Home Punjab>Ludhiana जालंधरः चर्च में हुए हमले में घायल पास्टर की हुई मौ+त, देखें वीडियो

जालंधरः चर्च में हुए हमले में घायल पास्टर की हुई मौ+त, देखें वीडियो

0

जालंधर/लुधियाना, ENS: जालंधर के एक चर्च में हुए हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल पास्टर की लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद उनके शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिन्होंने मामले में पुलिस की कार्रवाई और लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाए। पीड़ित परिवार व अन्य लोगों ने बताया कि 24 जनवरी को जालंधर के एक चर्च में पास्टर पर जानलेवा हमला हुआ था। जिस मामले में उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिल सका है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों की मौजूदगी में हुए हमले को लेकर कोई भी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि मृतक पास्टर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उधर, शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंची जालंधर पुलिस ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पास्टर की मौत के बाद अब मामले में धारा 302 जोड़ दी गई है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here