Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Cylinders की Delivery को लेकर गैस कंपनी के मालिक का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

Punjab News: Cylinders की Delivery को लेकर गैस कंपनी के मालिक का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

0
Punjab News: Cylinders की Delivery को लेकर गैस कंपनी के मालिक का आया बयान, की ये अपील, देखें वीडियो

लुधियानाः ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के चलते भारत के कई इलाकों में गैस की कमी आ गई थी। एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें देखने को मिल रही थी। इसी के चलते कई लोग पेनिक भी करने लगे थे और जहां सिलेंडर उचित मात्रा में थे, वहां भी लोग डर गए थे। लोगों की परेशानियों को हल करने तथा उनके सवालों का जवाब देने हुए अब एजेंसी मालिक खुद लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि उनके पास सिलेंडरों का स्टाक उचित मात्रा में हैं।

इसी को लेकर लुधियाना के शिंगार थिएटर रोड स्थिति गिल सन गैस कंपनी के मालिक जोरावर थापर ने बताया कि लोगों के बीच घबराहट का माहौल बन गया था, क्योंकि अचानक लोग कतारों में खड़े होने लगे थे और गैस का स्टॉक तेजी से खत्म होने लगा था, जिसके बाद यह स्थिति पैदा हुई थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गैस की बुकिंग 25 दिनों के बाद की जाती थी, लेकिन अब दो-तीन दिनों के भीतर ही गैस लोगों के घरों तक पहुंचने लगी है। उनकी टीम लोगों के सिलेंडरों को बिना किसी परेशानी के घरों तक देने जा रही है, बल्कि कई कर्मचारी तो देर रात तक भी काम कर रहे हैं जबकि उनकी ड्यूटी सिर्फ साढ़े 5 बजे है।

सरकार की ओर से उनको पूरी तरह स्टाक उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को डीएसी नंबर के बिना सिलेंडर नहीं दिया जाता जिसके चलते कालाबाजारी का कोई चान्स ही नहीं है। उनकी एजेंसी में अब तक 20 हजार से ज्यादा सिलेंडर स्टाक में है। उनकी प्रतिदिन 700 से 800 सिलेेंडर डिलीवर हो जाते हैं। उन्होंने साफ किया कि सरकार की ओर से उनको कोई दिक्कत नहीं है, यह केवल लोगों ने ही पेनिक किया हुआ था। उनके पास पहले से ज्यादा सप्लाई आ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है, हर किसी को 20 से 25 दिनों में घर में सिलेंडर दिया जाएगा। उनके पास सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here