अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग के कारण इन जिलों में सार्वजनिक कामकाज में व्यवधान, सार्वजनिक संपत्तियों व सुविधाओं को नुकसान और सार्वजनिक कानून व्यवस्था में गड़बड़ी की स्पष्ट संभावना है। आदेश में कहा गया है कि अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं, एक साथ कई एसएमएस भेजने (बैकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं आदि पर लगी रोक 24 फरवरी रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए बढ़ा दी गई है।

  • पंजाबः आवारा कुत्ते का आंतक, 2 घंटे में 4 लोगों को बनाया शिकार

    अबोहरः गांव कीकरखेड़ा में आवारा कुत्ते के आंतक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, शनिवार की सुबह खेत में जा रहे एक बुजुर्ग को आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जैसे ही बुजुर्ग अस्पताल में दाखिल हुआ तो उसके करीब 2 घंटे के भीतर ही 4 अन्य लोग भी कुत्ते द्वारा काटने के सामने आए हैं। कीकरखेड़ा निवासी 56 साल के हरीराम पुत्र सोहन लाल आज सुबह खेत जाने के लिए अपने घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला करते हुए उसके हाथ पर नोंच लिया।

    जब उसने बचाव करना चाहा तो कुत्ते नेउसके दूसरी बाजू पर भी हमला कर दिया। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर आसपास के लेागों ने उसे छुड़वाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। इधर, अस्पताल में मात्र दो घंटें के भीतर ही चार अन्य मरीज भी कुत्ते के हमले के दाखिल हुए। जिनमें मक्कड कालोनी निवासी प्रशांत कुमार, कैलाश नगरी निवासी गुरप्रीत कौर, सुखेरा बस्ती निवासी सतीश कुमार व जम्मू बस्ती निवासी मनप्रीत कौर शामिल हैं। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि हर रोज अस्पताल में 10 से 15 मरीज कुत्तों द्वारा नोंचने के सामने आ रहे हैं।

  • पंजाबः डांस एकेडमी को चोरों ने बनाया निशाना

    अबोहरः फाजिल्का रोड़ स्थित एक डांस एकेडमी को चोरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। देर रात चोर एकेडमी की खिडकी तोडकर वहां से स्टीरियो चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना का पता चला तो एकेडमी संचालिका ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    जानकारी के अनुसार, पुरानी फाजिल्का रोड़ पर राधा वल्लभ मंदिर के सामने बनी डांस एकेडमी की संचालिका यशिका ने बताया कि वह मंदिर के सामने एक घर के बाहर वाले कमरे में डांस एकेडमी चलाती है। कल रात वह करीब 8 बजे एकेडमी बंद करके गई थी।

    चोरों ने आज सुबह करीब 4 बजे सामने के मंदिर के निकट लगे नलके की हत्थी उतारकर उसकी एकेडमी की खिडक़ी के जंगले को तोड़ दिए और भीतर प्रवेश करके वहां से स्टीरियो व हैडफोन चुरा कर ले गए। हालांकि चोरों ने घर के एक दरवाजे को भी तोडने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बताया जाता है कि चोरों ने खिडकी के जंगले को उतारकर उसे मंदिर के पास ही रख दिया और फरार हो गए।

  • पार्क में युवक पर चाकूओं से किया हमला, मौ’त

    पार्क में युवक पर चाकूओं से किया हमला, मौ’त

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक शख्स की 4 लोगों ने चाकू घोंपकर जान ले ली। ये घटना मधु विहार स्थित आईपी एक्सटेंशन सीएनजी गैस स्टेशन के सामने डीडीए पार्क की है। जहां नरेंद्र नाम के एक 32 साल के व्यक्ति पर 4 लोगों ने कई बार चाकूओं से हमला किया। इसके बाद उनका बैग और मोबाइल फोन लूट लिया गया। इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की है और आरोपियों को खोजने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित और उसका दोस्त आधी रात के आसपास शराब पीने के लिए पार्क में गए थे।

    पुलिस ने बताया कि गत रात को थाना मंडावली में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें कॉलर ने कहा कि वह अपने दोस्त नरेंद्र, निवासी इंदिरा गली, के साथ शराब पीने के लिए सीएनजी गैस स्टेशन, आईपी एक्सटेंशन के सामने डीडीए पार्क में गया था। पुलिस ने बताया कि पीसीआर पर कॉलर ने कहा कि 4 अज्ञात लोग आए और नरेंद्र पर कई बार चाकू से वार किए। उसका बैग और मोबाइल भी फोन छीन लिया। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • ब्रिज के पास हुआ हादसा, कई गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    पुणेः नेवले ब्रिज के पास 8 से 9 गाड़ियों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। जहां ट्रक चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के दौरान कई वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 से 9 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि इन गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। यह हादसा आज (शनिवार) सुबह करीब ग्यारह बजे हुआ। 

    यह भयानक दुर्घटना (कटराज (देहू रोड) से नवले ब्रिज जाने वाली सड़क पर नवले ब्रिज सिग्नल से पहले हुई। इस हाईवे पर एक ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और सामने रुकी गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगढ़ सड़क यातायात विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहनों को हटाया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

  • पंजाबः 100 फार्मासिस्टों का पंजीकरण किया रद्द 

    चंडीगढ़ः पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल ने डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने वाले 100 फार्मासिस्टों के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। काउंसिल ने फर्जी फार्मासिस्टों का ब्यौरा संबंधित जिले की पुलिस को भी सौंप दिया है। काउंसिल ने पंजाब पुलिस को फर्जी दस्तावेज पेश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए हैं। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फार्मेसी कॉलेजों की मिलीभगत से डिप्लोमा हासिल करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा डी-फार्मेसी घोटाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल ने 12वीं कक्षा से फार्मेसी डिप्लोमा से संबंधित शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और अब तक की जांच के दौरान सैकड़ों फार्मासिस्टों के दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गई हैं। पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. जसबीर सिंह का कहना है कि डी फार्मेसी घोटाला सामने आने के बाद राज्य फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर सख्ती से नजर रख रही है। अनियमितताएं रोकने के लिए परिषद ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। काउंसिल ने ऐसे फार्मासिस्टों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है, जिनके शैक्षिक दस्तावेज अब तक की जांच में फर्जी पाए गए हैं। कुछ प्रतिशत ने तो परिषद से निजी तौर पर पंजीकरण रद्द करने को भी कहा है, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है। उनमें से अधिकांश का पंजीकरण परिषद ने जांच के बाद ही रद्द कर दिया है। शेष फार्मासिस्टों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का जांच पड़ताल की जा रही है।

    5 से 10 प्रतिशत फार्मासिस्ट ऐसे हैं जिन्होंने काउंसिल को अपने फर्जी दस्तावेजों के बारे में सूचित किया है और उनसे अपना पंजीकरण रद्द करने के लिए कहा है ताकि वे कानूनी कार्रवाई से बच सकें। हालांकि काउंसिल ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा है। दूसरी ओर, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी राज्य के उन कॉलेजों के प्रशासकों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जो फार्मेसी की शिक्षा देते थें। पंजाब में डी फार्मेसी उपलब्ध कराने वाले 100 से अधिक निजी संस्थान हैं, जबकि 6 सरकारी संस्थान हैं। फर्जी दस्तावेजों से कॉलेज स्टाफ का कनेक्शन और कॉलेज व गिरोह के सदस्यों के काम करने के तरीके सभी की गहनता से जांच की जा रही है।

    हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो ने आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, बठिंडा के अधिकारियों को फर्जी डी. फार्मेसी डिप्लोमा जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने अवैध रूप से दवाएँ बेचने के आरोप में कई दवा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया था। विजिलेंस ब्यूरो दिसंबर से ही इस मामले में गिरफ्तारियां कर रही है। पंजाब राज्य फार्मेसी काउंसिल ने 1952 से 2024 के बीच 60,000 फार्मासिस्टों को पंजीकृत किया है। इनमें से काउंसिल 40 हजार फार्मासिस्टों के शैक्षणिक दस्तावेजों की दोबारा जांच कर रहा है। फर्जी प्रमाणपत्र जमा करने वालों ने बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा से 10वीं और 12वीं कक्षा के फर्जी दस्तावेज पेश किए है।