Home Punjab>Ludhiana Punjab News: मंदिर से घर जा रहे दंपति से लूट, 30 Second में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार, देखें CCTV

Punjab News: मंदिर से घर जा रहे दंपति से लूट, 30 Second में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार, देखें CCTV

0
Punjab News: मंदिर से घर जा रहे दंपति से लूट, 30 Second में वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार, देखें CCTV

लुधियानाः शहर में चोर लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सुंदर नगर मेन रोड से सामने आया है जहां, देर रात बाइक सवार 3 बदमाश मंदिर से घर लौट रहे एक कारोबारी दंपती को हथियार के बल पर सिर्फ 30 सेकंड के भीतर लाखों के सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी देते पीड़ित नवरत्न जैन ने बताया कि उनकी सुंदर नगर मेन रोड पर ही होजरी एक्सेसरीज की दुकान है। रात करीब सवा 10 बजे वह अपनी पत्नी रेखा के साथ मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए एक काले रंग के स्प्लेंडर बाइक सवार 3 युवकों ने उनकी एक्टिवा को घेर लिया।

पीड़ित के मुताबिक एक लुटेरे के पास रिवॉल्वर और दूसरे के पास तेजधार हथियार था। लुटेरों ने महिला के गले से 3 तोले की सोने की चेन और हाथों की अंगूठियां जबरन निकाल लीं। विरोध करने पर नवरत्न जैन के साथ मारपीट भी की गई और उनके गले से 4.5 तोले की चेन व 2 अंगूठियां लूट लीं। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तीनों लुटेरों ने हुडी पहनी हुई थी और लोई से मुंह ढका हुआ था ताकि पहचान न हो सके। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

उधर, सूचना पर थाना दरेसी के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here