Blog

  • साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अवैध हथियारों के साथ की फायरिंग, 3 कर्मी घायल

    साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, अवैध हथियारों के साथ की फायरिंग, 3 कर्मी घायल

    नूहः पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य कई जगह से वाहन चोरी व साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने इंदाना गांव गई सीआईए टीम पर आरोपियों के परिजनों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की नियत से अवैध हथियार व राइफल से फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस कर्मचारियों को भी फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पथराव के दौरान 3 पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बिछोर पुलिस ने मामले में 4 दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

    जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह इंदाना गांव में सीआईए तावडू की टीम आरोपी आजाद पुत्र सुबे खा उर्फ सुब्बा, साहिद पुत्र खुर्शीद, शाहरूख पुत्र याकूब व अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव इंदाना पहुंची थी। आरोपियों पर पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं। जैसे ही पुलिस ने आजाद के घर पर दबिश दी, आरोपी आजाद ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया जिसमें सिपाही समीर बाल-बाल बच गया।

    पुलिस के अनुसार, फायरिंग के बाद आजाद मौके से भागने लगा। इस दौरान उसकी पिस्टल गिर गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद आजाद ने जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को उकसाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान अरसद पुत्र सुबेदार ने जेसीबी मशीन को रास्ते में खड़ा कर पुलिस का रास्ता रोक दिया। इस दौरान खालिद ने राइफल से फायरिंग की जबकि वसीम अकरम ने कट्टे से पुलिस टीम पर सीधा फायर किया।

    पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने 50 से 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 13 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • सुरक्षाबलों ने किया 2 आतंकियों को ढेर, घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    सुरक्षाबलों ने किया 2 आतंकियों को ढेर, घुसपैठ की कोशिश की नाकाम

    जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। केरन सेक्टर में रविवार को कुछ आतंकियों द्वारा घुसपैठ करने की कोशिश की गई परंतु सुरक्षाबलो ने फायरिंग की जिसमें दोनों मारे गए। इस बारे में जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों का एक समूह नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा बलों ने इस दौरान तुरंत कार्रवाई की और गोलीबारी के दौरान 2 आतंकी ढेर हो गए। मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि शुरुआती जांच से यह पता चला है कि ये आतंकी पाकिस्तान से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान और संगठन का अभी पता नहीं चल पाया है और तलाशी अभियान चल रहा है।

    सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

    सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे इलाके की घेराबंद कर दी गई है। हैदर चौकी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है ताकि और कितने आतंकी मौजूद है इस बात की पुष्टि हो पाए। स्थानीय सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ स्थल के आस-पास लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी है। कुपवाड़ा और केरन सेक्टर में काफी समय से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। सर्दियों और बर्फबारी से पहले आतंकवादी भारत की सीमा में आने की कोशिश करते हैं परंतु सुरक्षाबलों के चलते बार-बार इनके प्रयास नाकाम कर दिए जाते हैं।

    पहले भी मारे गए थे तीन आतंकी

    इससे पहले 29 जुलाई को मुठभेड़ हुई थी। इसमें सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो की ओर से श्रीनगर के बाहरी इलाकों में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इसमें सुलेमान उर्फ आसिफ नाम का आतंकी भी शामिल था। सुलेमान को 22 अप्रैल के पहलगाम अटैक का मास्टरमांइड माना जाता है।

    पिछले हफ्ते गिरफ्तार हुआ था एक आतंकी

    गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सुरक्षा बलों के द्वारा पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को कथित तौर पर आतंकियों को सहायता देने के आरोप में दक्षिण कश्मीर से एक व्यक्ति गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान के कुछ आतंकवादियों ने इस साल अप्रैल से जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी में 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें ज्यादातर पर्यटक ही शामिल थे।  
  • Punjab News: फोर्टिस अस्पताल पहुंचे सीएम मान, राजवीर जवंदा की सेहत बारे ली अपडेट, देखें वीडियो

    Punjab News: फोर्टिस अस्पताल पहुंचे सीएम मान, राजवीर जवंदा की सेहत बारे ली अपडेट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जावंदा जो इस समय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे है। डाक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में आगे से सुधार हो रहा है। उनका हाल जानने CM भगवंत मान अस्पताल पहुंचे। CM मान ने सिंगर जवंदा के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टर से भी बात की। बीती रात डॉक्टरों ने कहा था कि हादसे के बाद जिस हालत में जवंदा को लाया गया था, उनकी स्थिति उसी तरह है। Read in English:-
    Punjab CM Bhagwant Mann Visits Fortis Mohali to Meet Singer Rajvir Jawanda After Accident
      ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
    ਫੋਰਟਿਸ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ CM ਮਾਨ, ਰਾਜਵੀਰ ਜਵੰਦਾ ਦੀ ਸਿਹਤ ਬਾਰੇ ਨਵੀਂ ਅਪਡੇਟ ਪੜ੍ਹੋ!
    उनका ब्लड प्रेशर ठीक है। 24 घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हादसे की जानकारी मिलते ही उनका हाल जानने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता, गायक और फिल्मी कलाकार अस्पताल पहुंचे। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जवंदा के लिए दुआ की हैं। सीएम ने जवंदा के परिवार के जानकारी ली। डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ की अपडेट ली।

    इनके अलावा सिंगर कंवर ग्रेवाल, गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख, जस बाजवा, कुलविंदर बिल्ला, एक्टर कर्मजीत अनमोल, सिंगर आर नेत, सुरजीत खान, जी खान, जीत जगजीत, मलविंदर सिंह कंग और मलकीत रॉनी भी अस्पताल पहुंचे। सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी जवंदा के लिए सोशल मीडिया पर प्रार्थना की। इंद्रजीत निक्कू ने भी वीडियो जारी कर जवंदा के सेहत की कामना की।

    बता दें कि राजवीर जवंदा अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ बाइक से राइड पर जा रहे थे। इस दौरान अचानक पशु सामने आ जाने से उनकी बाइक बेकाबू हो गई, जिसमें वे हादसे का शिकार हुए हैं। सड़क पर सिर लगने से उन्हें गंभीर चोट लगी है। मोहाली लाए जाने से पहले ही उन्हें कार्डियक अटैक भी आया था।

  • Punjab News: प्राइवेट बस से पैसों का पार्सल गायब, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: प्राइवेट बस से पैसों का पार्सल गायब, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    बस मालिकों ने झूठ बोलकर पैसे पार्सल करवाने के लगाए आरोप

    होशियारपुरः जिले के रामगढ़िया चौक में उस वक्त हंगामा हो गया जब दिल्ली से जम्मू जा रही एक प्राइवेट कंपनी की बस से पैसों का एक पार्सल गायब हो गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से किसी व्यक्ति ने बस में 4 पैकेट विजिटिंग कार्ड के बोलकर पैसे रखवा दिए जिसे होशियारपुर में व्यक्ति ने उठाना था। इस दौरान जब व्यक्ति अपने पैकेट लेने आया तो व्यक्ति ने आरोप लगाए कि उसका एक पैकेट किसी ने चुरा लिया है जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। जानकारी देते हुए बस ड्राइवर सतवीर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से जम्मू के लिए प्राइवेट बस चलाता है। बीती रात एक व्यक्ति ने उन्हें 4 पार्सल होशियारपुर में डिलीवर करने की बात कही। व्यक्ति ने कहा कि पार्सल में विजिटिंग कार्ड हैं और जब ड्राइवर ने इनकी रसीद मांगी तो व्यक्ति ने कहा कि इनकी रसीद की जरूरत नहीं है आप इसे होशियारपुर डिलीवर कर देना। जब पार्सल को डिलीवर किया तो पुनीत सूद नाम का व्यक्ति पार्सल लेने आया। उसने आरोप लगाए कि एक पार्सल कम है जिसके बाद हमने पार्सल ढूंढना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद पुनीत गुस्से में आ गया और उसने सवारियों के सामने गालियां निकालनी शुरू कर दी। बाद में उसने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट भी की और 3 पार्सल लेकर पुनीत ने अपने साथी को भेज दिया। जब सवारियों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस उन्हें ही पकड़कर ले गई और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब पैसों उनकी जानकारी के बगैर भेजे जा रहे थे, जो जरूर हवाला के पैसे हो सकते हैं। उन्होंने इसकी गंभीरता से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पास सब सबूत है कि उन्हें विजटिंग कार्ड बोलकर पार्सल रखवाए गए हैं। उन्होंने इंसाफ की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पुनीत ने सभी आरोपों को नकार और कहा कि उनका पुराने नोटों का बिजनेस है। वह थोड़े दिनों से बिमार चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने ऐसे पार्सल मंगवाया है। वह पहले भी पार्सल मंगवा चुके है, परन्तु इस बार उनका पैसों का पार्सल चोरी हो गया। उधर, पुलिस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुनीत पहले भी हवाले के केस में फंस चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • शादी के बंधन में बंधी Selena Gomez, पति Benny Blanco संग शेयर की तस्वीरें

    शादी के बंधन में बंधी Selena Gomez, पति Benny Blanco संग शेयर की तस्वीरें

    हॉलीवुड: मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने सपनों के राजकुमार और म्यूजिक प्रोड्यूसर-सॉन्ग राइटर बेनी ब्लैंकों के साथ शादी कर ली है। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। उन्हें दुनियाभर से फैंस बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

    व्हाइट वेडिंग गाउन में नजर आई सेलेना

    सेलेना ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को गुडन्यूज दी है। इन तस्वीरों में सेलेना ने व्हाइट वेडिंग गाउन पहना हुआ है। दुल्हन की इस ड्रेस में वह किसी परी से कम नहीं लग रही। व्हाइट गाउन के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी भी पहनी है। मेकअप उन्होंने काफी लाइट किया है। साइड पार्टेडड शॉर्ट ओपन हेयर में सेलेना काफी सुंदर दिख रहे हैं। उनके इस ब्राइडल लुक को देखने के बाद फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं उनके पति बेनी ब्लैंको ब्लैक सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

    एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल

    शादी की तस्वीरों में सेलेना अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती हुई भी दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने हमसफर बेनी ब्लैंको संग कई रोमांटिक पोज दिए हैं। न्यूली मैरिड कपल एक दूसरे की बांहों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सेलेना और बेनी ब्लैकों की यह कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

    फैंस ने दी बधाई

    सेलेना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने अपनी वेडिंग डेट भी फैंस को बताई है। उनकी शादी 27 सितंबर 2025 को हुई। कपल की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दुनियाभर से फैंस और सेलेब्स कपल को नई शुरुआत करने के लिए ढेर सारी बधाईयां देते दिख रहे हैं। सेलेना और बेनी ब्लैंकों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। अब दोनों ने शादी करके एक-दूसरे को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी चुन लिया है। शादी की तस्वीरों में उनकी खुशी साफ दिख रही है। वहीं उनके फैंस भी कपल को बधाई देते हुए दिख रहे हैं और दोनों के ऐसे ही साथ रहने की दुआएं कर रहे हैं।
  • घर से इन चीजों को हटाएं, नकारात्मका ऊर्जा होगी दूर, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

    घर से इन चीजों को हटाएं, नकारात्मका ऊर्जा होगी दूर, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

    धर्मः वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर वस्तु का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। घर में मौजूद कुछ चीजें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं तो कुछ नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है, तो इसका असर सीधा-सीधा परिवार के सदस्यों की सेहत, आपसी रिश्तों, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

    ऐसा भी माना जाता है कि मां लक्ष्मी उन घरों में निवास करती हैं जो स्वच्छ और सकारात्मक ऊर्जा से भरे होते हैं। लेकिन, अगर घर में खराब वस्तुएं पड़ी हों जो वास्तु दोष पैदा करती हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा धीरे-धीरे कम होने लगती है। नतीजनत घर में धन की कमी, आपसी तनाव और तरक्की में रुकावट जैसी परेशानियां आने लगती हैं।

    – बंद घड़ी: घर में खराब या बंद पड़ी हुई घड़ी को रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, रुकी हुई घड़ी जीवन में रुकावट, ठहराव और प्रगति में बाधा लाती है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की थम जाती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, घर में हमेशा चलती हुई घड़ी ही रखें और खराब घड़ी को तुरंत हटा दें।

    – जंग लगा लोहा: टूटा-फूटा और जंग लगा लोहे का सामान घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है। यह दरिद्रता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। घर में जंग लगे लोहे का जमा होना कार्यक्षेत्र में असफलता, आर्थिक हानि और स्वास्थ्य समस्याओं को भी आमंत्रित करता है। इसलिए इस तरह का सामान तुरंत घर से बाहर कर दें।

    – छत पर कबाड़: कई लोग अपने घर की छत पर पुराने सामान या कबाड़ जमा कर देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार छत पर पड़ा कबाड़ घर की सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को रोक देता है। इससे घर के लोगों में मानसिक तनाव बढ़ता है और लक्ष्मी कृपा भी दूर हो जाती है। छत और घर को हमेशा साफ-सुथरा रखें।

  • Wrong Side से आ रहे Truck ने बच्चे को कुचला, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

    Wrong Side से आ रहे Truck ने बच्चे को कुचला, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

    चाईबासाः मुख्य सड़क पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रक द्वारा 10 वर्षीय मासूम को कुचलने का मामला सामने आया है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा सुबह अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। तभी गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होंने चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उनका कहना था कि जब तक प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं आते, वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

    जानकारी देते सिंहपोखरिया के ग्रामीण मुंडा सोना सवैंया ने बताया कि इस सड़क पर हादसे आम हो चुके हैं। इसके पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। हर बार प्रशासन और नेताओं की ओर से मुआवजे का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन पीड़ित परिवारों को अब तक राहत राशि नहीं मिली। इसी कारण ग्रामीणों का गुस्सा इस बार और भड़क उठा। उनका कहना है कि बार-बार की लापरवाही से उनकी जान खतरे में है। ग्रामीणों ने सड़क जाम के दौरान साफ कहा कि जब तक स्थानीय विधायक और झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ मौके पर नहीं आते, वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

    ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार सिर्फ कागज पर सुरक्षा की बातें करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर न तो स्पीड ब्रेकर बने हैं और न ही वाहनों की रफ्तार रोकने का कोई इंतजाम है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।

  • पर्दों से Dust चुटकियों में होगी साफ, जानें इन्हें साफ करने का तरीका

    पर्दों से Dust चुटकियों में होगी साफ, जानें इन्हें साफ करने का तरीका

    लाइफस्टाइलः  घर में पर्दे सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। प्लास्टिक से लेकर अलग-अलग प्रकार के फैब्रिक के इन पर्दों को साफ करना भी मुश्किल लगता है। अगर आप इन्हें ठीक से साफ और सुखा नहीं कर पाते तो ये काफी भद्दे और पुराने दिखने लगते हैं। यहां हम आपको इन्हें साफ करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा मेहनत के इन्हें साफ कर सकते हैं और नए जैसा चमका सकते हैं।

    – पर्दों को धोने से पहले उन्हें रात भर के लिए साबुन वाले पानी में भिगोकर छोड़ दें। ऐसा करने से उन पर लगा मैल नर्म हो जाएगा और वो आसानी से साफ होंगे। इसके बाद उन्हें मशीन में डालें और डेलिकेट मोड पर ठंडे पानी से साफ करें। पद्रों को धोने के लिए हल्के डिटर्जेंट का ही प्रयोग करें ताकि उनका रंग खराब न हो।

    – अगर पर्दे रेशम या किसी नाजुक कपड़े के हैं तो मशीन में धोने से बचें। आप उन्हें ठंडे पानी में हल्के डिटर्जेंट के साथ भिगोकर रखें और एक से दो घंटे बाद हल्के हाथों से रगड़कर धोए और फिर हल्की धूप या दवा में सुखाएं।

    – इसके अलावा पर्दों को धोने से पहले उन्हें उतारकर किसी खुली जगह पर ले जाकर अच्छे से झाड़ें। इससे उनकी सतह पर जमी धूल निकल जाएगी और फिर आपको उन्हें धोना आसान हो जाएगा।

    – इसके लिए आप चाहें तो वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप पर्दों को नहीं हटा सकते तो सॉफ्ट ब्रश अटैचमेंट वाले वैक्यूम क्लीनर से हल्के-हल्के से साफ करें। यह तरीका पर्दों पर जमा ऊपरी धूल और गंदगी को हटा देता है।

    – पर्दों को हमेशा सीधी धूप में डालने से बचाें। उन्हें छाया में डालें या फिर बहुत हल्की धूप में ही डालें। सीधी धूप से उनका रंग फीका पड़ सकता है।

  • क्या Donald Trump के टैरिफ से भारत की Economy पर होगा असर?

    क्या Donald Trump के टैरिफ से भारत की Economy पर होगा असर?

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 50% का टैरिफ लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने दवाईयों के आयात पर भी 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के इन फैसलों के कारण भारत की आर्थिक ग्रोथ पर नेगेटिव असर हो सकता है। क्रिसिल इंटेलिजेंस की सितंबर की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि अमेरिका के हाई टैरिफ से देश की आर्थिक वृद्धि को बड़ा खतरा हो सकता है। क्रिसिल ने बताया कि इससे भारतीय वस्तुओं के निर्यात और निवेश पर भी नेगेटिव असर होगा हालांकि महंगाई में आई नरमी ब्याज दरों में की गई कटौती से घरेलू सामान की खपत बढ़ी है। इससे आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलने की भी पूरी उम्मीद जताई जा रही है। वित्तीय वर्ष 25-26 की पहली तिमाही में जीडीपी पिछले साल की तुलना में आगे रही है। पिछले साल इस अवधि में जहां जीडीपी 7.4 प्रतिशत थी वहीं इस साल यह 7.8 प्रतिशत रही है। नॉमिनल जीडीपी में बढ़ोतरी कम होकर 8.8 प्रतिशत रह गई है। यह पिछले साल इस अवधि में 10.8 प्रतिशत थी।

    महंगाई पर भी पड़ सकता है असर

    क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में सीपीआई के आधार पर महंगाई 4.6 प्रतिशत से कम होकर 3.5 प्रतिशत हो सकती है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक स्तर पर गैर-खाद्य मुद्रास्फीति पर भी अंकुश लगाने की उम्मीद जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कृषि क्षेत्र में ग्रोथ अच्छी रही है इससे खाद्य महंगाई नियंत्रित हो सकती है हालांकि कुछ क्षेत्रों में भारी बरसात के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है परंतु नुकसान कितना पड़ा है इसका आकलन अभी तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही जून में आरबीआई की ओर से रेपो दरों में 100 आधार अंक की कटौती की है। अब इन कटौतियों का बाजार पर कैसे असर पड़ेगा इस पर कुछ नहीं कह सकते।

    अमेरिका से चल रही है ट्रेड वार्ता

    इन सब के बीच में भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड को लेकर भी बातचीत शुरु हो चुकी है। इस महीने अमेरिका के पदाधिकारी भारत दौरे पर भी आए थे। इसके बाद भारत ने अपनी टीम अमेरिका में भेज दी है। टीम का नेतृत्व कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल कर रहे हैं। अभी तक बातचीत अच्छी रही है यदि दोनों देशों के बीच बात जल्दी बन जाएगी तो इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पॉजिटिव असर ही होगा।  
  • अगले महीने 21 दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटा लें सभी काम

    अगले महीने 21 दिन बंद रहेंगे Bank, जल्द निपटा लें सभी काम

    नई दिल्लीः अगले महीने अक्टूबर में देश भर के बैंक 21 दिनों तक बंद रहेंगे। RBI कैलेंडर के अनुसार, 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 15 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। अक्तूबर में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख पावन अवसर आते हैं, जो बैंकिंग सेवाओं पर असर डालेंगे।

    अक्टूबर की शुरुआत 1 अक्टूबर से होगी, जो कि नवरात्रि के महा नवमी दिन है और कई राज्यों में इसका पर्व मनाया जाता है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 17 अक्टूबर को करवा चौथ पर्व कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश का रूप लेता है।

    अक्टूबर में 20 से 23 अक्टूबर तक दिवाली से जुड़े कई दिन जैसे नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज विभिन्न राज्यों में बैंक अवकाश रहेंगे। खास बात यह है कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई उत्तर भारतीय राज्यों में 27 और 28 अक्टूबर को छठ पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली जैसे राज्यों में दिवाली और काली पूजा के चलते अतिरिक्त छुट्टियां होंगी।