Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Factory के बाहर खड़ी Bike चोरी, मिनटों में Lock तोड़ चोर हुआ रफ्फूचक्कर, देखें वीडियो

Punjab News: Factory के बाहर खड़ी Bike चोरी, मिनटों में Lock तोड़ चोर हुआ रफ्फूचक्कर, देखें वीडियो

0
Punjab News: Factory के बाहर खड़ी Bike चोरी, मिनटों में Lock तोड़ चोर हुआ रफ्फूचक्कर, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के प्रताप चौक इलाके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में एक अज्ञात चोर ने फैक्ट्री के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है।
जानकारी देते पीड़ित राजन ने बताया कि वह प्रताप चौक इलाके में एक फैक्ट्री में काम करता है। उसने बताया कि उसने रोज की तरह अपना मोटरसाइकिल बाहर पार्क किया था। शाम करीब 6 बजे जब वह काम खत्म कर घर जाने के लिए निकला, तो वहां से बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि काले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक मौका पाकर बाइक के पास पहुंचता है और कुछ ही पलों में लॉक तोड़कर रफूचक्कर हो जाता है। चोरी हुए मोटरसाइकिल का नंबर पीबी-91-डी-2819 बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा और उसकी हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे इलाके में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज करवाकर उसकी बाइक वापस दिलवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here