सावधान! ये वजह बन सकती है kidney Damage का कारण

Written by

in

हेल्थः किडनी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारे काम करती है। यह खून से वेस्ट मटीरियल को बाहर निकालने और शरीर से एक्स्ट्रा तरल पदार्थ और टॉक्सिंस को फिल्टर करती है। किडनी ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखने, पीएच लेवल को बैलेंस और शरीर के लिए कई हार्मोन्स को बनाने जैसे कई अहम कामों में अपनी भूमिका निभाती हैं।

इसलिए हमें किडनी की सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है।

किडनी को शरीर से वेस्ट मटीरियल और टॉक्सिंस यानी विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने का काम करती है। इसके लिए किडनी को पानी की जरूरत होती है। कम पानी पीने से शरीर में वेस्ट मटीरियल जमा होने लगते हैं जिससे किडनी पर दबाव बढ़ता है और आपको किडनी स्टोन होने का खतरा होता है।

नमक का ज्यादा सेवनः ज्यादा नमक का सेवन शरीर और किडनी के लिए अच्छा नहीं है। नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो धीमे-धीमे किडनी को खराब कर सकता है। नमक का ज्यादा सेवन किडनी पर दबाव डालता है और उसकी कार्यक्षमता को कम करता है।

वयस्कों के लिए सामान्य तौर पर प्रतिदिन 5 ग्राम से कम नमक लेने की सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लडप्रेशर, स्ट्रोक और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। ज्यादातर नमक हमारे शरीर में पैक्ड खाद्य पदार्थों से आता है इसलिए बाहर से कोई फूड आइटम खरीदते वक्त लो सोडियम यानी कम नमक वाले फूड को ही तरजीह दें।

शराब और तंबाकू का सेवनः ज्यादा शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, स्मोकिंग आपकी रेड ब्लड सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं जिससे ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती हैं। इससे किडनी में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और किडनी को काम करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

नींद की कमी और आलसः ठीक से नींद न लेने से हाई ब्लड प्रेशर होने का खतरा बढ़ता है।कई रिसर्च में यह सामने आया है कि लंबे समय तक नींद की कमी बच्चों और व्यस्कों में हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ा सकती है। फिजिकल एक्टिविटी की कमी से वन बढ़ता है जो डायबिटीज और हाई बीपी जैसी समस्याओं को दावत देता है इसलिए ये दोनों ही कंडीशन्स किडनी को खराब करने का कारण बन सकती हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *