Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Train में पटाखे ले जाते समय हुआ Blast, मची अफरा-तफरी

Punjab News: Train में पटाखे ले जाते समय हुआ Blast, मची अफरा-तफरी

0
Punjab News: Train में पटाखे ले जाते समय हुआ Blast, मची अफरा-तफरी

शार्ट सर्किट से पटाखों में लगी आग, 4 गंभीर जख्मी

खन्नाः फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। जिसमें 4 यात्री घायल हो गए। बलास्ट से बोगी में धुआं ही धुआं हो गया।गाड़ी की रफ्तार धीमी होने के चलते यात्रियों ने छलांग लगा अपनी जान बचाई। वहीं घायल लोगों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में धमाके के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी अनुसार ट्रेन (13006 गाडी संख्या) अमृतसर से हावड़ा जा रही थी। रेलवे पुलिस और विभाग अधिकारी भी आधी रात मौके पर पहुंचे। घटना के दौरान करीब आधा घंटा गाड़ी को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी डीएसपी जगमोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोगी का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि एक यात्री अपने सामान के साथ पटाखे लेकर अपने गांव जा रहा था। पटाखे उसने बाल्टी में रखे थे। बोगी में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण पटाखों में आग लग गई और धमाका हो गया। घटना में दंपती समेत चार यात्री घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है। लखनऊ जा रहे यात्री राकेश पाल ने बताया कि बोगी में काफी भीड़ थी। ट्रेन सरहिंद से निकली तो बिजली के तारों से चिंगारी निकली और धमाके होने लगे। यात्रियों ने हंगामा किया तो ट्रेन रोक दी। बाद में पता चला कि बाल्टी में पटाखे रखे थे। जिसमें आग लग गई। हादसे में घायलों की पहचान आशुतोष पाल निवासी यूपी, सोनू कुमार निवासी नवादा बाजार बिहार और दंपती अजय कुमार, संगीता कुमारी निवासी भोजपुर पीरू बिहार के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here