Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारन: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस द्वारा गैंगस्टर के एनकाउंटर की खबर सामने आई है। विदेश में बैठे गैंगस्टर सतनाम सिंह सत्ता के खास गुर्गे के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार खवासपुर गांव के पास पुल पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के दौरान जब एक कार को रुकने का इशारा किया गया, तो कार सवारों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ’ਚ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਗੋਲਾਬਾਰੀ – ਇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, ਦੂਜਾ ਫਰਾਰ!

    |

    इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। दोनों तरफ से गोलियां चलती देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

    आरोपी की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। एस.एस.पी रवजोत ग्रेवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से वांछित था और हत्या के अलावा जबरन वसूली की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। फिलहाल पुलिस ने गोइंदवाल साहिब थाने में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • दुलैहड़ में धार्मिक सप्ताह समागम की शोभायात्रा 23 अक्टूबर को

    दुलैहड़ में धार्मिक सप्ताह समागम की शोभायात्रा 23 अक्टूबर को

    24 अक्तूबर से आचार्य तरुण डोगरा करेंगे श्री मद भागवत कथा का गुणगान    ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के गांव दुलैहड के गोविंद धाम गौशाला में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर में 23 अक्तूबर को शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 24 अक्तूबर से 30 अक्टूबर तक सप्ताह भर धार्मिक समागम चलेगा। गौशाला के सेवादार पंडित किशोरी लाल ने बताया समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर 23 अक्तूबर को हरे कृष्णा की महिमा का गुणगान करते  हुए शोभा यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक समागम की कलश यात्रा गोविन्द धाम गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर दुलैहड़  से सुबह 11 बजे शुरू होगी। यात्रा दौरान भगवान की महिमा का गुणगान गांव क्षेत्र में किया जायेगा। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि श्री राधे कृष्ण मंदिर दुलैहड़ में 24 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक आचार्य तरुण डोगरा श्री मद भागवत साप्ताहिक  कथा का गुणगान करेंगे। कथा रोजाना समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 दोपहर तक होगी। कथा उपरांत हर रोज लंगर की व्यवस्था होगी। 30 अक्टूबर  को कथा सप्ताह समाप्ति पर विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। उन्होंने धार्मिक समागम का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया है।
  • मशहूर Actress के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, Priyanka-Kareena ने दी श्रद्धांजलि

    मशहूर Actress के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर, Priyanka-Kareena ने दी श्रद्धांजलि

    मनोरंजन: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डाएन कीटन का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने आइकॉनिक फिल्म गॉडफादर के लिए ऑस्कर जीता था। उनका निधन बीते दिन हुआ है। डाएन की मौत से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान हो गई है। उनकी उम्र 79 साल थी। अब हर कोई उनकी मौत पर शोक जता रहा है। एक्ट्रेस के फैंस भी इस खबर को सुनकर काफी हैरान हो गए हैं। वहीं ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड की डीवा करीना कपूर ने एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है।

    प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

    डाएन को श्रद्धांजलि देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने एक्ट्रेस को क्वीन कहा है। इसके साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

    करीना ने याद किया आईकॉनिक किरदार

    करीना कपूर ने एक्ट्रेस का आइकॉनिक किरदार एनी हॉल याद किया है। उन्होंने डाएन को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें सच्ची आर्टिस्ट बताया है। इसके अलावा उन्हें सिनेमा में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए धन्यवाद किया है।

    जोया अख्तर ने भी दी श्रद्धांजलि

    करीना और प्रियंका के अलावा फिल्ममेकर जोया अख्तर ने भी ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने डाएन की तारीफ करते हुए कई बातें लिखी और उन्हें दिल से श्रद्धांजलि दी है।

    कैलिफोर्निया में हुआ निधन

    डाएन कीटन का निधन अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ है। वो एक सिंगल मदर थी और उनके बच्चे थे जिसमें से एक बेटा ड्यूक कीटन और एक बेटी डेक्सटर कीटन है। उनका जन्म जनवरी 1946 में लॉस एंजेलिस में हुआ था। उनका असली नाम डाएन हॉल था। उनका परिवार फिल्म उद्योग से जुड़ा हुआ था परंतु कीटन का झुकाव थिएटर और गायन की ओर था। उन्होंने न्यूयॉर्क में सैनफॉर्ड मेइस्नर से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। उन्होंने ब्रॉडवे पर ‘हैर’ और 1968 में ‘प्ले इट अगेन’, ‘सैम’ में एक्टिंग की थी। इसके लिए उन्होंने टोनी पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया। 1970 में उनकी फिल्म ‘लवर्स एंड अदर स्ट्रेंजर्स’ से शुरुआत हुई परंतु फ्रांसिस फोर्ड कॉपोला की फिल्म ‘द गॉडफादर’ में उनका एक बड़ा ब्रेकआउट आया जो अब तक की सबसे मशहूर फिल्मों में से एक मानी जाती है।
  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क, नीले कार्ड को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क, नीले कार्ड को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के हलका दसूहा और टांडा में आज केबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने दाना मंडी का दौरा किया और किसानों से मुलाकात की। केबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि इस बार पंजाब में केंद्र सरकार की और से 1 लाख 72 हजार मीट्रिक टन का टारगेट मिला है। वहीं हमारी तरफ से 15 लाख 90 हजार मीट्रिक टन पंजाब की मंडी में पहुंच चुका है। पंजाब सरकार की तरफ से 14 लाख 41 हजार एमटी धान की खरीद हो चुकी है और इस फसल के पैसे 24 घंटों के अंदर ही किसानों के खातों में ट्रांसफर भी हो गए है, जिसकी कुल रकम 2 लाख 700 करोड़ है। वहीं मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों के लिए वचनबद्ध है और किसी तरह की कोई भी समस्या पंजाब के किसानों को नहीं आने दी जाएगी।

    वहीं दूसरी और जिन किसानों ने सरकार द्वारा रेकमेंडेड बीज 131 बिजाई थी वह फसल खराब होने पर मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि पीड़ित किसानों को बनता उचित मुआवजा दिया जाएगा और जो लोग भी इसके लिए जिम्मेदार है उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब के किसी व्यक्ति का नीला कार्ड काटा नहीं जाएगा। केंद्र सरकार चाहती हैं कि पंजाब में लोगों के कार्ड काटे जाए, लेकिन केंद्र के इस फैसले को सिरे नहीं चढ़ने दिया जाएगा। पंजाब सरकार लोगों की सेवा के लिए सदा कार्यरत है और लोगों को सरकार की सुविधाओं का उचित लाभ दिया जाएगा।

  • सावधान! ये वजह बन सकती है kidney Damage का कारण

    सावधान! ये वजह बन सकती है kidney Damage का कारण

    हेल्थः किडनी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे काम करती है। यह खून से वेस्ट मटीरियल को बाहर निकालने और शरीर से एक्स्ट्रा तरल पदार्थ और टॉक्सिंस को फिल्टर करती है। किडनी ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखने, पीएच लेवल को बैलेंस और शरीर के लिए कई हार्मोन्स को बनाने जैसे कई अहम कामों में अपनी भूमिका निभाती हैं।

    इसलिए हमें किडनी की सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है।

    किडनी को शरीर से वेस्ट मटीरियल और टॉक्सिंस यानी विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने का काम करती है। इसके लिए किडनी को पानी की जरूरत होती है। कम पानी पीने से शरीर में वेस्ट मटीरियल जमा होने लगते हैं जिससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और आपको किडनी स्टोन होने का खतरा होता है।

    नमक का ज्यादा सेवनः ज्यादा नमक का सेवन शरीर और किडनी के लिए अच्छा नहीं है। नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो धीमे-धीमे किडनी को खराब कर सकता है। नमक का ज्यादा सेवन किडनी पर दबाव डालता है और उसकी कार्यक्षमता को कम करता है।

    वयस्कों के लिए सामान्य तौर पर प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक लेने की सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लडप्रेशर, स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादातर नमक हमारे शरीर में पैक्ड खाद्य पदार्थों से आता है इसलिए बाहर से कोई फूड आइटम खरीदते वक्त लो सोडियम यानी कम नमक वाले फूड को ही तरजीह दें।

    शराब और तंबाकू का सेवनः ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, स्मोकिंग आपकी रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं जिससे ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती हैं। इससे किडनी में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और किडनी को काम करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

    नींद की कमी और आलसः ठीक से नींद न लेने से हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा बढ़ता है।कई रिसर्च में यह सामने आया है कि लंबे समय तक नींद की कमी बच्चों और व्यस्कों में हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ा सकती है। फिजिकल एक्टिविटी की कमी से वन बढ़ता है जो डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याओं को दावत देता है इसलिए ये दोनों ही कंडीशन्स किडनी को खराब करने का कारण बन सकती हैं।

  • क्या Gaza Peace Summit में शामिल होंगे PM Modi? मिस्न के राष्ट्रपति ने भेजा न्यौता

    क्या Gaza Peace Summit में शामिल होंगे PM Modi? मिस्न के राष्ट्रपति ने भेजा न्यौता

    नई दिल्ली: मिस्न के राष्ट्रपति फराह अली सिसी ने पीएम मोदी को गाजा शांति समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण भेजा है। यह शांति शिखर सम्मेलन मिस्न के शर्म अल शेख शहर में होने वाला है। यह एक मशहूर रिसॉर्ट शहर है जो कि अंतरराष्ट्रीय बैठकों के लिए जाना जाता है। इस समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ दुनिया के 20 नेता शामिल होने वाले हैं। भारत की ओर से यह पहले तय है कि विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह मिस्न जाएंगे। वो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि पीएम मोदी मिस्न जाएंगे या नहीं।

    शांति प्रक्रिया का हिस्सा बनेगा भारत

    भारत ने हमेशा से ही शांति और संयम का समर्थन किया है। ऐसे में भारत के इजरायल और फिलिस्तान दोनों देशों के साथ संबंध अच्छे हैं ऐसे में भारत का इस शांति प्रक्रिया में हिस्सा लेना जरुरी है। गाजा में लंबे समय से इजरायल और हमास के बीच में संघर्ष चल रहा था। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए और काफी तबाही भी हुई। ऐसे में अब दोनों पक्षों के बीच में शांति समझौता हो रहा है। इस शांति समझौते पर अब ऑफिशियल तौर पर हस्ताक्षर होंगे इसलिए मिस्न में यह कार्यक्रम रखा गया है।

    ट्रंप के पीस प्लान में शामिल कई चीजें

    ट्रंप ने अपनी जो 20 सूत्रीय योजना बनाई है इसमें युद्धविराम, सेना की वापसी, बंधकों की रिहाई और स्थायी शांति जैसे मुद्दे शामिल हैं। ट्रंप के प्लान के मुताबिक, इजरायल और हमास दोनों को लड़ाई बंद करनी पड़ेगी। इजरायल को गाजा पट्टी से अपनी कुछ सेना वापिस बुलानी पड़ेगी। दोनों ओर के कैदियों और बंधकों को छोड़ना पड़ेगा। गाजा में लंबे समय तक शांति बनाए रखना भी इसमें शामिल है।

    हमास के नेताओं ने जताई आपत्ति

    हमास ने इस प्लान को मानने से मना कर दिया है। हमास के नेताओं ने इसको बेतूका बताया है। उनका कहना है कि वह अपने हथियार को नहीं छोड़ेंगे और न ही गाजा छोड़कर जाएंगे। हमास को यह लगता है कि यह समझौता उनके लिए खतरनाक है। इजरायल के पीएम नेतन्याहू भी इस समझौते को लेकर आश्वस्त नहीं है। उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं और वो चाहते हैं कि हमास पूरी तरह से एक्टिव हो जाए। वहीं डोनाल्ड ट्रंप का यह मानना है कि यह प्लान मध्य पूर्व में स्थायी शांति लाने का सबसे अच्छा तरीका है परंतु अभी कई राजनीतिक और सुरक्षा समस्याएं हैं जिनको हल करना पड़ेगा।  
  • Filmfare Awards में इन सितारों ने जमाए रंग, अभिषेक बच्चन ने जीता Best Actor का खिताब

    Filmfare Awards में इन सितारों ने जमाए रंग, अभिषेक बच्चन ने जीता Best Actor का खिताब

    मनोरंजन: बीते शाम अहमदाबाद में हुए 70 वे फिल्मफेयर अवॉर्ड में कई सितारों की मेहनत रंग लाई। जहां आलिया भट्ट से लेकर अभिषेक बच्चन ने अवार्ड्स जीते। बता दें कि इस बार फिल्मफेयर अवार्ड्स सेरेमनी को शाहरुख़ खान और करण जौहर ने होस्ट किया। इस अवार्ड्स के नामों में बेस्ट एक्टर का अवार्ड अभिषेक बच्चन ने फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए और कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए जीता। वहीं आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ख़िताब अपने नाम किया। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज़’ ने इस अवॉर्ड समारोह में बड़ी जीत हासिल की।

    इन सभी ने जीता FilmFare

    ज़ीनत अमान और श्याम बेनेगल और संगीतकार अचिंत ठक्कर को संगीत और मनोरंजन में उनके योगदान के लिए खास पुरस्कार दिए गए। शानदार शाम के अवार्ड में राजकुमार राओ को बेस्ट एक्टर क्रिटिक फॉर फिल्म ‘स्त्री 2’ के लिए, बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक प्रतिभा रन्ता को फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी फिल्म ‘किल’ को, बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड किरण राव को ‘लापता लेडीज’ के लिए, बेस्ट सांग ‘औ सजनी रे’ के लिए सिंगर अरिजीत सिंह को दिया गया। इस शानदार शाम में कई अवार्ड्स दिए गए इसके साथ ही लगभग बॉलीवुड के सरे सितारे इस शाम में मौजूद रहे।

    लापता लेडीज ने बनाया रिकॉर्ड

    फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने फिल्मफेयर में 14 अवार्ड्स जित कर रिकॉर्ड बनाया है । इससे पहले ‘गुल्ली बॉय’ फिल्म ने 13 पुरस्कार जीत कर ये रिकॉर्ड बनाया था जिससे ‘लापता लेडीज’ ने बीट किया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने कई 24 से ज्यादा नॉमिनेशन हासिल कर अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया।  
  • ये संकेत हो सकते है आपके Phone Hack की वजह, तुरंत हो जाए सावधान!

    ये संकेत हो सकते है आपके Phone Hack की वजह, तुरंत हो जाए सावधान!

    टेकः स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। यह न सिर्फ हमारी बातचीत का जरिया है, बल्कि हमारी निजी जानकारी भी स्टोर करता है। लेकिन अगर आपका फोन हैक हो जाए तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है। आपका फोन हैक हो चुका है या नहीं, इसका आप पहले ही पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की गतिविधियों पर बारीक नजर बनाए रखनी होगी। इसके बाद आपको शक हो तो आप एक नंबर डायल कर पता कर सकते हैं कि फोन हैक हुआ या नहीं।

    फोन का जल्दी डिस्चार्ज होनाः अगर आपका फोन पहले की तुलना में बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है, तो यह चिंता की बात हो सकती है। जासूसी सॉफ्टवेयर (स्पायवेयर) बैकग्राउंड में चलकर आपकी जानकारी किसी तीसरे व्यक्ति को भेजता रहता है, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। इसे जांचने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं। बैटरी का विकल्प चुनें। देखें कि कौन सा ऐप सबसे ज्यादा बैटरी खा रहा है। अगर कोई अनजान ऐप ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर रहा है, तो सावधान हो जाएं।

    बार-बार हैंग हो रहा फोनः अगर आपका फोन ऐप्स खोलने में धीमा हो रहा है, बार-बार हैंग हो रहा है या बिना कारण क्रैश कर रहा है, तो यह स्पाई सॉफ्टवेयर का असर हो सकता है। ऐसे सॉफ्टवेयर फोन के संसाधनों का बहुत इस्तेमाल करते हैं, जिससे फोन की गति धीमी हो जाती है। अगर रीस्टार्ट करने के बाद भी समस्या बनी रहे, तो यह हैकिंग का संकेत हो सकता है।

    डेटा का तेजी से खत्म होनाः यदि आपके फोन का डेटा भी तेजी से खत्म हो रहा है, तो मुमकिन है फोन का कंट्रोल हैकर्स के पास हो। जासूसी ऐप्स आपकी जानकारी, जैसे- मैसेज, कॉल लॉग, ऑडियो या वीडियो को बाहरी सर्वर पर भेजते हैं। अगर आपने कुछ खास नहीं किया, फिर भी डेटा जल्दी खत्म हो रहा है, तो सावधान हो जाएं।

    रोकने के लिए ये डायल करेंः अगर *#67# डायल करने पर आपको यह पता लगे कि फोन कहीं फॉरवर्ड हो रहा है, तो आप ##002# डायल कर आपनी सभी कॉल्‍स अनफॉरवर्ड कर दें और डेटा भी सिक्योर हो जाएगा। इससे आपके मैसेज भी किसी और के पास फॉरवर्ड नहीं होंगे।

  • Punjab News: ढाई महीने के बच्चे की सांस नली में फंसा दूध, दर्दनाक मौत

    Punjab News: ढाई महीने के बच्चे की सांस नली में फंसा दूध, दर्दनाक मौत

    मोहालीः सेक्टर-82 में आज सुबह एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। एक ढाई महीने के नवजात शिशु की मौत केवल इस कारण हो गई कि दूध पीने के बाद उल्टी करने पर वह दूध उसकी सांस की नली में फंस गया और बच्चा दम घुटने से बेहोश हो गया। जब तक परिवार बच्चे को अस्पताल लेकर गया, तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੋਹਾਲੀ ‘ਚ ਮਾਂ ਦਾ ਦੁੱਧ ਪੀਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਢਾਈ ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ – ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਮਾਤਮ

    परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे की मां ने सुबह उसे सामान्य रूप से दूध पिलाया और फिर उसे सुला दिया। कुछ ही देर बाद बच्चे ने दूध की उल्टी की, लेकिन इसी दौरान वह दूध उसकी सांस की नली में चला गया, जिससे उसका दम घुटने लगा। मां ने जब देखा कि बच्चा सांस नहीं ले रहा और उसकी हालत अजीब लग रही है, तो वह घबरा गई। पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत बच्चे को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया।

    अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था और उसने सुबह सामान्य रूप से दूध पिया था। मां ने भावुक होते हुए बताया कि उसे पहले से 2 बेटियां हैं और यह बेटा उसे कई वर्षों की दुआओं और लंबे इंतजार के बाद मिला था। ऐसे में इस मासूम की अचानक मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। घर में मातम पसरा हुआ है और मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई है।