Blog

  • Jalandhar News: बस कर्मियों के रोड जाम के ऐलान के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस कर्मियों के रोड जाम के ऐलान के बाद भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) और पनबस के कर्मचारियों ने 23 अक्तूबर को पूरे पंजाब में हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में कर्मियों द्वारा आज 12 बजे के बाद जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और संगरूर में विरोध प्रदर्शन किया जाएंगा। वहीं कर्मियों द्वारा पीएपी में नेशनल हाईवे जाम करने के ऐलान को लेकर पंजाब रोडवेज के डिपो के बाहर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है।

    बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के अधिकारी और पंजाब रोडवेज कर्मियों के यूनियन प्रधान के बीच मीटिंग चल रही है। मीटिंग के बाद ही कर्मियों द्वारा अगली रणनीति तय की जाएगी। दूसरी ओर कर्मियों का कहना है कि हड़ताल दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। पंजाब रोडवेज़, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन आज दोपहर 12 बजे से सूबे स्तर पर सड़क जाम करेंगी।

    जालंधर यूनियन के अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार आज चंडीगढ़ में AC बसों के लिए टेंडर जारी करने जा रही है। यदि इस टेंडर को रोका नहीं गया तो सड़कों पर जाम किया जाएगा। यदि सरकार दोपहर तक टेंडर रद्द करने का फैसला करती है तो सड़क जाम पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं होतीं तो अनिश्चित काल के लिए धरना दिया जाएगा।

    सतपाल सिंह ने कहा कि उनके कर्मचारी अपनी मांगों के दबाव के लिए आज दोपहर सड़क जाम करेंगे। इसके पहले वे रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा होंगे और सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने की अपील करेंगे, जिसमें किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद्द करना भी शामिल है। यह नाकाबंदी पंजाब के सभी जिलों में लागू होगी। जालंधर में नाकाबंदी के लिए कोई खास समय निर्धारित नहीं किया गया है। मांगें पूरी होने तक हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रह सकती है।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं जिले के माहलपुर के गांव मेहदुद में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टरों का एनकाउंटर कर दिया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से गढ़शंकर के इलाके में 4 फायरिंग की घटनाएं सामने आई थी। इन घटनाओं में दुकानदारों पर फायरिंग की गई थी।

    वहीं बताया जा रहा है कि आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टरों को काबू करने की कोशिश की, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस घटना में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की तरफ से उन्हीं गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया गया है जो इस फायरिंग की घटना में शामिल थे।

    2 आरोपियों का पुलिस की ओर से एनकाउंटर किया गया। बताया जा रहा है कि केशव और उसके पिता कई मामलों में पुलिस के लिए वांछित थे। आज जब इनका पीछा किया गया तो ये जेजो से गज्जर मदूद साइड की ओर जंगलों में अपनी बाइक लेकर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो एक व्यक्ति की टांग में गोली लगी जिसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने कब्जे से एक रिवॉल्वर और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि बीते दिनांक 18 को कस्बा माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर इन दो व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की और आज उन्हें सूचना मिली कि दोनों शातिर इलाके में घूम रहे हैं। जब पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया तो उन दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और एक गोली उनकी टांग में लगी। एसएसपी ने बताया कि अब इनसे और पूछताछ की जाएगी कि जिन्होंने माहिलपुर के सुनार की दुकान पर फायरिंग की उसके पीछे कारण क्या था और इनके पास जो हथियार बरामद किए गए है, वे कहां से आए है, ये सब आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

  • Jalandhar News: आज बस स्टैंड पर सरकारी बसों का होगा चक्का जाम, कर्मचारी करेंगे हड़ताल

    Jalandhar News: आज बस स्टैंड पर सरकारी बसों का होगा चक्का जाम, कर्मचारी करेंगे हड़ताल

    कुछ देर में कर्मी करेंगे नेशनल हाईवे जाम

    जालंधर, ENS: पंजाब में रोजाना सरकारी बसों में यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब रोडवेज़ ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) और पनबस के कर्मचारियों ने 23 अक्तूबर को पूरे पंजाब में हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में कर्मियों द्वारा आज 12 बजे के बाद जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और संगरूर में विरोध प्रदर्शन किया जाएंगा। कर्मियों ने बताया कि हड़ताल दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। पंजाब रोडवेज़, पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन आज दोपहर 12 बजे से सूबे स्तर पर सड़क जाम करेंगी। जिसके चलते पंजाब भर में रोडवेज़ बस सेवाएं 3 घंटों के लिए ठप रहेंगी, हालांकि यह समय अलग-अलग जिलों में भिन्न हो सकता है। पंजाब रोडवेज़ यूनियन जालंधर अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने हेतु दोपहर में बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन शुरू करेगी। फिर रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे हाइवे पर आवागमन रोका जाएगा। इस दौरान किसी भी वाहन को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रोडवेज़ यूनियन के नेताओं का कहना है कि नाकाबंदी के दौरान किसी भी बस स्टैंड से सरकारी बसें नहीं चलेंगी। बस स्टैंड बंद रहेगा। जालंधर यूनियन के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार आज चंडीगढ़ में AC बसों के लिए टेंडर जारी करने जा रही है। यदि इस टेंडर को रोका नहीं गया तो सड़कों पर जाम किया जाएगा। यदि सरकार दोपहर तक टेंडर रद्द करने का फैसला करती है तो सड़क जाम पर विचार किया जाएगा। अगर मांगें पूरी नहीं होतीं तो अनिश्चित काल के लिए धरना दिया जाएगा। सतपाल सिंह ने कहा कि उनके कर्मचारी अपनी मांगों के दबाव के लिए आज दोपहर सड़क जाम करेंगे। इसके पहले वे रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा होंगे और सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने की अपील करेंगे, जिसमें किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद्द करना भी शामिल है। यह नाकाबंदी पंजाब के सभी जिलों में लागू होगी। जालंधर में नाकाबंदी के लिए कोई खास समय निर्धारित नहीं किया गया है। मांगें पूरी होने तक हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रह सकती है।
  • Donald Trump का टैरिफ को लेकर बड़ा बयान, बोले – ‘इसकी वजह से युद्ध रुक रहे हैं’

    Donald Trump का टैरिफ को लेकर बड़ा बयान, बोले – ‘इसकी वजह से युद्ध रुक रहे हैं’

    नई दिल्ली: अमेरिका-चीन टैरिफ युद्ध के मुद्दे पर अब चीन ने एक बड़ा बयान दे दिया है। चीन के डिप्लोटमैट वई इन दिनों भारत की यात्रा पर है। उन्होंने कहा कि चीन का रुख बिल्कुल साफ है हम कोई भी संघर्ष नहीं चाहते हैं लेकिन अगर हमें मजबूर किया गया तो हम जरुर इसका करारा जवाब देंगे हम लड़ेंगे लेकिन हमारे दरवाजे खुले हैं हम फिर दोहरा रहे हैं कि सहयोग से ही अमेरिका और चीन दोनों देशों को फायदा होता है। हम अमेरिका से अपनी गलतियां सुधारने और मुद्दों को सुलझाने का आग्रह करते हैं। अगर वो ऐसा नहीं करेगा तो चीन अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जरुरी कदम उठाएगा। यही हमारा रुख है।

    ट्रंप करेंगे चीन के राष्ट्रपति से मुलाकात

    चीन के डिप्लोमैट इस बयान के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते हम मलेशिया, दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगे। दक्षिण कोरिया में मैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करुंगा। हमारी एक लंबी बैठक होगी। हम अपने कई सवालों, शंकाओं और अपनी अपार संभावनाओं को मिलकर सुलझा पाएंगे। हमने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक भी रद्द कर दी है। मुझे यह ठीक नहीं लगा। मुझे नहीं लगा कि हम उस मुकाम तक पहुंच पाएंगे जहां हमें पहुंचना था इसलिए मैंने इसे रद्द कर दिया। चीन-रुस के रिश्ते दोस्ताना नहीं हो सकते हैं मुझे उम्मीद है कि वे दोस्ताना होंगे लेकिन वे हो नहीं सकते। बाइडेन और ओबामा ने ऊर्जा और तेल के कारण उन्हे एक साथ आने के लिए मजबूर किया है। वे सामान्य से ज्यादा करीब हैं। मैं शायद इस बारे में बात करुंगा मैं उनसे असल में इस बारे में बात करुंगा कि हम रुस और यूक्रेन के साथ युद्ध कैसे खत्म करें चाहे वह तेल के जरिए हो, ऊर्जा के जरिए हो या फिर किसी और चीज के जरिए।

    भारत पाकिस्तान चाहे तो लड़े

    हम एक देश के रुप में इस समय टैरिफ के कारण से इतना अच्छा कर रहे हैं। कई दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल हो रहा है इसलिए हम पर 37 ट्रिलियन का कर्ज है। हम एक अमीर देश हैं हम पहले जितना पैसा नहीं ले रहे हैं उतना ले रहे हैं। टैरिफ के बिना ऐसा नहीं हो पाता। मैंने आठ युद्ध सुलझाएं है। इन 8 में से 5-6 युद्ध टैरिफ के कारण हुए है। भारत और पाकिस्तान यदि आप लड़ना चाहते हैं तो ठीक है लेकिन आपको टैरिफ चुकाने होंगे और वे बहुत ज्यादा होंगे। हम एक व्यापार समझौते के बीच में हैं। दोनों देशों ने फोन करके कहा है कि वे अब और नहीं लड़ेंगे। उनके यहां शांति है लेकिन मैंने आठ में से मैं कहूंगा छह बार ऐसा किया है। टैरिफ इस देश के लिए बेहद जरुरी हैं। हमने जापान और यूरोपीय संघ के साथ एक उचित समझौता किया है। हमने दक्षिण कोरिया के साथ एक उचित समझौता किया है। ये ऐसे देश हैं जो हमसे बहुत सारा पैसा छीन रहे थे जो टीकाऊ नहीं है।

    जल्द निपटा देंगे युद्ध

    जब ट्रंप से पूछा गया कि रुस के खिलाफ प्रतिबंध अब क्यों बढ़ाए जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि – मुझे लगा कि अब समय आ चुका है कि हमने लंबे समय तक इंतजार किया है। मुझे लगा था कि हम मध्य पूर्व से बहुत पहले ही आगे बढ़ जाएंगे। हमने मध्य पूर्व के अलावा सात युद्ध किए। हमने पाकिस्तान और भारत से लेकर कई बाकी देशों के साथ सात अलग-अलग युद्ध किए हैं। ये सभी युद्ध मैंने लड़े हैं जो एक युद्ध बचा है उसके साथ नौ युद्ध हो जाएंगे। हमारे पास एक युद्ध बचा है और मुझे लगता है कि हम उसको भी निपटा देंगे।
  • भारी बारिश को लेकर अलर्ट, स्कूल और कॉलेज बंद, रद्द हुई उड़ानें

    भारी बारिश को लेकर अलर्ट, स्कूल और कॉलेज बंद, रद्द हुई उड़ानें

    चेन्नईः तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण तमिलना के कई शहरों में जनजीवन पूरी तरीके से प्रभावित हुए है। चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिया है। मौसम विभाग अलर्ट जारी करते हुए बताया कि बारिश का ये सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है। दरअसल, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के जोर पकड़ते ही, तटीय इलाकों में भारी वर्षा देखने को मिली है। इस चक्रवात के कारण समुद्र भी पूरे उफान पर है।

    तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश से जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। राजधानी चेन्नई में रातभर हुई तेज बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। राज्य का सबसे बड़ा जलाशय मेट्टूर बांध अपनी पूर्ण जलभराव क्षमता तक पहुंच गया है। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए राज्य प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। राज्य के तटीय जिलों में भी भारी वर्षा हुई है।

    इस बीच हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया कि यात्रियों की अपर्याप्त संख्या के कारण चेन्नई-हैदराबाद उड़ान और कुआलालंपुर से चेन्नई जाने वाली मलेशियाई एयरलाइंस की उड़ान रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक की और उत्तर-पूर्वी मानसून की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और राहत-बचाव कार्यों में लगे रहने के निर्देश दिए।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों के दौरान यह दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के ऊपर एक डिप्रेशन में बदल सकता है। अगले 12 घंटों के भीतर इसके तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के भीतरी क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, कर्नाटक में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

  • अमेरिका में 21 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 3 की मौत, देखें वीडियो

    अमेरिका में 21 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 3 की मौत, देखें वीडियो

    कैलिफोर्नियाः अमेरिका के ओंटारियो सिटी कैलिफ़ोर्निया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां 21 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने अपने ट्रक से कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    21-Year-Old Truck Driver Arrested After Deadly Multi-Vehicle Crash in California
    वहीं घटना की सूचना मिलते बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाबी ट्रक ड्राइवर की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह 2022 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और युबा सिटी में रहता है।
  • Punjab News: LPG गैस ट्रक ने BMW सहित अन्य वाहनों को मारी टक्कर, 7 घायल, दंपत्ति की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG गैस ट्रक ने BMW सहित अन्य वाहनों को मारी टक्कर, 7 घायल, दंपत्ति की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जसपाल बांगड़ रोड पर एक एलपीजी गैस डिलीवरी ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक हादसा था कि इस हादसे में 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दंपत्ति भी शामिल थे, जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा रात लगभग 7:30 बजे लोहार पुल के कट के पास हुआ।

    ट्रक ड्राइवर बेकाबू होकर पहले एक BMW कार से टकराया, फिर उसे घसीटते हुए आगे ले गया। इस दौरान 2 मोटरसाइकिलें, एक सवारियों से भरा ऑटो और एक और कार भी ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं घटना में ऑटो सड़क पर पलट जाने से कई लोगों को चोटें आईं।

    दूसरी ओर BMW कार और मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दूसरी ओर घटना में कार की डिकी टूट गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

  • Punjab News: एक बार फिर जंग का मैदान बना Civil hospital, जमकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: एक बार फिर जंग का मैदान बना Civil hospital, जमकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले का सिविल अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में आ गया। दरअसल, अस्पताल में मेडिकल करवाने आए 2 गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि प्रवासी और पंजाबियों के बीच झड़प के बाद सिविल अस्पताल में खुली गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। शहर में लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। जहां सिविल अस्पताल के सामने ऐसे मामले आए हैं, वहीं आज एक मामला थाना टिब्बा के अधीन नामदेव कालोनी के सामने आया, जहां मेडिकल करवाने आए 2 गुट आमने-सामने आ गए। एक तरफ़ प्रवासी समाज और दूसरी तरफ़ पंजाबी समुदाय थे। कहा जा रहा है कि मेडिकल करवाने आए कुछ लोगों ने प्रवासियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। यह हमला सिविल अस्पताल के अंदर बनी कैंटीन के बाहर हुआ, जहां 2 मोटरसाइकिलें भी तोड़ी गईं और तेजधार हथियारों से उन पर वार किए गए। इसके बाद गुंडागर्दी कर रहे युवक घटना को अंजाम देकर भाग गए। दूसरी तरफ मौजूद लोगों का कहना था कि वह सिर्फ़ उन्हें शराब पीने और गाली-गलौज करने से रोक रहे थे। ऐसे में उक्त युवकों को रोकना महंगा पड़ गया। उन्होंने आरोप लगाए कि सिविल अस्पताल की चौकी भी कमजोर हालत में चल रही है। दरअसल, पूरे सिविल अस्पताल की सुरक्षा केवल एक ही व्यक्ति के भरोसे छोड़ी गई है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ़ की मांग की और कहा कि अब पंजाब में हम सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस से सुरक्षा सुनिश्चित करने और न्याय दिलाने की मांग की।
  • Punjab News: पटाखों और पराली से शहरों की एक्यूआई श्रेणी हुई खराब, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

    Punjab News: पटाखों और पराली से शहरों की एक्यूआई श्रेणी हुई खराब, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

    लुधियानाः पंजाब में दीवाली के दिन जमकर पटाखे चलें। जिसके बाद एक बार फिर से पंजाब की हवा में प्रदूषण रूपी जहर बढ़ने लगा। बीते दिन पंजाब के 6 शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी (ओरेंज जोन) में दर्ज किया गया। शहरों में प्रदूषण इतना बढ़ गया कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। जारी हुए आकंड़ों के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक 293, लुधियाना का 278, जालंधर का 268, पटियाला का 262, अमृतसर का 238 और खन्ना का 239 दर्ज किया गया। जबकि बठिंडा का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में रहा।

    डाक्टरों के मुताबिक खराब श्रेणी के एक्यूआई में ज्यादा देर तक बाहर रहने पर किसी भी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है। दूसरी ओर बुधवार को पंजाब में पराली जलाने के 69 नए मामले हुए। इससे कुल मामलों की गिनती बढ़कर 484 हो गई है। पराली जलाने के मामले में पीपीसीबी की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक 226 मामलों में 11 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

    इसमें से 7 लाख 40 हजार रुपये की वसूली भी कर ली गई है। इसी तरह से 184 मामलों में पराली जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही 187 रेड एंट्रियां की गई हैं। रेड एंट्री वाला किसान अपनी जमीन पर न तो लोन ले सकता है और न ही इसे बेच सकता है। पंजाब में इस सीजन में अब तक पराली जलाने में अमृतसर जिला 126 मामलों के साथ सबसे आगे है।

    इसके अलावा तरनतारन में पराली जलाने के 154 मामले, फिरोजपुर में 55, पटियाला में 31, संगरूर में 14, गुरदासपुर में 23, कपूरथला में भी 14, व फाजिल्का में 11 मामले, एसएएस नगर में 8, बरनाला में 5, बठिंडा में 7 मामले, मालेरकोटला में 4, फतेहगढ़ साहिब में 5, फरीदकोट में भी 5, होशियारपुर व मानसा में दो-दो, मुक्तसर में 4, एसबीएस नगर में 2 मामले, मोगा में पराली जलाने का एक मामला सामने आए है।

     

  • Punjab News: Verka Milk Plant में Blast, 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: Verka Milk Plant में Blast, 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। वहीं 5 लोग हादसे में बुरी तरह झुलस गए। घायलों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा ने बताया कि बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण धमाका हुआ और इससे 6 लोग घायल हो गए थे, जिसमें अब एक ने दम तोड़ दिया है।

    जानकारी के अनुसार, शहर के वेरका मिल्क प्लांट के स्टीमर प्लांट के अंदर दबाव अचानक बढ़ गया और एक भयानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि प्लांट के अंदर काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी घबरा गए और तुरंत बाहर भागे। विस्फोट की सूचना मिलते ही फैक्ट्री क्षेत्र में बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना में 6 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें तुरंत बचाव दल ने अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कलुवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई। वहीं मृतक कर्मचारी की पहचान 42 वर्षीय कुनाल जैन के रूप में हुई है। वह हैबोवाल का रहने वाला था। उसकी पत्नी भी इसी प्लांट में काम करती है।

    घटना को लेकर मालिकों ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीड़ितों ने भी सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और उनके परिवार को पूरा सहयोग दिया जाए।