Home Punjab>Ludhiana लुधियाना में Students की Cold War में लड़की ने चलाया ब्लेड, हालात गंभीर लगे टांके, देखें वीडियो

लुधियाना में Students की Cold War में लड़की ने चलाया ब्लेड, हालात गंभीर लगे टांके, देखें वीडियो

0
लुधियाना में Students की Cold War में लड़की ने चलाया ब्लेड, हालात गंभीर लगे टांके, देखें वीडियो

लुधियाना : शहर के किचलू नगर में स्थित बीवीएम (BVM) स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 15 साल के छात्र पर उसके ही दोस्त छात्रा के द्वारा ब्लेड से हमला किया गया। इस हमले में छात्रा का दायां गला बुरी तरह से कट चुका है। इसके बाद गंभीर हालत में उसको अस्पताल ले जाया गया है। इसके चेहरे पर 23 टांके लगाए गए हैं।

पीड़ित छात्र के पिता विकास के अनुसार, दोनों के बीच में बातचीत को लेकर झगड़ा था। उनके बेेटे ने छात्रा से बात नहीं करता था। छात्रा लगातार उससे बात करने का दबाव बना रही थी परंतु छात्र मना कर रहा था। इसी बात से नाराज हुआ छात्रा ने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। बता दें कि घटना वाले दिन छात्र छुट्टी के समय अपने छोटे भाई और बहन का इंतजार कर रहा था। उस दौरान छात्रा उसके पास आई और बाहर बुलाने लगी है। छात्र ने बाहर जाने से साफ मना कर दिया परंतु छात्रा उसे दोबारा बुलाती रही। छात्रों की बातों में उलझाकर खड़ी बसों के पीछे ले गई। वहां पर पहुंचते ही छात्रा ने अचानक से धारदार ब्लेड निकालकर छात्र के चेहरे पर दे मारा।

इसके बाद वो मौके से फरार हो गई। घटना के तुरंत बाद खून से लथपथ छात्र को देखकर स्कूल के शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। शिक्षक फौरन उसको डीएमसी अस्पताल में लेकर पहुंचे वहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रशासन सीसीटीवी फुटेज देने में मना कर रहा था। फुटेज में छात्रा के द्वारा छात्र को बुलाकर ले जाने की बात साफ दिख रही है। इस पूरे मामले में परिवार की शिकायत पर पीएयू थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here