जालंधर: जग्गू चौक पर स्थित India Jewellers की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब महिला दुकान पर गहने खरीदने के लिए देखने आई, महिला ने दुकान पर गहनों में से सोने की बाली चुरा ली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद महिला दुकान से बाहर जाने का बहाना बनाने लगी। लेकिन दुकान पर मौजूद उक्त लोगों द्वारा महिला पर शक होने के कारण उसे रोक लिया। मौके पर दुकानदार द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची लेडीज पुलिस ने महिला के कब्जे से तंबाकू, लाइटर सहित अन्य नशीला सामान बरामद किया।
इसके बाद पुलिस महिला को काबू करके थाने ले गई। थाने ले जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए थाना 2 के एएसआई गोपाल ने बताया कि उन्हें इंडिया ज्वेलर्स की दुकान से दुकानदार चंद्रमोहन ने ग्राहक द्वारा गहने चोरी किए जाने की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर महिला के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया गया। हालांकि पुलिस को सोने की बालियां बरामद नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि दुकानदार के बयानों पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। जिसको लेकर महिला को थाने ले जाकर गहनता से पूछताछ की जाएंगी और उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी और दुकानदार चंद्रमोहन ने बताया कि महिला दुकान पर सोने की बालियां देखने के लिए आई थी। इस दौरान महिला ने चतुराई दिखाते हुए बाली की एक जोड़ी अपनी मुट्ठी में रख ली। इसके बाद वहां पर उसे देख लिया। इस दौरान जब महिला से बालियां मांगी गई तो तुरंत पैरों में छुपा ली। मौके पर पुलिस को बुलाकर जब महिला की तलाशी ली गई तो तालाशी के दौरान तंबाकू, लाइटर सहित अन्य सामान बरामद हुआ। दुकानदार का कहना है कि महिला के कब्जे से नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ। दुकानदार ने बताया कि उक्त बाली साढे तीन से चार ग्राम की है जिसकी कीमत 50 हजार रुपए है। लेकिन अभी तक सोने की बालियां बरामद नहीं हुई।
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एकनाथ वसंत चिटनिस का निधन हो गया है। उनका निधन आज उनके आवास पर हुआ है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। सुबह ही उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनका निधन हो गया। चिटनिस ने मंगलवार को अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस तरह से उनका निधन भारतीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए बड़ी क्षति है।
इसरो के जन्म में दिया था योगदान
डॉ. चिटनिस भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के शुरुआती दिनों के नायक रह चुके थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति में खास भूमिका निभाई थी। यह समिति बाद में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बनी थी। इसरो आज दुनिया का एक बड़ा अंतरिक्ष संगठन है जो कि चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशनों के लिए जाना जाता है। डॉ. चिटनिस ने इसरो के जन्म में योगदान दिया था। 1981 से लेकर 1985 तक डॉ. चिटनिस ने इसरो के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर के दूसरे निदेशक रहे। यह केंद्र अहमदाबाद में है। यहां वे उपग्रहों और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर काम करते थे। उनके नेतृत्व में कई जरुरी परियोजनाएं शुरु हुई हैं जो आज भी भारत के विकास में मदद कर रही है।
एपीजे अब्दुल कलाम का किया मार्गदर्शन
चिटनिस ने युवा वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का भी मार्गदर्शन किया था। डॉ. कलाम बाद में भारत के राष्ट्रपति भी बने थे और उन्हें मिसाइल मैन के तौर पर याद किया जाता है। डॉ. चिटनिस ने डॉ. कलाम को शुरुआती दिनों में भी सलाह दी और उन्हें प्रेरित भी किया।
पद्म भूषण से हो चुके थे सम्मानित
डॉ. चिटनिस को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था। यह सम्मान उन्हें वैज्ञानिक कामों के लिए मिला था। वो हमेशा सादगी भरा जीवन जीते थे और युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करते थे।
यात्री सफर करने के लिए हो रहे परेशान, ट्रेन पर टांगे मारकर पहुंचा रहे सरकारी संपत्ति को नुकसान
घटना के बाद RPF-GRP सतर्क, निरीक्षण करने पहुंचे स्टेशन मास्टर
जालंधर, ENS: छठ पूजा को लेकर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में यात्री यूपी-बिहार जाने के लिए पहुंच रहे है। वहीं छठ पूजा को लेकर रेलवे विभाग का कहना हैकि उनके द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई गई है। इसी को लेकर फिरोजपुर रेल डिवीजन की ओर से कहा गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 11 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन को लेकर शेड्यूल भी जारी किया गया है। जिसमें से 5 ट्रेनें अमृतसर से चलाई जाएंगी और 5 ट्रेनें लुधियाना से चलाई जाएंगी, जबकि एक ट्रेन फिरोजपुर से चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना हैकि छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उनके द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मंडल की ओर से 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो कुल 64 फेरे लगाएंगी।
स्पेशल ट्रेनों सूची में गाड़ी संख्या 05050 – अमृतसर से छपरा, प्रस्थान 17:45, आगमन 23:55, आगामी निर्देश तक हर शनिवार। गाड़ी संख्या 04608 – अमृतसर से छपरा, प्रस्थान 09:40, आगमन 09:00, 26.10.25 से 30.11.25, हर रविवार। गाड़ी संख्या 05735 – अमृतसर से कटिहार, प्रस्थान 13:25, आगमन 23:45, 24.10.25 से 07.11.25, हर शुक्रवार। गाड़ी संख्या 05733 – अमृतसर से किशनगंज, प्रस्थान 04:25, आगमन 17:30, 25.10.25 से 15.11.25, हर शनिवार। गाड़ी संख्या 05006 – अमृतसर से बढ़नी, प्रस्थान 12:45, आगमन 08:15, 23.10.25 से 27.11.25, हर वीरवार। गाड़ी संख्या 09098 – लुधियाना से बांद्रा टर्मिनस, प्रस्थान 04:00, आगमन 10:20, 21.10.25 से 02.12.25, हर मंगलवार। गाड़ी संख्या 04656 – लुधियाना से सुपौल, प्रस्थान 11:30, आगमन 21:00, 22, 23 और 24 अक्टूबर, बुध–गुरु–शुक्र को चलेगी। गाड़ी संख्या 04658 – लुधियाना से कटिहार, प्रस्थान 23:35, आगमन 12:00, 22.10.25, बुधवार। गाड़ी संख्या 04660 – लुधियाना से कटिहार, प्रस्थान 16:50, आगमन 03:30, 23.10.25, वीरवार। गाड़ी संख्या 04664 – लुधियाना से पुणा, प्रस्थान 20:20, आगमन 22:40, 24.10.25, शुक्रवार। गाड़ी संख्या 04602 – फिरोजपुर छावनी से पुणा, प्रस्थान 15:10, आगमन 18:00, 22.10.25 से 19.11.25, हर बुधवार चलने वाली ट्रेन शामिल है।
लेकिन दूसरी ओर जमीनी स्तर पर यात्री यूपी-बिहार जाने के लिए काफी परेशान दिखाई दे रहे है। जालंधर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में यात्री घर जाने को लेकर ट्रेन का कई घंटों तक इंतजार कर रहे है। लेकिन जब ट्रेन आती है तो ट्रेन के यात्रियों द्वारा अंदर से दरवाजे नहीं खोले जा रहे और ट्रेन में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। हालात यह है कि यात्री सफर करने के लिए एक-दूसरे के दुश्मन बन रहें है। वहीं एक ओर सुबह 8 बजे जनसेवा एक्सप्रेस की वीडियो सामने आई है, जिसमें यात्री ट्रेन का दरवाजा बंद होने पर टांगे मार रहे है। वहीं एक यात्री द्वारा ट्रेन पर पत्थर भी मारे गए। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों को प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों के साथ विवाद हो रहा है। इस दौरान यात्रियों से जब स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर बात की गई तो यात्रियों में काफी रोष दिखाई दिया।
वहीं शाम को 5.30 बजे जन साधारण ट्रेन में यही हालात देखने को मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई स्पेशल ट्रेन दिखाई नहीं दे रही। वहीं अन्य यात्री ने कहा कि वह छठ पूजा के लिए घर जा रहा है, लेकिन ट्रेन में कोई सुविधा नहीं दी जा रही। यात्री ने कहा कि ट्रेन में बैठकर सफर करना तो दूर खड़े होकर जाने के लिए जगह नहीं मिल रही। हालांकि रेलवे से एएसआई का कहना हैकि यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है।
जब उनसे ट्रेन पर यात्रियों द्वारा हमला करके सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए पूछा गया तो उन्होंने माना कि स्टेशन पर भीड़ होने के कारण यह घटना हो सकती है। सुबह जनसेवा ट्रेन को लेकर हुई घटना के बाद शाम को जनसाधारण ट्रेन आने से पहले आरपीएफ और जीआरपी पुलिस सतर्क हो गई। वहीं सुबह की घटना के बाद स्टेशन मास्टर खुद निरीक्षण करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे। हालांकि शाम को यात्रियों द्वारा ट्रेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। इस मामले को लेकर आरपीएफ और स्टेशन मास्टर ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने अधिकारियों के मैसेज और ऑडर का हवाला देते हुए कहा कि वह इस मामले को लेकर कोई बयान नहीं दे सकते।
मनोरंजन: बिग बॉस के घर में आए दिन एक के बाद एक रिश्ते बदलते हुए दिख रहे हैं। अब एक बार फिर से घर में घमासान युद्ध शुरु हो गया है। यह घमासान युद्ध नीलम गिरी और फरहाना भट्ट में हुआ है। दोनों में खाना बनाने को लेकर लड़ाई शुरु हो गई है। नीलम गुस्से पर फरहाना पर चिल्लाती हुई भी नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने फरहाना को बहुत ज्यादा खरी-खोटी भी सुनाई है।
नीलम ने लगा दी फरहाना की क्लास
नीलम किचन में खाना बना रही होती है। इस दौरान कुनिका और फरहाना में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो जाती है। ऐसे में फरहाना ने तंज कसते हुए कहा कि – ‘कुनिका जी कौन हैं अपनी ताल पर किचन वालों को नचाइए और खुद भी नाचिए’। फरहाना की ये बात नीलम को बहुत बुरी लगती है। वो उस पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि – ‘मैं खाना बना रही हूं या फिर नाच रही हूं तुझे ज्यादा दिखाई देता है’? इस पर आगे से फरहाना बोलती हैं – ‘नाचना बुरी बात थोड़ी है’? इतनी सी बात सुनकर नीलम गुस्से में आग बबूला हो जाती है।
वो चिल्लाते हुए कहती हैं कि – ‘मैं नहीं बनाऊंगी खाना अब मुझे नहीं करना किचन का कुछ काम’। नीलम इतनी ज्यादा भड़क गई की वो रोने ही लग गई। वह फरहाना पर भड़कते हुए कहती हैं कि- ‘तेरे अंदर तो दिल ही नहीं है तू तो औरत ही नहीं है।’ देखते ही देखते फरहाना और नीलम की लड़ाई काफी ज्यादा बढ़ गई। नीलम ने गुस्से में फरहाना के बारे में कई बातें बोली। अब नीलम की इन बातों पर सलमान खान कैसा रिएक्शन देते हैं यह वीकेंड के वॉर पर ही पता चल पाएगा।
नेहल-बसीर पर बरसी मालती
वहीं दूसरी ओर घर में मालती चाहर ने नेहल और बसीर की लव स्टोरी को एक्सपोज कर दिया है। मालती नेहल को बसीर की गर्लफ्रैंड के बारे में बोल देती हैं। मगर इस बात से नेहल और बसीर ट्रिगर हो गए। वो कहते हैं कि वो दोनों गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड नहीं है। इस पर मालती पूछती दिखी तो फिर कौन हो मगर नेहल ने कहा कि उन्हें ये बताने की जरुरत नहीं है। बसीर और नेहल मिलकर जब मालती पर चिल्ला रहे थे तो वो भी चुप नहीं रही। मालती ने अभिषेक से कहा कि – ‘ये दोनों गले में हाथ डालकर हर समय लेटे रहते हैं और कह रहे हैं कि ये गर्लफ्रैंड-बॉयफ्रैंड नहीं है’। मालती भी चिल्लाते हुए बोली जो भी हो मुझे समझा दो क्योंकि मैं भी इसी घर में रहती हूं। बिग बॉस के घर का माहौल इस समय काफी बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। वहीं अचानक से नेहल और बसीर की बढ़ती हुई नजदीकियां कई घरवालों को रास भी नहीं आ रही। घरवालों का यह मानना है कि दोनों शो के लिए फेक लव एंगल बना रहे हैं।
तरनतारनः जिला तरनतारन के पुलिस थाना चोहला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव नथूपुर में बुधवार सुबह एक सैना सेवानिवृत्त व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति गुरुद्वारा ईशरसर नानकसर हरीके पतन में ग्रंथी सिंह के रूप में सेवाएं दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिक हरपाल सिंह (पिता बलकार सिंह) निवासी नथूपुर अपने चचेरे भाई रंजीत सिंह राणा (38) पुत्र बलवीर सिंह निवासी नथूपुर से किसी बात पर विवाद में था।
दोनों के घर भी बिल्कुल पास हैं। जब रंजीत सिंह सुबह घर से बाहर निकले तो सेवानिवृत्त सैनिक हरपाल सिंह ने राइफल से उन पर गोली चलाईं। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रंजीत सिंह विवाहित थे और उनका एक बेटा है।
घटना की खबर मिलते ही थाना चोहला साहिब के एसएचओ बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचे और वारदात का विवरण लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकिल अख्तर की मौत मामले में लगातार परतें खुल रही है। वहीं अब इस मामले में अकिल अख्तर की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। जिसको लेकर मामले की जांच कर रही एसआईटी के इंचार्ज एसीपी विक्रम नेहरा ने कहा कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा आ चुका है, लेकिन अभी इस मामले में डॉक्टर के द्वारा कोई फाइनल नतीजा सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा को केमिकल एग्जामिनेशन के लिए भेजा जाएगा।
केमिकल एग्जामिनेशन की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं बॉडी पर इंजेक्शन लगाने के निशान पर कहा कि इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। मौके के हालातों के साथ मिलान किया जा रहा है। केमिकल एग्जामिनेशन रिपोर्ट के बाद ही फाइनल नतीजा को लेकर कुछ कहा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि विसरा रिपोर्ट को प्राथमिकता के तौर पर करवाने की कोशिश करेंगे। इस मामले में जल्द से जल्द ओपिनियन लेने की कोशिश करेंगे।
वहीं पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बयान आने पर कहा कि यह सब जांच का विषय है। एसआईटी के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक मानसिक रोगी था या नहीं उसकी मेडिकल हिस्ट्री से पता चलेगा और उसका किस प्रकार का इलाज किया गया था, यह भी एक जांच का विषय है। पूर्व डीजीपी और अन्य लोगों को जांच में शामिल करने पर कहा कि जल्दी उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा और मृतक के जो करीबी टच में थे सबको जांच में शामिल किया जाएगा।
वहीं सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो को लेकर कहा कि फोरेंसिक लैब में वीडियो को भेजकर उसकी जांच की जाएगी कि वीडियो कब डाउनलोड अपलोड किए गए थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता शमसुद्दीन चौधरी को लेकर कहा कि उनके द्वारा शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है और बयान भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने मृतक के मोबाइल और अन्य डिवाइस की जांच करने के मामले में कहा कि उनकी भी जल्द जांच की जाएगी। जल्द ही उससे संबंधित डिवाइसेज को कब्जे में लेंगे और दस्तावेज भी कलेक्ट करेंगे।
मुंबई: मध्य मुंबई में आज पुरानी आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा मदनपुरा इलाके में स्थित एक मंजिला ‘फानूसवाला बिल्डिंग’ में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसकी पहली मंजिल का एक हिस्सा अपराह्न 12 बजकर 48 मिनट पर ढह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
राहत-बचाव कार्य अभी जारी है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों को दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ग्राउंड + एक मंजिला (G+1) पुरानी इमारत थी और इसकी पहली मंजिल का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया।
इनमें से 2 लोगों को नायर अस्पताल और 5 को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि गुलाम रसूल (24 वर्ष) और मोहम्मद सैयद (59 वर्ष) को भर्ती किया गया है और दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं भाटिया अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि आरिफ (29 वर्ष), सत्तार (35 वर्ष), मोहम्मद (35 वर्ष), शमसुल (29 वर्ष) और कैथरीन (45 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद ओपीडी आधार पर छुट्टी दे दी गई।
वहीं क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है और इमारत की संरचनात्मक जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और हिस्सा अस्थिर या गिरने की स्थिति में तो नहीं है। यह हादसा मुंबई में जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा करता है। दरअसल, हर साल मॉनसून या उसके बाद ऐसे कई पुराने ढांचे ढहने की घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें कई बार जान-माल का नुकसान भी होता है।
अमृतसरः देहात पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पाकिस्तान से लिंक सामने आ रहे है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जुगराज सिंह उर्फ चिरी, कुलबीर सिंह उर्फ नन्नू उर्फ कालू, अर्शदीप सिंह और नछत्तर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 4 अत्याधुनिक 30 बोर की पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे तस्कर के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में हथियारों की तस्करी को अंजाम दिलवा रहा था। इस संबंध में एसएसओसी, अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस इस नेटवर्क के पिछली कड़ियों और आगे के संपर्कों की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया जा सके।
संगरूरः खनौरी के पास गांव पैंद के नज़दीक लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर लगे टोल प्लाज़ा कर्मियों ने कम्बाइन चालक पर पत्थर फेंक कर हमला कर दिया। वहीं कम्बाइन चालक ने हमले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। पीड़ित ने कहा कि हमलावारों ने रोड़े और पत्थर लेकर कम्बाइन के पीछे बाइकें लगा दी।
जिसके बाद कम्बाइन और मुझ पर ईंटें-पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया। कम्बाइन चालक रामशरण सिंह ने आरोप लगाए कि कम्बाइन टोल से गुजरते समय बूम खुला हुआ था, लेकिन जब वह कम्बाइन निकालने लगा तो वह गिर गया और उनके कर्मचारियों ने ही उसे उठवाया। बाद में उन्होंने आगे आकर उसे घेरकर हमला करना शुरू कर दिया।
रामशरण सिंह ने कहा कि हमलावरों ने उसके फोन और अन्य लोगों के फोन से बनीं वीडियो डिलीट कर दीं। पीड़ित ने लाखों रुपये चोरी करने के भी आरोप लगाए। वायरल वीडियो में हमलावरों के हाथों में पकड़े हुए डंडे और तेजधार हथियार दिख रहे हैं। पीड़ित कम्बाइन चालक रामशरण सिंह को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
अमृतसरः जिले के गुरुद्वारा पंगा साहिब के निकट बड़े मैदान में दिवाली और बंधी छोड़ दिवस के अगले दिन निहंग सिखों द्वारा शानदार मार्च निकाला गया। इस अवसर पर विभिन्न निहंग संप्रदायों के सिख बड़ी संख्या में एकत्र हुए और अपने योद्धा जोश तथा सिख विरासत दिखाया गया। इस दौरान निहंग सिखों ने घुड़सवारी, तलवारबाज़ी और गतका के आकर्षक करतब दिखाए गए। जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में संगत पहुंची।
नीले बने और ऊंचे दमाले पहनकर आए सिखों ने खालसा पंथ की शौर्य परंपरा और धार्मिक रिवाज़ों की जीवंत झलक पेश की गई। इस अवसर पर गुरबानी कीर्तन, अरदास और नगाड़े बजाकर शुरुआत की गई। आयोजकों ने बताया कि हर साल बंधी छोड़ दिवस के अगले दिन इस तरह का प्रोग्राम आयोजित किया जाता है।
जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को सिख इतिहास और योद्धा विरासत से जोड़ना है। इस दौरान संगतों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई और विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं ने भी भागीदारी निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए और मौके पर आए लोगों ने अत्यंत प्रेरणादायक और आत्मिक अनुभव बताया।