Home Punjab>Ludhiana जालंधर : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

जालंधर : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0

लुधियाना : जालंधर के युवक की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लुधियाना में वह अपने अपनी बुआ के पास रहता था। 
मृतक की पहचान 23 वर्षीय विशाल कुमार उर्फ विशु जालंधर के बस्ती शिवाजी नगर के तौर पर हुई है।  पुलिस ने फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में पहुंचाया है। आज सोमवार को उनके पारिवारिक सदस्यों के लुधियाना पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। मौत के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया। लुधियाना में विशु पिछले लंबे समय से प्रीत नगर में रहता था।

उसकी बुआ के अनुसार वह 2 बहनों का इकलौता भाई था और लंबे समय से परिवार से अलग रहकर लुधियाना में सीमेंट कंपनी में काम कर रहा था। वह उनके घर की ऊपरी मंजिल में रहता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अक्सर देर तक सोता था। बुआ के अनुसार उसने दोपहर में एकबार ऊपर जाकर देखा तो सो रहा था। शाम को फिर उसने उसे 2-3 बार फोन किए, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

फिर वह ऊपर उसे उठाने गई तो देखा कि उसने चुन्नी से पंखे में फंदा लगाया हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने थाना शिमलापुरी को घटना की सूचना दी। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। जांच अधिकारी एएसआई हरभोल सिंह ने बताया कि अभी मृतक के पारिवारिक सदस्यों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here