Home Punjab>Ludhiana लुधियाना : भाजपा ने रद्द की बैठक, बिट्टू को मजबूत करने का था एजेंडा 

लुधियाना : भाजपा ने रद्द की बैठक, बिट्टू को मजबूत करने का था एजेंडा 

0

लुधियाना :  भाजपा ने कांग्रेस से आए प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा की टिकट पार्टी ने दे दी है। आज पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया है। सिर्फ बूथ सम्मेलन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह बैठक बिट्टू को मजबूत करने के लिए रखी गई थी।  लेकिन किसी कारणवश मीटिंग  रद्द किया गया। यह प्रेसवार्ता भाजपा मुख्यालय दाना मंडी के नजदीक होनी थी।
  

इस बैठक पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के साथ हरजीत ग्रेवाल ने आना था। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि भाजपा के वर्कर और कुछ पदाधिकारी रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट मिलने का खुलकर समर्थन नहीं कर रहे। भाजपा की टिकट के कुछ मुख्य दावेदारों ने तो उसी दिन अपना बिस्तरा बांध लिया था, जिस दिन बिट्टू भाजपा में शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here