Home Punjab>Ludhiana Train में Jalandhar आ रहे व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

Train में Jalandhar आ रहे व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

0
Train में Jalandhar आ रहे व्यक्ति का कटा हाथ, देखें वीडियो

लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर सीतापुर से आ रहे व्यक्ति के साथ भीषण हादसा हो गया। दरअसल, रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति का हाथ कटकर अलग हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित के साथी अर्जुन ने बताया कि वह सीतापुर से ट्रेन में सफर करते हुए आ रहे थे। इस दौरान जब वह लुधियाना पहुंचे तो उसका साथी थूकने के लिए बाहर निकला।


इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में व्यक्ति का हाथ कटकर अलग हो गया। वहीं महिला ने बताया कि उसके देवर के साथ यह घटना हुई है। महिला ने कहा कि देवर पेंटर है और वह सभी जालंधर जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से देवर का हाथ कट गया।

महिला ने बताया कि देवर का ट्रेन की चपेट में आने का पता लगने पर उन्होंने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रोका। महिला ने बताया कि करीब एक घंटे तक वह एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन एक एंबुलेंस चालक आया और उसने घटना देखने के बाद जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह ऑटो में ही देवर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here