Home Punjab>Ludhiana Punjab News: शीतलहर का Alert जारी, कल बारिश की संभावना, देखें वीडियो

Punjab News: शीतलहर का Alert जारी, कल बारिश की संभावना, देखें वीडियो

0
Punjab News: शीतलहर का Alert जारी, कल बारिश की संभावना, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में बीते 2-3 दिन से धुंध ने पूरा कहर बरसाया। विजिबिलिटी न के बराबर होने के चलते लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज धुंध में थोड़ी गिरावट देखी गई। शीतलहर और ठंडी हवाओं का असर लगातार जारी है, जिस कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल रही है। ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज (गुरुवार) पंजाब में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। बुधवार को बठिंडा और फरीदकोट में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 16 तारीख से पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब में हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। जबकि अगले सप्ताह बारिश और ओले गिरने की भी संभावना है।

दूसरी ओर इतनी ठंड में सभी स्कूलों के दोबारा खुलने से विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुबह के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। धुंध में वाहनों पर रिफ्लैक्टर लगाने, गर्म कपड़े पहने और बच्चों का खास ध्यान रखने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here