Blog

  • आज का राशिफल, 26 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 26 नवंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको व्यापार में अच्छी बढ़त मिलेगी। अपनों का सहयोग मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। किसी संपत्ति संबंधित को आज बहुत ही सावधानी से निपटाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी कामकाज से जुड़कर अच्छा मिलेगा। जनकल्याण के कार्यों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन रोजगार की तलाश करने वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखें। यदि पहले से आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी वह छुटपुट लाभ के अवसरों को पाकर अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको किसी सरकारी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशिफल। आज आपको साझेदारी में किसी व्यापार को करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, वह आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आप किसी योजना अनुसार कार्य करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण विषयों में आप सक्रियता बढ़ाएंगे। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। माता जी से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। जीवन साथी से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी भी तरह के धन संबंधित लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। धन उधार लेते समय कई बार सोचें। जोखिम के कार्य करने से बचें। यदि कार्य क्षेत्र में आपको कोई काम सौंपा जाए, तो उसे जिम्मेदारी व मेहनत से करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपकी समाज सेवा मे भी रुचि बढ़ेगी। आपको अपने किसी काम में अकारण उत्साहित होने से बचना होगा।

    सिंह राशिफल। आज के दिन आप कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य से न हटें अन्यथा कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। अपने कुछ पुराने मित्रों व साथियों से मेल जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, जिससे वे एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको घर व बाहर किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को माफी मांग कर सुलझा सकते हैं। आप अपनी जरुरत की चीजों की खरीदारी करते नजर आएंगे। आज आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको बड़ों का आदर व सम्मान बनाए रखना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको किसी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा।

    तुला राशिफल। आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई अच्छा पद मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप दान धर्म के कार्य में भी कुछ हिस्सा ले सकते हैं।  प्रेम जीवन जी रहे लोगों अपने साथी की बातों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। यदि घर परिवार में कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे उसमें सुलह कराने की पूरी कोशिश करें। 

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप नौकरी के साथ-साथ अपने घर के कामों का भी पूरा ध्यान देंगे। कुछ समय वरिष्ठ सदस्यों की सेवा में भी लगाएंगे। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और उसमें योग व व्यायाम को अपनाकर आगे बढ़े। व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। आपके मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष में बात करते समय वाणी में विनम्रता रखें।  घर परिवार में सुख सुविधाओं की चीजों में आज वृद्धि हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय अपने करीबियों व किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके ही लेने बेहतर रहेंगे। आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से जुड़ने  का आपको मौका मिलेगा। आज आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में कोई सदस्य आपके लिए सरप्राइज लेकर आ सकता है। आज आपकी कुछ परिजनों से मुलाकात हो सकती है। वहां आप  तोलमोल कर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मकर राशिफल। आज के दिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाना होगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोग आज कोई अच्छा मुकाम पा सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते में आप विनम्रता बनाए रखें। यदि आपने पारिवारिक मामले में गुस्सा दिखाया, तो रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपको करियर को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग जोखिम न उठाएं। आपको किसी काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। आज लोग आपकी वाणी से प्रभावित रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप घर व बाहर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। ज्यादा बड़े लाभ के चक्कर में किसी छुटपुट लाभ को न गंवाएं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आप आज संतान को यदि कोई जिम्मेदारी सौंपेंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी।

    मीन राशिफल।आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके जूनियर से यदि कुछ गलती होगी, तो बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ करें। आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में भी अपना सहयोग देंगे। कुछ समय वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही उलझनों के लिए बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।

  • पंजाब: पूर्व लोकसभा स्पीकर की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    पंजाब: पूर्व लोकसभा स्पीकर की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    नवांशहर: पूर्व लोकसभा स्पीकर चरणजीत अटवाल के साथ आज सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम पूर्व लोकसभा स्पीकर रणजीत अटवाल नवांशहर के पास अपने फार्म हाउस से लुधियाना में अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी फिल्लौर के नजदीक गढ़ा रोड के पास पहुंची दूसरी तरफ मोटरसाइकिल चालक अचानक उनके आगे आ गया।

    इस हादसे में उनकी इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही इस हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उक्त घटना में की सूचना मिलते ही फिल्लौर पुलिस के थाना प्रभारी विजय कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व स्पीकर अटवाल ने पुलिस को ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को सड़क के एक तरफ पार्क कर दिया और अटवाल मौके पर एक और कार मंगवा कर अपने घर लुधियाना के लिए रवाना हो गए।

  • पंजाबः 10 साल के बच्चे पर हुई एफआईआर मामले में पुलिस ने मांगी माफी, जाने मामला

    पंजाबः 10 साल के बच्चे पर हुई एफआईआर मामले में पुलिस ने मांगी माफी, जाने मामला

    अमृतसरः जिले में गन कल्चर को लेकर 10 साल के बच्चे पर हथियार सहित सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। लेकिन अब पुलिस ने बच्चे के खिलाफ दर्ज किए मामले को लेकर माफी मांगी है। इसके बाद पुलिस ने दस वर्षीय बच्चे की फोटो अपलोड करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी पहचान बच्चे के पिता भूपिंदर सिंह, बच्चे का बड़ा भाई और एक अन्य व्यक्ति बिक्रमजीत सिंह के रूप में बताई है।

    आरोपयों ने परिवार के एक दस साल के बच्चे की हथियार सहित फोटो इंटरनेट मीडिया पर डाली है। सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने राज्य में हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा का अभियान शुरू किया है, जो 90 दिनों तक चलेगा।

    गौर हो कि गत दिवस अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने प्रेस की थी जिसमें उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे गन कल्चर को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे। इसी दौरान उन्होंने मीडिया को उक्त बच्चे की फोटो को क्लोज करके दिखाया था। जिसमें सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो में बच्चा गन हाथ में लिए खड़ा था। 

  • बड़ी लापरवाही! आधे रास्ते में एंबुलेंस का डीजल हुआ खत्म, मरीज की मौत

    बड़ी लापरवाही! आधे रास्ते में एंबुलेंस का डीजल हुआ खत्म, मरीज की मौत

    बांसवाड़ाः राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से अजम मामला सामने आया है। जहां जीवन देने वाली 108 एंबुलेंस के कारण युवक की जान चली गई। गंभीर हालत में मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस का बीच रास्ते में डीजल खत्म हो गया। जिसके बाद परिजन बाइक पर डीजल लेकर पहुंचे, लेकिन एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। परिजन ने एंबुलेंस चालू करने के लिए करीब एक किलोमीटर तक धक्का भी लगाया। लेकिन एंबुलेंस के स्टार्ट ना होने के बाद तंग आकर परिवार ने एंबुलेंस चालक के सामने हाथ जोड़कर उसे दूसरी एंबुलेंस बुलाने की मांग की। 40 मिनट के अंतराल के बाद दूसरी एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची।

    परिवार जैसे ही दूसरी एंबुलेंस के जरिए मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा, वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी एंबुलेंस आने तक मरीज की सांस चल रही थी। घटना सूरजपुरा (सामलिया) जिला प्रतापगढ़ का है। जहां तेजिया गनवा अपनी बेटी के ससुराल भानुपुरा आया हुआ था। 23 नवंबर को तेजपाल खेत में खड़े-खड़े गिर पड़ा। तेजिया की बेटी ने इस बारे में अपने पति मुकेश को बताया। जिसके बाद दामाद ने एंबुलेंस बुलाई। लेकिन एंबुलेंस मरीज को लेकर अचानक रतलाम रोड स्थित टोल के सामने पहुंचकर रुक गई। जब चालक ने चैक किया तो पता चला एंबुलेंस में डीजल खत्म हो गया है।

    एंबुलेंस चालक ने मरीज के रिश्तेदार को 500 रुपए देकर बाइक से डीजल लाने भेजा। लेकिन डीजल डालने के बाद भी एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई। परिवार ने करीब एक किलोमीटर तक धक्का देकर स्टार्ट करने की कोशिश भी की। इसके बाद परिजनों के कहने पर एंबुलेंस चालक ने दूसरे चालक को बुलाकर एंबुलेंस बुलाई, लेकिन इस दौरान हुई देरी में मुकेश के ससुर की मौत हो गई। मुकेश का कहना है कि दूसरी एंबुलेंस आने तक उसके ससुर का दिल धड़क रहा था। अगर समय पर उनका इलाज हो जाता तो वह यह दिन नहीं देख पाते।

    मामले में सीएमएचओ डॉक्टर एचएल तबियार ने बताया कि आपात सेवा में 108 एंबुलेंस शामिल हैं। इसके बावजूद डीजल को लेकर लापरवाही बरती गई। फिलहाल यह मामला मेरे सामने नहीं आया है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो हम काम करने वाली ठेकादार एजेंसी को नोटिस देंगे और जवाब मांगेंगे। आज किसी की लापरवाही से मौत हो गई। कल कहीं और होगा। यह लापरवाही माफ करने योग्य नहीं है। 

  • एफआईआरः रक्कड़ कालोनी के तीन लोगों ने नकली कंपनी बना एसबीआई से लिया कर्ज

    एफआईआरः रक्कड़ कालोनी के तीन लोगों ने नकली कंपनी बना एसबीआई से लिया कर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैहतपुर ब्रांच से फर्जी कंपनी बनाकर कर्ज लेने का एक मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर विवेक बग्गा की शिकायत पर कंपनी और उसे चलाने वाले तीन लोगों पर मैहतपुर थाने में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज हुआ है। मैनेजर ने अपनी शिकायत में बताया है कि मैसर्ज मोटरवे लिमिटड रक्कड़ कलोनी ऊना, तुषार शर्मा पुत्र आरके शर्मा निवासी रक्कड़ कलोनी ऊना, तुषार की पत्नी श्वेता शर्मा व राकेश कुमार शर्मा पुत्र भगत राम निवासी रक्कड़ कलोनी ने नकली कंपनी बनाकर धोखाधड़ी से एसबीआई बैंक मैहतपुर से ऋण लिया था।
    जिस कार्य के लिए कर्ज लिया गया था उस पर पैसा खर्च नहीं किया गया जिसके उपरांत इस धोखाधड़ी का पता चल पाया। अब पुलिस ने आईपीसी की धारा  420,419,464, 467, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगा रही है कि कर्ज में ली गई राशि का इस्तेमाल कहां किया गया और इस धोखाधड़ी में और कितने लोग शामिल थे। 
  • नीलगाय से टकराकर पलटा ट्रक, ड्राइवर पर केस दर्ज

    नीलगाय से टकराकर पलटा ट्रक, ड्राइवर पर केस दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: घंडावल में ट्रक के सामने नीलगाय आने से एक ट्रक पलट गया। ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया जो घायल बताया जा रहा है। इस मामले में धुसाड़ा के एक व्यक्ति की शिकायत पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर किया गया है। धुसाड़ा के प्रदीप कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 24 नवंबर शाम को वह अपने घर जा रहा था कि रास्ते में घंडावल के पास एक ट्रक बड़ी तेजी से आया और सड़क के किनारे पर एक नील गाये को टक्कर मार दी।
    टक्कर से ट्रक पलट गया तथा दूसरी तरफ से आ रहे मोटर साईकल को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकल सवार गिर पड़ा और उसे चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने उपरोक्त ट्रक चालक संजय कुमार पुत्र रोलु राम निवासी गुगर, जिला कांगड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कटे 136 चालान

    यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कटे 136 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर वीरवार को 115 चालान किये गये। जिनमें से 05 चालान का मौका पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 4000 रूपये प्राप्त किये गये हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर 21 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में कुल 2100 रूपए प्राप्त हुए।
  • 80 प्रतिशत छात्रों का फेल होना एचपीयू पर प्रशन चिन्ह खड़ा करता है-एबीवीपी

    80 प्रतिशत छात्रों का फेल होना एचपीयू पर प्रशन चिन्ह खड़ा करता है-एबीवीपी

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीयू (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय) ने प्रथम वर्ष के रिजल्ट क्या घोषित किए पूरे राज्य में बवाल खड़ा हो गया। लगभग 80 प्रतिशत छात्रों के फेल होने से छात्रों में भारी रोष है। अखल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला ऊना के अलग अलग कालेजों में एचपीयू के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था कि छात्रों को इतने बड़े स्तर पर फेल करने में विश्वविद्यालय प्रबंधन से भारी चूक हुई है। एचपीयू की ऑन स्क्रीन मूल्यांकन प्रकिया के चलते हजारों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।  परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 21 नवंबर को जो रिज़ल्ट आया था उसमें जो विद्यार्थी पास हुए थे उन्हें भी अब फेल कर दिया गया है।
    कई मेधावी छात्र तो तनावग्रस्त हो चुके हैं। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी एचपीयू की कार्यप्रणाली विवादों के घेरे में रही है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि यह बात समझ से परे है कि बीएससी में केवल 20% और बीकॉम के मात्र 33% छात्र ही परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं। एचपीयू को तुरंत जांच करके इस रहस्य से पर्दा उठाना होगा ताकि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न होने पाए। अगर यूनिवर्सिटी ने समाधान न निकाला तो हजारों छात्रों का एक साल बरबाद हो जाएगा। छात्रों पर आए इस संकट में विद्यार्थी परिषद उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करती रहेगी।
  • जीएसएसएस हरोली में बच्चों ने सीखी आर्ट ऑफ लिविंग

    जीएसएसएस हरोली में बच्चों ने सीखी आर्ट ऑफ लिविंग

    ऊना/सुशील पंडित:-  जीएसएस स्कूल हरोली में एनएसएस द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल रविंदर कुमार ने बताया कि इसमें बच्चों को योगासन सिखाने के लिए मुनीश कौशल विशेष तौर पर कैंप में उपस्थित रहे। शिविर के आखिरी दिन श्री श्री रविशंकर जी के शिष्य आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर्स ने महा सतसंग में भजन गायन भी किया। इस शिविर में शिवनाथ जी ने अपना अमूल्य योगदान दिया।
  • एनएसयूआई ने पेपरों की दोबारा चैकिंग की मांग की प्राइवेट कंपनी को पेपर चैकिंग ठेके पर देने का नतीजा है यह कांड : नीरज ठाकुर 

    एनएसयूआई ने पेपरों की दोबारा चैकिंग की मांग की प्राइवेट कंपनी को पेपर चैकिंग ठेके पर देने का नतीजा है यह कांड : नीरज ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित: एचपीयू में बड़ी गिनती में फेल हुए छात्रों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब सभी छात्र संगठनों ने एकजुट होकर एचपीयू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचपीयू के प्रथम वर्ष के नतीजे आने के बाद बीएससी के लगभग 80 से 85 प्रतिशत छात्रों के फेल होने से छात्र संगठन स्तब्ध और रोष में हैं। इसी मुद्दे पर एनएसयूआई की बंगाणा इकाई ने भी शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नीरज ठाकुर की अध्यक्षता में बंगाणा कॉलेज के उप प्राचार्य रेखा शर्मा को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि पेपरों की नए सिरे से चैकिंग की जाए। पेपर चैक करने वालों या रिजल्ट बनाने वालों  से कहीं बड़ी चूक हुई है क्योंकि यह पहली बार है कि किसी भी कक्षा का पास रिजल्ट महज 15 प्रतिशत रहा हो।
    छात्रों में इसके चलते भारी रोष है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट पर सवालिया निशान तो तभी लग गए थे जब परिणाम को चार महीने की देरी से घोषित किया गया। जब रिजल्ट आया तो पता चला कि 85 प्रतिशत विद्यार्थी तो फेल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पेपर चैक करने का ठेका किसी कंपनी को दिया गया था जिस कारण कंपनी ने कोताही बरतते हुए बच्चों को फेल ही कर दिया। 
    किसी प्राइवेट कंपनी पेपरों की चैकिंग अगर ठेके पर दी जाएगी तो ऐसा ही होगा। जल्दबाजी में पेपर चैक करने का ही नतीजा है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो गया। उन्होंने कहा कि यदि अगर पेपरों की चेकिंग दोबारा नहीं हुई, तो प्रदेश स्तर पर उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी एचपीयू की होगी। इस मौके पर रीतिका ठाकुर, कामना, कामिनी, राहुल, करण, शानू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।