Blog

  • बद्दी में खुला वोडा-आइडिया स्टोर

    बद्दी में खुला वोडा-आइडिया स्टोर

    ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा : मूलक ठाकुर

    बद्दी/सचिन बैंसल : वोडा इंडिया (वीआई) ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अपने कस्टमर्स का ध्यान रखते हुए वोडा-आइडिया ने बद्दी के साई रोड पर अपने स्टोर का शुभारंभ किया। जिसका उद्घाटन कंपनी प्रतिनिधि मूलक ठाकुर ने रिबन एवं केक काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीआई स्टोर खुलने से इस क्षेत्र के ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी और हमारी कोशिश रहती है कि हम ग्राहकों की हर जरूरत को पूरा कर सके। इसलिए वोडा आइडिया अपने कस्टमर्स का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है। ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस तरह के स्टोर पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे। वही डिस्ट्रीब्यूटर गुरदीप सिंह  ने बताया कि यहां पर सिम एवं अन्य जरूरी सुविधाएं सस्ते मूल्य पर उपलब्ध रहेगी और वोडा-आइडिया बेहद सस्ते प्लान लेकर आया है। जिसमें बेहतर नेटवर्क के साथ हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा भी है। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधि अमित शर्मा, विजय सिंह, स्टोर संचालक गुरदीप सिंह, पम्मी धीमान, अमरजीत धीमान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • बड़ी राहतः गेहूं की कीमतों में आई भारी गिरावट! 

    बड़ी राहतः गेहूं की कीमतों में आई भारी गिरावट! 

    नई दिल्लीः गेहूं और आटे की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के लिए फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा लिए गए फैसले का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। इससे गेहूं की कीमत में गिरावट आई है। कहा जा रहा है खुदरा बाजार में गेहूं की कीमत कम हो गई है। दरअसल, जनवरी महीने में अचानक गेहूं और आटे की कीमत में बेतहाशा इजाफा हुआ था। इससे खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई थीं। ऐसे में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने ई- नीलामी के माध्यम से खुद बाजार में गेहूं बेचने का फैसला किया।

    जानकारी के मुताबिक, एफसीआई ने अभी तक 33 लाख मैट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की बिक्री कर चुका है। इससे रिटेल बाजार में गेहूं के दामों में 6 से 8 रुपये किलो की कमी आई है। खास बात यह है कि इस बात की पुष्टी खुद रोलर मिल फेडरेशन के प्रेसिडेंट एस प्रमोद कुमार ने की है। उन्होंने कहा है कि एफसीआई द्वारा गेहूं बेचने के बाद आटे की कीमत में गिरावट आई है। इससे आटा 32 से 35 रुपये किलो हो गया है।

    बता दें कि जनवरी में अचानक गेहं के दाम में वृद्धि हो गई थी। इससे आटा भी महंगा हो गया था। 30 से 35 रुपये किलो बिकने वाले आटे का रेट 40 से 45 रुपये किलो हो गया था। इससे आम जनता की थाली से रोटी गायब हो गई थी। ऐसे में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर दबाव पड़ने लगा। इसके बाद एफसीआई ने गेहूं की ई-नीलामी शुरू की। इससे महंगाई पर ब्रेक लगा।

    वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि बढ़ती गर्मी का असर गेहूं की फसल पर पड़ने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में किसानों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र ने अनुमान जताया है कि इस साल गेहूं का अच्छा उत्पादन हो सकता है। उसके मुताबिक, 108-110 लाख मैट्रिक टन गेहूं का प्रोडक्शन होने का अनुमान है। वहीं, गेहूं के दाम एमएसपी से ऊपर ही रहेंगे। बता दें कि आज सुबह ही खबर सामने आई थी कि मध्य प्रदेश में 25 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू होगी।

  • एडलमैन कंपनी सूरजपुर में लगा 8वां रक्तदान शिविर

    एडलमैन कंपनी सूरजपुर में लगा 8वां रक्तदान शिविर

    176 लोगों ने रक्त देकर कमाया पुण्य

    बददी/सचिन बैंसल : सूरजपुर स्थित एडलमैन पैकेजिंग इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी ने अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिमसें 176 लोगो ने रक्तदान देकर पुण्य कमाया। शिविर का शुभारंभ सीईओ बीएस जौली ने किया। कंपनी ने मानवता की सेवा के लिए 2010 इस प्रकल्प की शुरुआत की थी और सिलसिलेवार आज यह मुकाम 8वें कैंप तक आ पहुंची।
    इस अवसर पर एचआर एडमिन हैड योगेश ठाकुर, राजकुमार, रामलाल ठाकुर, सुमिर कुमार, नीलम धीमान, गुरनाम चौधरी, चंचल कौशिक, रेखा गोयल व पूनम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कंपनी के कर्मचारी अनिल कुमार ने 25वीं बार रक्तदान किया। सीईओ बीएस जौली ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। एक बार किसी का दिया गया रक्त चार लोगों की जिंदगी बचाता है।
  • भोजिया कालेज में साहिल एवं अवंतिका बने मिस्टर एव मिस इवनिंग 

    भोजिया कालेज में साहिल एवं अवंतिका बने मिस्टर एव मिस इवनिंग 

    बेस्ट परफार्मर का अवॉर्ड निखिल राणा ने प्राप्त किया

    बददी/सचिन बैंसल: भोजिया डेंटल कॉलेज बददी का सालाना खेलकूद सांस्कृतिक समारोह प्लेक्सस-2023 का धूमधाम से समापन हुआ। इस 4 दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वहीं खेल कूद प्रतियोगता के दौरान छात्र छात्राओं ने शानदार खेल प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया। इस सालाना समारोह का शुभारंभ डेंटल कालेज के सचिव विक्रम भोजिया व प्रधानाचार्य डा. तरुण कालरा ने किया। इस मौक़े पर ख़ान पान से संबंधित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं ने स्वादिष्ट व्यंजन पेश कर वाहवाही लूटी। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और पंजाबी व सांस्कृतिक गीतों पर झूमकर सभी ने जमकर लुफ्त उठाया।

    समापन अवसर पर एस. एस. पी बददी मोहित चावला ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की एवं विद्यार्थियों का प्रेरणादायक वक्तव्य के साथ मार्गदर्शन किया।  इस मौक़े पर वर्षभर में विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र छत्राओं को प्रशासित पत्र एवं मेडल देकर समानित किया।  फाइनल ईयर से प्रथम स्थान शौर्य , द्वितीय स्थान अरविन्दर एव तृतीय स्थान सुमन ने हासिल किया । तृत्य वर्ष से उमंग ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया , जतिन सैणी ने द्वितीय एव धु्रव शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।  द्वितीय वर्ष से खुशमनप्रीत कौर ने फ़ार्मकोलॉजी में प्रथम स्थान हासिल किया।

    बेस्ट ईयर का खिताब थर्ड ईयर बीडीएस को मिला एव फाइनल ईयर उपविजेता रहा।  भोजिया डेंटल कॉलेज के सचिव विक्रम भोजिया एवं डॉ तरुण कालरा ने सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया।  मिस्टर प्लेक्सस का खिताब जतिन सैणी एव मिस प्लेक्सस का खिताब पर्ल के नाम रहा। साहिल एवं अवंतिका मिस्टर एव मिस इवनिंग चुने गए।  बेस्ट परफार्मर का अवॉर्ड निखिल राणा ने प्राप्त किया। इस मौक़े पर प्रधानाचार्य डॉ तरुण कालरा ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्षभर की गतिविधियों से पर प्रकाश डाला। इस मौकै पर भोजिया संस्थाओं के निदेशक विक्रम भोजिया , भोजिया संस्थाओं के डायरेक्टर साविद भोजिया,  प्राचार्य डा. तरुण कालरा , एनयूजे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा, न्यूट टाऊन सोसाईटी के वरिष्ठ सदस्य शांति गौतम, डायरेक्टर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज डॉ मनजीत कुमार , डीन ऐकडेमिकस अंडर ग्रेजुएट स्टडीज डॉ गीता कालरा, डा. संजय मित्तल डॉ समीर मक्कड़, डा. अवनिंदर , डा. दीप्ति, डा. विनीति गोयल  एव अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • जालंधर से होगी पहली जन राजस्व लोक अदालत की शुरुआत 

    जालंधर से होगी पहली जन राजस्व लोक अदालत की शुरुआत 

    लोगों की मुश्किलों का मौके पर होगा निपटारा

    जालंधर/वरुण: पंजाब में अपनी तरह की पहली जन राजस्व लोक अदालत की शुरुआत जालंधर से की जा रही है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राजस्व विभाग से सम्बन्धित लोगों की मुश्किलों का मौके पर निपटारा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राजस्व विभाग की अलग-अलग योजनाओं और दफ्तरों आदि का निरीक्षण भी किया जायेगा। जि़क्रयोग्य है कि इससे पहले जिम्पा ने जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का जनता दरबार लगाकर नवीन पहल की शुरुआत की थी।  

    जिम्पा ने बताया कि जन राजस्व लोक अदालत 20 मार्च को लगाई जायेगी। इसमें लोगों की समस्याएं और मुश्किलें सुनकर मौके पर ही निपटारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राजस्व विभाग के कामकाज को आसान और लोक हितैषी बनाने के लिए भरपूर कोशिशें कर रही है। राजस्व विभाग के काम को और अधिक सुचारू बनाने के लिए बहुत सारा काम ऑनलाइन किया गया है और भविष्य में इस तरफ़ और पुख़्ता कदम उठाए जाएंगे।  

    उन्होंने कहा कि जन राजस्व लोक अदालतें पंजाब के अन्य हिस्सों में भी लगाई जाएंगी। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए ऐलान के मुताबिक लोगों के काम करने के लिए सरकार लोगों के द्वार पर जायेगी। लोगों की समस्याएँ और मुश्किलों का हल समयबद्ध तरीके से निकाला जायेगा और इस मामले में यदि किसी अफसर/कर्मचारी की लापरवाही पाई गई तो उसके खि़लाफ़ सख़्त एक्शन लिया जायेगा।  

    जिम्पा ने लोगों से अपील की कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित किसी भी काम को कराने के लिए किसी भी अफ़सर या कर्मचारी को रिश्वत न दी जाये और यदि कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी रिपोर्ट तुरंत की जाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को तरक्की की बुलन्दियों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध और वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सभी से सहयोग की माँग की है।  

  • बड़ी ख़बरः आर्मी हेलिकॉप्टर के क्रैश के बाद दोनों पायलटों के शव हुए बरामद

    बड़ी ख़बरः आर्मी हेलिकॉप्टर के क्रैश के बाद दोनों पायलटों के शव हुए बरामद

    नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश में वीरवार सुबह क्रैश हुए आर्मी के हेलिकॉप्टर ‘चीता’ के दोनों पायलटों की मौत हो गई है। आर्मी के अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि कर दी गई है। दरअसल, सुबह लगभग 09:15 बजे इस हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास से ऑपरेशनल उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही हेलिकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया और बाद में ये बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    सूचना मिलने पर पायलटों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके कुछ घंटों बाद दोनों पायलटों के शव बरामद हुए हैं। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही मृतक पायलटों के शवों को अस्पताल भेजा गया है।

    जानकारी के मुताबिक एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर को लेकर हेलिकॉप्टर असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी की ओर जा रहा था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया। यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटनास्थल पर तलाश दलों को भेजा गया।

  • पंजाबी फिल्म ‘ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये’ की प्रमोशन के लिए Golden Temple पहुंची टीम, देखें वीडियो

    पंजाबी फिल्म ‘ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये’ की प्रमोशन के लिए Golden Temple पहुंची टीम, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला और अदाकारा नीरू बाजवा अपनी नई फिल्म की प्रमोशन को लेकर आज दरबार साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने आने वाली नई फिल्म ‘ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये’ को लेकर अरदास की। इस दौरान पूरी स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए अमृतसर पहुंची, जिसने फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। रिलीज से पहले फिल्म के मुख्य कलाकारों ने दरबार साहिब अमृतसर में फिल्म की सफलता के लिए मत्था टेका।

    फिल्म के कलाकारों ने मीडिया से बात करते हुए सभी का साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। फिल्म ‘ऐस जहानों दूर किते-चल जिंदिये’ परदेसियों की जानी पहचानी लेकिन अनकही कहानियों पर आधारित है। हैरी कहलों, कुलविंदर बिल्ला और संतोष सुभाष द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन उदय प्रताप सिंह और जगदीप वड़िंग ने लिखा है।

    इसका संगीत विहली जनता रिकॉर्ड्स के लेबल के तहत जारी किया गया है और बैकग्राउंड स्कोर राजू सिंह ने दिया है। फिल्म को ओमजी स्टार स्टूडियोज द्वारा दुनिया भर में वितरित किया जाएगा। फिल्म में नीरू बाजवा, गुरप्रीत घुग्गी, कुलविंदर बिल्ला, जस बाजवा, अदिति शर्मा और रूपिंदर रूपी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

  • बहडाला में चिट्टे सहित एक काबू

    बहडाला में चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस को देख मोटरसाइकल मोड़कर भागने वाले युवक से 7.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। बुधवार को जब ऊना सदर थाने की एक टीम बहडाला के पास गश्त पर थी तब सामने से आ रहा एक बाइक सवार उन्हें देखकर हड़बड़ी में बाइक मोड़ भागने लगा। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने बाइक सवार को दबोच लिया। बाइक सवार की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी ओलिडां, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • पंजाबः सरेआम चौक पर बैठकर नशे का इंजेक्शन लगा रहा युवक, देखें वीडियो

    पंजाबः सरेआम चौक पर बैठकर नशे का इंजेक्शन लगा रहा युवक, देखें वीडियो

    वीडियो वारयल होने पर SP(D) ने दिए जांच के आदेश

    मोगाः पंजाब सरकार भले ही नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसकी हकीकत कुछ ओर है। पंजाब में अभी भी सरेआम नशे का सेवन करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसा ही एक मामला मोगा के कस्बा कोट इसे खां के मुख्य चौक पर से सामने आया है। जिसकी वीडियो वीरवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक दिनदहाड़े चौक पर बैठकर अपनी बाजू में नशे का टीका लगाता दिखाई दिया। जिसका वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो में लोग बोल रहे हैं कि वह अगर नशा करना ही चाहता है तो कहीं साइड में जाकर करे। सरेआम नशा करना गलत है।

    मिली जानकारी के अनुसार जिले में धड़ल्ले से नशा बिक रहा है। जबकि सत्ताधारी पार्टी के नेता नशे को जड़ से खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करते नजर आते हैं। लेकिन सत्ताधारी नेताओं के दावों को चुनौती देते हुए एक युवक कस्बा कोट इसे खां के मुख्य चौक में बैठकर नशे का ओवर डोज टीका लगा रहा था। जिसका वीडियो बनाकर कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी डी अजय राज सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ईश्वर से प्रेम करें, वासनाओं के त्याग से ही प्रभु से मिलन संभव-स्वामी भगवत शरण जी महाराज

    ईश्वर से प्रेम करें, वासनाओं के त्याग से ही प्रभु से मिलन संभव-स्वामी भगवत शरण जी महाराज

    ऊना/सुशील पंडित : श्रीमद्भागवत कथा बड़े से बड़े पापियों को भी पापमुक्त कर देती है। जो व्यक्ति भागवत कथा आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है। यह विचार जिला मुख्यालय के सीमावर्ती गांव जनकौर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण जी महाराज ने श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए प्रकट किया।

    स्वामी भगवतशरण ने कहा कि जीवन में यदि मान, बड़ा पद या प्रतिष्ठा मिला जाए तो उसे ईश्वर की कृपा मानकर भलाई के कार्य करना चाहिए, लेकिन यदि उसका जीवन में किंचित मात्र भी अभिमान हुआ तो वह पाप का भागीदार बना देता है। उन्होंने कहा कि अहंकार से भरे राजा परीक्षित ने जंगल में साधना कर रहे शमीक ऋषि के गले में मरा हुआ सर्प डाल दिया। परिणामस्वरूप शमीक ऋषि के पुत्र श्रृंगी ऋषि ने राजा परीक्षित को एक सप्ताह में मृत्यु का शाप दे दिया। जब परीक्षित ने अपने सिर से स्वर्ण मुकुट को उतारा तो उन पर से कलियुग का प्रभाव समाप्त हो गया और उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    स्वामी भागवत शरण ने कहा कि जब जब भगवान के भक्तों पर विपदा आती है तब भगवान उनके कल्याण के लिए सामने आते हैं। परीक्षित को भवसागर से पार लगाने के लिए अब भगवान शुकदेव के रूप में प्रकट हो गए और श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर परीक्षित को अपने चरणों में स्थान प्रदान किया। उन्होंने महाभारत के कई प्रसंग भी सुनाए। कर्ण और भगवान श्रीकृष्ण के बीच संवाद को बताते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान जब कर्ण की भगवान कृष्ण से चर्चा हुई तो कर्ण ने कहा कि मृत्यु के बाद ऐसी जगह मेरा दाह संस्कार हो जहां आज तक किसी का नहीं हुआ। भगवान ने उसकी मृत्यु के बाद कर्ण का अंतिम संस्कार अपने हाथों से किया। श्रीकृष्ण और भीष्म पितामह का प्रसंग भी सुनाया गया।

    कथा व्यास ने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद मिलता है। उसकी वाणी सागर का मोती बन जाता है। भगवान प्रेम के भूखे हैं। वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। भागवत कथा का जो श्रवण करता है भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।