Home Punjab>Ludhiana Singer Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी चेतावनी

Singer Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी चेतावनी

0
Singer Diljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी चेतावनी

लुधियाना: सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना हरियाणा के गोंदर गांव में हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें इस वारदात का दावा किया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर (गोंदर गांव, हरियाणा) पर आज जो ऑस्ट्रिया‑मेड हथियार से गोलियां चलाई गईं, वे टायसन बिश्नोई, उसके भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) की ओर से चलवाई गईं। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगर दिलजीत दोसांझ, उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग को पहले ही एक संदेश दिया गया था।

पोस्ट में आगे दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को सुनहरे सपने दिखाकर झांसे में लिया गया और कलाकार दिलजीत के नाम पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हालांकि, पोस्ट में यह भी कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को संदेह का लाभ दिया जा रहा है और संभव है कि वे इन बातों से अनजान हों। इसी वजह से कथित तौर पर कई बार संदेश भेजकर दिलजीत और उनकी टीम से इन लोगों को अलग करने की बात कही गई थी।

दावा किया गया कि कर्मचारियों द्वारा लड़कियों के शोषण और तथाकथित फर्जी शो के जरिए सामूहिक रूप से उनका फायदा उठाने की बात कही गई थी, जिसको लेकर चेतावनी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here