Home Punjab>Ludhiana Jalandhar News: मेन चौक पर Truck और Car में हुई भीषण टक्कर में एक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेन चौक पर Truck और Car में हुई भीषण टक्कर में एक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेन चौक पर Truck और Car में हुई भीषण टक्कर में एक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सविधान चौक (बीएमसी चौक) के पास ट्रक और कार में देर रात भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार दोस्तों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसजीएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पंजाब के जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में इकोनिक मॉल के पास नाम बिना नंबर प्लेट वाले एक ट्रक ने कार सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी।

घटना में तीन दोस्तों को मामूली चोट आई है। वहीं, एक युवक को देर रात इलाज के लिए एसजीएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए कार सवार सुखमन दीप सिंह ने बताया कि पीपीआर मॉल की ओर से बीएमसी चौक की ओर आ रहा था। इस दौरान लाइट ग्रीन होने पर जैसे वह निकलने लगा, तभी बस स्टैंड की ओर रांग साइड और रेड लाइट जंप करता हुआ ट्रक चालक उसकी कार से टकराया।

हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हादसे में टांग टूट गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस कार में सवार दो युवक बता रही थी, जबकि कार चालक गाड़ी में सवार 4 दोस्तों के बारे में बता रहा है। कार चालक ने कहा कि घटना में पीछे बैठा एक दोस्त ही घायल हुआ है, जिसका एसजीएल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here