Home Punjab>Ludhiana Punjab News: RO Factory में फैला गंदगी का आलम, MLA Rajinder Pal Kaur ने की Raid, देखें वीडियो

Punjab News: RO Factory में फैला गंदगी का आलम, MLA Rajinder Pal Kaur ने की Raid, देखें वीडियो

0
Punjab News: RO Factory में फैला गंदगी का आलम, MLA Rajinder Pal Kaur ने की Raid, देखें वीडियो

हर तरफ फैला कूड़ा, वाटर कूलरों में लगी फंगस

लुधियानाः शहर के भगत सिंह नगर स्थित आरओ फैक्ट्री में गंदे पानी की सप्लाई के आरोप लगे हैं। इलाके के लोगों द्वारा इस मामले को लेकर कई बार शिकायतें दी गई थी जिसका संज्ञान लेते हुए लुधियाना दक्षिणी की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बीती रात फैक्ट्री पर छापा मारा। जानकारी मुताबिक, फैक्ट्री में RO के नाम पर लोगों को गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनको वीडियो भेजी थी जिसमें इस फैक्ट्री के लोग गली में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी के वाटरकूलर और बोतले भरते थे और लोगों को आरओ वाटर कहकर बेचते थे, जोकि गलत है। इसी के साथ फैक्ट्री के अंदर भी गंदगी का आलम देखा गया। पानी का मुद्दा बहुत ही नाजुक है और यह लोगों की सेहत का सवाल है। इस तरह के काम को कभी भी नहीं होने दिया जाएगा। छापेमारी के दौरान हालात देखने के बाद विधायक ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। सुबह पंजाब के खाद्य आपूर्ति विभाग, नगर निगम और बिजली विभाग को भी सूचित किया जाएगा और फैक्ट्री का हर पहलू से निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों में राहत की लहर दौड़ गई है और उन्होंने विधायक का धन्यवाद किया। लोगों का कहना है कि गंदे पानी की सप्लाई उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा थी, जिस पर अब जाकर कार्रवाई की गई है। वहीं, फैक्ट्री मैनेजर ने बताया कि वह अभी यहां थोड़े समय पहले ही शिफ्ट हुए हैं जिसके चलते कई बातों का उन्हें नहीं पता है। इसी के साथ फैक्ट्री मालिकों से भी बात की गई और उन्होंने कहा कि वह जब चाहे फैक्ट्री में जांच कर सकते हैं, उन्हें कोई इतराज नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here